Keloid Ka Desi Ilaj: केलोइड के उपचार के लिए अपनाये यह उपाय

हमारी त्वचा की कई जगहें बहुत ही संवेदनशील होती हैं। इसलिए उसका खास ख्याल रखना पड़ता है। यदि त्वचा का ख्याल अच्छे से नहीं रखा जाता है तो त्वचा सम्बन्धी कई रोग हो जाते है। उनमें से एक है केलोइड की समस्या।

केलोइड त्वचा पर होने वाला एक प्रकार का निशान होता है। यह त्वचा के ऊपरी भाग पर होते है जो किसी पूरी चोट के ख़त्म हो जाने के बाद ही बनते है।

केलोइड छूने पर नरम और मुलायम होते है। इसमें दर्द नहीं होता है परन्तु कभी कभी केलोइड वाले स्थान पर खुजली होने लगती है। ज्यादातर यह पीठ, सीने, बाहों और हाथ के ऊपरी भागों पर दिखाई देते है।

केलोइड कोलेजन की अतिरिक्त मात्रा बढ़ने के साथ साथ ही बढ़ता है। इनका कोई भी निश्चित आकार नहीं होता है। केलोइड त्वचा के ऊपरी हिस्से में हल्के नीले रंग या फिर गुलाबी रंग के होते है। जानते है Keloid Ka Desi Ilaj के बारे में विस्तार से।

Keloid Ka Desi Ilaj: जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार

Home Remedies for Keloids in Hindi

किलोइड के लक्षण

  • त्वचा के ऊपर पाए जाते है
  • अनियमित आकार और फूले हुए होते है
  • कभी कभी घाव की तरह दर्द का होना
  • यह संक्रामक नहीं होते है और इनसे किसी प्रकार का कोई नुक्सान भी नहीं होता है

केलोइड होने के कारण

  • केलोइड तब बनते है जब शरीर के किसी भाग पर चोट लगती है।
  • चोट के घाव को भरने के लिए कोलेजन की उत्पत्ति होती है। और जब यह कोलेजन अधिक मात्रा में निर्मित हो जाता है तो यह त्वचा के ऊपरी हिस्से में दाग के के रूप में प्रकट होता है।
  • यह या तो चोट लगने के तुरंत बाद उत्पन्न हो जाते है या फिर कुछ हफ्तों बाद दिखाई देते है।

केलोइड को ठीक करने के घरेलु उपाय

केलोइड को ठीक करने के लिए घरेलु उपाय असरकारी होते है जिसकी मदद से इन्हे दूर किया जा सकता है आईये जानते है वह कौन से घरेलू उपाय है जो की केलोइड से निजात दिला सकते है।

टी ट्री आयल

  • टी ट्री आयल केलोइड को दूर करने में मदद करता है। टी ट्री आयल में एंटीवायरल, एंटी सेप्टिक और एंटी फंगल गुण पाए जाते है।
  • टी ट्री आयल के उपयोग से केलोइड में होने वाली जलन भी कम हो जाती और केलोइड धीरे धीरे सुख जाता है। और समाप्त हो जाता है।

सेब साइडर सिरके का उपयोग

  • सेब साइडर सिरके का उपयोग भी केलोइड को ठीक करने के लिए अच्छा होता है। यह एक बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा होता है।
  • इसके उपयोग से त्वचा पर होने वाली लाली और निशान को आसानी से दूर किया जा सकता है।

उपयोग विधि

  • सेब साइडर सिरके का उपयोग करने के लिए इसे त्वचा के केलोइड वाले भाग पर लगाए।
  • फिर धीरे धीरे उस जगह पर हलके हाथों से मसाज करे।
  • मसाज तब तक करे जब तक की सिरका पूरी तरह से त्वचा में चला नहीं जाता है।
  • इसके बाद थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही खुला छोड़ दे।
  • यदि आप इसे जल्दी ठीक करना चाहते है तो इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहरा सकते है।
  • कुछ दिनों के बाद यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है ।
  • यदि आपकी त्वचा में सेब साइडर सिरके से जलन हो रही है तो इसे आप पानी से तुरंत धो ले। फिर इसे आप पानी में मिला कर पतला कर के इस्तेमाल कर सकते है।

प्याज़ के रस का उपयोग

  • प्याज़ का रस भी केलोइड को दूर करने का कार्य करता है। इसके उपयोग से दाग या फिर निशान भी दूर हो जाते है।
  • प्याज़ का रस कोलेजन में होने वाली वृद्धि को रोकने में सहायक होता है जिसके कारण केलोइड की समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

उपयोग विधि

  • एक प्याज ले और उनके टुकड़े कर ले।
  • इन टुकड़ो को एक साफ कपड़े में अच्छी तरह से बांध ले।
  • इस पोटली को किसी बर्तन में रख ले और किसी चीज से कुचल ले ऐसा करने से प्याज़ का रस निकलेगा।
  • इस प्याज के रस को रुई की सहायता से प्रभावित स्थान पर दिन में 3-4 बार लगाए, ऐसा करने से केलोइड की समस्या दूर हो जाएगी।
  • आप चाहे तो प्याज को मिक्सर में भी पीस सकते है। इससे भी रस निकाला जा सकता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल

  • एलोवेरा एक प्राकृतिक औषधि होती है जो कई कई रोगों को ठीक करती है।
  • केलोइड के उपचार के लिए भी यह बहुत ही असरकारी होती है।
  • एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, क्षतिग्रस्‍त त्‍वचा को सुधारता है और सूजन को कम करने में भी सहायता करता है।
  • इसके उपयोग से त्वचा सम्बन्धी संक्रमण भी दूर हो जाते है।

उपयोग विधि

  • ताजा एलोवेरा ले और उसका जेल निकाल ले।
  • इसके बाद प्रभावित हिस्से को गुनगुने पानी से अच्छे से धो ले।
  • धोने के बाद उसपर एलोवेरा जैल को अच्छे से लगा ले।
  • ऐसा करते रहने से कुछ दिनों में केलोइड की समस्या दूर हो जाएगी।
  • यदि आपके पास एलोवेरा नहीं है तो आप एलोवेरा उत्पाद का भी उपयोग कर सकते है जो की बाजार में आसानी से उपलब्ध होते है।

बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडा भी केलोइड के लिए एक घरेलू उपाय होता है जो की केलोइड से निजात दिलाने का कार्य करता है।
  • बेकिंग सोडा के उपयोग से केलोइड का आकार कम होता है।

उपयोग विधि

  • इसके उपयोग के लिए बेकिंग सोडा का एक भाग ले और उसमे हाइड्रोजन पराक्साइड के तीन भाग को मिलाये और उसका पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाए। इसके उपयोग से जलन भी कम हो जाती है।
  • इसका उपयोग दिन में तीन चार बार करे।

अन्य घरेलु उपाय

  • केलोइड के उपचार के लिए ऊपर दिए गए उपायों के अतिरिक्त आप निम्बू के रस का भी उपयोग कर सकते है। यह भी केलोइड के लिए प्रभावी होता है।
  • विटामिन ई का उपयोग भी केलोइड के उपचार के लिए किया जाता है।
  • एस्प्रिन भी केलोइड को दूर करने में मदद करती है।
  • आप चाहे तो चन्दन और गुलाब जल का भी उपयोग कर सकते है। इसके उपयोग से भी केलोइड को कम किया जा सकता है।

ऊपर दिए गए सभी उपाय केलोइड के लिए उपयोगी होते है। यदि फिर भी इन्हे लगाने के बाद कोई समस्या उत्पन्न होती है तो इसे तुरंत ही रोक दे और डॉक्टर को भी दिखा सकते है।

Loading...

You may also like...