Eye Swelling Treatment In Hindi: घर बैठे आँखों की सूजन करें दूर

आंखे हमारे शरीर का एक ऐसा भाग है जिसकी मदद से हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते है और जब आंखे सुन्दर होती है तो वह चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देती है।

सुन्दर आंखे सभी को पसंद होती है। इसलिए इन आँखों की देखभाल करना आवश्यक होता है। यदि आँखों की देखभाल नहीं की जाए तो हमारी आँखों को नुक्सान पहुँचता है और वह ख़राब भी हो सकती है।

कुछ लोगो की आंखे लाल हो जाती है और कुछ लोगो की आँखों में सूजन आ जाती है। आँखों में सूजन होने के कई कारण हो सकते है जैसे कि थकान होने से, नींद की कमी, ज्यादा रोने से, गलत तरीके से सोने पर, सही खानपान न होने पर आदि।

आँखों की सूजन को कम करने के लिए लोग कई उपाय भी करते है। यहाँ हम आपको बता बता रहे है Eye Swelling Treatment In Hindi.

Eye Swelling Treatment In Hindi: जानिए कौन कौन से उपाय है असरकारी

Home Remedies for Puffy Eyes in Hindi

पर्याप्त नींद ले

  • आँखों में सूजन नींद पूरी ना होने के कारण भी होती है।
  • पर्याप्त नींद लेने के लिए 6 से 8 घंटे की नींद ज़रुरी होती है।
  • एक आरामदायक तकिये का इस्तेमाल करे। यदि आप एक एक्स्ट्रा तकिया सिर के नीचे रखते है तो इससे भी लाभ मिलेगा।

स्ट्रॉबेरीज

  • स्ट्रॉबेरी में मौजूद अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड त्वचा को स्मूद और जवां दिखने में मदद करता है। यह आंखों की सूजन को कम करने में भी सहायता करता है।

उपयोग विधि

  • 30 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में कुछ स्ट्रॉबेरी को ठंडा करने के लिए रख दे।
  • इसके बाद स्ट्रॉबेरी को बाहर निकाले और उसके ऊपरी भाग को छील कर अलग कर दे व् बाकी हिस्से को स्लाइस के रूप में काट ले। ध्यान रखे कि स्लाइस मोटी होनी चाहिए।
  • इसके बाद लेट जाए और इन स्लाइस को आँखों पर कुछ देर के लिए रखे। आँखों की सूजन में आराम मिलेगा।

एलो वेरा

  • एलो वेरा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन E आंखों के आसपास होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते है। साथ ही यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी दूर करते है।
  • आपकी आंखों के नीचे के भाग पर एलो वेरा जेल लगाने से रक्त परिसंचरण में वृद्धि होती है। साथ ही आँखों के चारों ओर तरल पदार्थ बाहर निकल जाते है जिसके कारण सूजन कम हो जाती है।

खीरा

  • खीरा भी सूजन को कम करने का कार्य करता है। यह बहुत ही असरकारी उपाय होता है जिसे लोग सदियों से करते आ रहे है।
  • यदि खीरे को फ्रीज से निकाल कर फिर इसे आँखों पर लगाया जाए तो यह ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।
  • खीरे में उपस्थित एस्ट्रिंजेंट के गुण रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देते है जिससे सूजन दूर हो जाती है।
  • यह आँखों के सूजन को कम करने के साथ साथ दिमाग को भी शांत और फ्रेश कर देता है।

उपयोग विधि

  • खीरे की मोटी स्लाइस काट ले।
  • इसके बाद इन स्लाइस को 10 मिनट के लिए फ्रीज में रख दे।
  • फिर इसे फ्रीज से निकाले और आँखों पर रखे। इन स्लाइस को तब तक आँखों पर रखे जब तक की स्लाइस गर्म ना हो जाए।
  • इसे आप दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते है।

चम्मच का उपयोग

उपयोग विधि

  • दो चम्मच ले और उन्हें 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • फिर 15 मिनट के बाद दोनों चम्मच को फ्रीज से बाहर निकाले और अपनी आँखों पर रख ले।
  • ऐसा करने से आँखों को ठंडक भी मिलेगी और सूजन भी कम हो जाएगी।

टी बैग्स

  • आँखों की सूजन को कम करने के लिए टी बैग्स भी बहुत असरकारी होती है। इसके लिए ग्रीन टी एवं ब्लैक टी बहुत ही लाभकारी होती है।
  • आपको बता दे कि चाय में कैफीन होता है जो कि रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है। जिस कारण आँखों की सूजन कम हो जाती है।

उपयोग विधि

  • आँखों की सूजन को कम करने के लिए आप दो टी बैग ले और उसे गरम पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख दे। कुछ देर बाद उन्हें निकाल ले और उसे ठंडा होने दे। ठंडा होने पर इसे अपनी आँखों पर लगाए।
  • 10-15 मिनट तक आँखों पर लगे रहने दे। आँखों को आराम मिलेगा।
  • इसे लगाने से आँखों की सूजन कम हो जाती है। साथ ही आँखों में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

आलू

  • आलू को भी आँखों की सूजन कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह बहुत ही पुरानी पद्धति है।
  • आलू के उपयोग से आँखों की अन्य समस्याओं को भी दूर किया जाता है।

उपयोग विधि

  • इसे लगाने के लिए कुछ आलू ले और उसे छील कर उसका रस निकाल ले।
  • इसे किसी कपडे की सहायता से आँखों पर लगाए।
  • 10 या 15 मिनट तक इसे आँखों पर लगा रहने दे और इसके बाद आँखों को ठन्डे पानी से धो ले। ऐसा करने से आँखों को आराम मिलेगा। साथ ही आँखों के नीचे पड़ने वाले घेरे भी दूर हो जायेंगे।
  • यदि आप चाहे तो आलू के रस की जगह पर आलू की स्लाइस को भी आँखों पर रख सकते है।

इसके अतिरिक्त अन्य उपाय

  • ऊपर दिए गए उपायों के अतिरिक्त आपको पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए इससे भी आंखे अच्छी रहती है और आँखों में होने वाली सूजन कम हो जाती है।
  • अंडे की सफेदी का उपयोग करके भी आँखों की सूजन को कम किया जा सकता है।
  • नमक वाला पानी का इस्तेमाल भी आँखों की सूजन के लिए लाभकारी होता है।
  • साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दे क्योंकि भोजन की अनियमितता के कारण भी आँखों में सूजन आती है।
  • कभी कभी दवाइयों की एलर्जी के कारण भी आँखों में सूजन आ जाती है इसलिए दवाइयों का सेवन सावधानी पूर्वक ही करे।

इस तरह आप अपनी आँखों की सुरक्षा कर सकते है यदि उपरोक्त उपायों को अपनाने में आँखों में किसी प्रकार की जलन होती है तो इसे अनदेखा न करे और अपनी आँखों को डॉक्टर से चेक कराये।

Loading...

You may also like...