How Apple Cures Heartburn Naturally: हार्टबर्न से बचने के लिए सेब का सेवन करे

हार्टबर्न को गेस्ट्रोइसोफिजेल रिफ्लक्स डिसीज भी कहते है। इसके मुख्य लक्षण गले में जलन, खट्टी डकार, सीने में जलन और उल्टी का मन होना आदि होते है। पेट में बनने वाले एसिड के कारण हार्टबर्न की समस्या उत्पन्न होती है।

जब हम बहुत ज्यादा खा लेते हैं पेट और इसोफिजेस के मध्य एक वाल्व बन जाता है। यह वाल्व पेट में उतपन्न एसिड को इसोफिजेस की तरफ धकेलता है। यही वजह है की आपको सीने में जलन और दर्द का एहसास होने लगता है।

इस समस्या से बचने के लिए सलाह दी जाती हैं कि इकट्ठा और ज्यादा खाने की बजाय बार बार थोड़ा थोड़ा करके खाना चाहिए। इसके अलावा हार्टबर्न की समस्या से निजात एक लिए रोज एक सेब खाना बहुत फायदेमंद होता है।

सेब का सेवन न सिर्फ सीने में होने वाले जलन को शांत करने में सहायता करता है बल्कि अल्झाइमर, पार्किंसन आदि बीमारियों में भी यह मददगार होता है। तो आइये जानते है How Apple Cures Heartburn Naturally.

How Apple Cures Heartburn Naturally: सेब के सेवन नहीं होगी हार्टबर्न की समस्या 

How Apple Cures Heartburn Naturally

हार्टबर्न में सेब का सेवन क्यों करे?  

  • सेब असंख्य गुणों से भरपूर होता है। सेब में फाइबर बहुत मात्रा में पाया जाता है।
  • सेब के लिए एक प्रचलित कहावत भी है की यदि प्रतिदिन आप एक सेब खाते है तो आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना पढता हैI
  • यह सिर्फ एक फल नहीं है बल्कि यह कई प्रकार की बिमारियों से रक्षा करता है।
  • अगर आपने ज्यादा खाना खा लिया है तो सेब का सेवन कर आप परेशान होने से बच सकते है|
  • कहा जाता है की सेब में उपस्थित फाइबर खाना पचाने में सहायता करता हैं। साथ ही सेब कब्ज ठीक करने में मददगार होता है।

प्रतिदिन एक सेब जरूर खाये

  • यदि सीने में जलन जैसी समस्या से बचना चाहते है तो इसके लिए रोज एक सेब खाना रामबाण इलाज है। क्यूंकि सेब हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है।
  • आपको बता दे की लाल सेब में क्वरसिटिन नामक एंटीआक्सीडेंट होता है जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक है।
  • इसका तात्पर्य यह है की यदि आपने थोड़ा सा भी ज्यादा खाना खा लिया है तो आपको सीने में जलन या अपच जैसी शिकायतें नहीं होंगी।
  • सेब का सेवन केवल सीने की जलन के लिए ही नहीं बल्कि शरीर में ऊर्जा के लिए भी किया जाता है। क्यूंकि सेब ऊर्जा का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • सेब हमारी कार्य क्षमता को बढ़ाता है इसलिए वर्कआउट करने से पहले सेब के सेवन की सलाह भी दी जाती है।
  • सेब फेफड़ों के लिए आक्सीज़न की आपूर्ति भी करता है। प्रतिदिन सेब खाने से इस तरह की समस्याओं से स्थायी रूप से निजात पायी जा सकती है|

ध्यान देने योग्य बातें

प्रतिदिन सेब का सेवन करने के साथ साथ हार्टबर्न से बचने के लिए अपनी जीवनशैली का भी ख्याल रखेI हार्टबर्न को बढ़ाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों जैसे शराब, मसालेदार भोजन, खट्टी चीज़े और कॉफी का सेवन ना करे| इसके अलावा सेब का सेवन करते वक्त ध्यान रखे की उसमे बीज आपके पेट में ना जाये इसमें बीज विषाक्त होते हैं|

Loading...

You may also like...