How to Fix a Broken Relationship: इस तरह वापस जोड़े उनसे रिश्ता

जहाँ प्यार है वहाँ रिश्ते में थोड़ी बहुत तकरार तो होती ही है| दो लोग बिना किसी तकरार के हमेशा साथ रहे ऐसा ना मुनकिन है| कोई भी दो लोग चाहे वो दोस्त हो, पति -पत्नी हो थोड़े बहुत झगडे तो हर रिश्ते में होते है|

इसलिए यदि किसी बात को लेकर आपका साथी आपसे नाराज हो गया है और इसका प्रभाव आपके रिश्ते पर पढ़ रहा है तो आप उसे मना लीजिये| इससे आप छोटे नहीं पड़ेंगे बल्कि आपका रिश्ता और मजबूत होगा|

आपके बिच कोई बहस हुई जिससे आप दोनों की बातचीत बंद हो गयी और आपने अलग होने का निश्चय कर लिया| लेकिन अलग होने के बाद भी हर वक्त आपको उसकी याद सता रही है मतलब आपको उससे अब भी प्यार है|

तो क्यों ना बीती बाते भुलाकर वापिस इस रिश्ते को एक मौका दिया जाये| लेकिन आपको सोच समझकर ही फैसला लेना होगा| यहाँ जाने How to Fix a Broken Relationship.

How to Fix a Broken Relationship: पुराने रिश्ते को नए से शुरू करें

How to Fix a Broken Relationship

पहले अच्छे से सोच समझ ले

  • रिश्ते की डोर को फिर से बांधने से पहले अच्छे से विचार करले की क्या आप वाकई अपने पुराने साथी को चाहते है|
  • इसके अलावा आपके अलग होने की वजह क्या थी| क्या यह वजह सामान्य थी?
  • यदि रिश्ता टूटने के पीछे का कारण आपके साथी का रिश्ते में खुद को ना देना था तो आपका अलग रहना ही ठीक है|
  • क्योंकि वापिस से प्यार में धोखा खाना या दिल टूटना आपको पूरी तरह तोड़ सकता है|

बीती बातों को भुला दे

  • यदि आपने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है तो बीती बातों को भुला दे|
  • और क्या आपका पार्टनर भी इन बातो को भूलने के लिए तैयार है उससे इस बारे में बात करले|
  • एक बार दूर होने पर अपने पार्टनर की क़द्र का अंदाजा अच्छे से हो जाता है, इसलिए एक बार फिर से शुरुवात करे, अपने पार्टनर की क़द्र करे|

ईमानदारी से करें रिश्ते की शुरुआत

  • झूठ बोलने से गलत फेहमिया बढ़ती है और इससे रिश्ते ख़राब हो जाते है|
  • इसलिए अपने रिश्‍ते में झूठ का सहारा ना ले| अपने रिश्ते को सच्चाई और ईमानदारी से निभाए|

एक दूजे का साथ दे

  • यदि आपमें अपने साथी से ज्यादा खूबी है, जैसे आप उससे ज्यादा अच्छे दीखते है, या उससे ज्यादा कमाते है|
  • तो इस तरह की किसी भी बातो से अपने साथी को निचा दिखाने की कोशिश ना करे|

ऊपर बताई गई इन टिप्स की मदद से आप आप अपने टूटे हुए रिश्ते  को वापिस जोड़ सकते है| लेकिन इसके साथ ही आपको वापिस से इसमें रौनक लानी होगी| इसके लिए डेट पर जाये, एक दूसरे को उपहार दे जैसे की आपने पहली बार रिश्ते की शुरुवात में किया होगा|

Loading...

You may also like...