How to get Over a Relationship: अतीत भूलकर लाइफ में आगे बढे

प्यार एक बहुत ही खुबसूरत रिश्ता है| इस जिंदगी में हर किसी को किसी न किसी से प्यार हो जाता है| बहुत बार ऐसा होता है की दो लोग सालो से दोस्त रहते है, फिर उनकी यह दोस्ती डेटिंग तक पहुच जाती है|

लेकिन जरुरी नहीं है की हर रिश्ता आखरी तक जाये, अधिकतर रिश्ते बिच में ही ख़तम हो जाते है| दोनों में से कोई एक रिश्ते को बिच में से ख़तम कर देता है| लेकिन किसी भी रिश्ते का टूटना इतना आसन नहीं|

कुछ लोग इसे बहुत आसनी से भूलकर आगे बढ़ जाते है| लेकिन कुछ लोगो के लिए यह इतना आसान नहीं होता है| बहुत लोग सामने वाले से इतना प्यार करते है की ब्रेकअप के बाद तो जैसे उनकी दुनिया ही ख़तम हो गयी हो| उन्हें हसना मुस्कुराना कुछ अच्छा नहीं लगता है|

लेकिन जो रिश्ता हमारे जीवन में है ही नहीं क्या हम उसके लिए जीना ही छोड़ देंगे? यह सही नहीं है यह जीवन रोने के लिए बल्कि जीने के लिए बना है| तो आइये हम जानते है How to Get Over a Relationship, किसी रिश्ते से कैसे उभरे?

How to get Over a Relationship: रिश्ता खत्म होने पर उसे कैसे भूले?

How to Get Over a Relationship in Hindi

अपने वर्तमान में ना हो पुराने बातो के लिए जगह

  • इस तरह की स्तिथि आने पर अक्सर लोग या तो खुद को कमजोर करने लगते है या तो फिर गुस्सा करने लगते है|
  • जैसे कुछ लोग कहते है वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकता है/सकती है| या फिर कुछ लोग खुद को कमजोर समझने लगते है और कहते है की हम किसी के प्यार के लायक नहीं है|
  • लेकिन ऐसा करके आप वापिस उसी इन्सान के लिए वक्त बर्बाद कर रहे है| इसलिए आप जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी उसे भूल जाये|
  • हम जानते की यह इतना आसन नहीं, यह उस बात पर निर्भर करता है की आपका रिश्ता कितना पुराना था गहरा था।
  • लेकिन हिम्मत करके आपको अपने टूटे दिल को संभालना ही पड़ेगा|

 

दिल करे तो रोले

सामने वाले ने आपसे रिश्ता तोड़ दिया लेकिन आप तो उससे प्यार करते है, इसलिए इस रिश्ते के ख़तम होने पर आपको दुःख होता होगा, आपको रोना आता होगा| लेकिन फिर भी आप खुद को सँभालते होंगे की हमें रोना नहीं है|

  • लेकिन हम तो आपको यही कहना चाहेंगे की आपको रो लेना चाहिए| जी-भर कर रो लेने में कोई बुराई नहीं।
  • इससे आपके अन्दर का दुःख बहार निकल जाता है और आप सब कुछ भूलकर आगे बढ़ पाते है|
  • वही यदि आप दुःख को अपने अन्दर ही रखे तो वो और बढ़ता जाता है|

बाइबल भी कहती है; “रोने का समय है यहाँ तक कि छाती पीटने का समय है। अर्थात आँसू बहाना कमज़ोरी की निशानी नहीं है। एक बार एक बहादुर योद्धा दाविद जब दुख में तड़प रहा था, तब उसने कहा: “मैं अपनी खाट आंसुओं से भिगोता हूं; प्रति रात मेरा बिछौना भीगता है।”

आगे की सोचे   

  • जब भी हम किसी रिश्ते में होते है तो कुछ न कुछ सपने बुनते है|
  • माना कि आपने किसी रिश्ते के बारे में जो सपने बुने थे वे पूरे नहीं हुए। लेकिन यह भी हो सकता है की भगवान् ने आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा सोचकर रखा हो|
  • शायद इसलिए ही अभी आपके मन लायक चीज़ पूरी नहीं हुई|

याद रखिये आँधी-तूफान में घिरने पर मूसलाधार बारिश और काले बादल दीखते है| लेकिन कभी न कभी बारिश थम जाती है और आसमान साफ हो जाता है। वैसे ही आपके जीवन का बुरा वक्त ख़तम होकर नया वक्त जरुर आएगा|

नए दोस्त बनाएं

  • नए दोस्त बनाए, आपको यह पुराने लोगो की जगह भरने के लिए नहीं करना है| बल्कि खुद को आगे बढाने के लिए करना है|
  • नए दोस्तों के साथ कही बाहर घुमने जाये, मूवी का प्लान बनाएं, नए लोगों से मिलने-जुलने का प्लान बनाये|
  • यह सब करने के बाद आपको पुराने रिश्तो से निकलने में मदद मिलेगी और आप खुद ही अपनी नई खुशियां तलाशने लगेंगी।
  • Apne Pyar Ko Bhulna, मुश्किल है ना-मुनकिन नहीं|

 

खुद को तकलीफ न दे

  • आपका ब्रेकअप क्या हुआ आपने खुद का ख्याल रखना ही छोड़ दिया| ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए|
    बल्कि आपकी जो भी जीवनशैली थी उसे बिलकुल सकारात्मक तरीके से बदल डालिए|
  • यकीन मानिए आपका ये बदला रूप आपके अंदर एक नया कॉन्फिडेंस लेकर आएगा|
  • इससे आप जल्द से जल्द अपनी परेशानियों से बाहर निकल पाएंगी|

ऊपर आपने जाना How to Get Over a Relationship in Hindi. बस छोटे छोटे कदम आगे बढ़ाते जाये, वक्त में बहुत ताकत होती है, यकीन मानिये आप सब कुछ भूल जायेंगे, लेकिन कोशिश आपको ही करनी है|

Loading...

You may also like...