How to Keep Hair Color Longer: कैसे रखे लम्बे समय तक हेयर कलर को बरक़रार?

आज के युग में बालों को कलर करना बहुत अधिक चलन में है। तरह तरह के Hair Color Ideas मार्केट में उपलब्ध भी है। ये हेयर कलर बालोंं को सुन्दर बनाते है और देखने में भी आकर्षक लगते है। इससे आपका अपीयरेंस बहुत निखार कर बाहर आता है।

आज कल यह चलन महिलाओं के साथ साथ पुरुषों में भी बढ़ गया है। बालों को रंगने से आपके लुक में भी बदलाव आता है। लेकिन आपको बता दे की केवल कलर करवाने से बात नहीं बनती है।बल्कि और भी बातों का ख्याल रखने की जरुरत होती है।

बालों को रंगने के साथ साथ आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा की कलर आपके बालोंं पर लम्बे समय तक बना रहे।Hair Color करने से पहले और बाद में कुछ बाते ध्यान रखनी होती है जिससे कलर लम्बे समय तक बना रहता है।

सही देखभाल से कलर किये गए बालोंं को लम्बे समय तक बरक़रार रखा जा सकता है। आज के लेख में हम इसी बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। आइये जानते है How to Keep Hair Color Longer जिनसे बालोंं का कलर लम्बे समय तक टिका रहता है।

How to Keep Hair Color Longer: बालों के कलर को लम्बे समय तक बरकरार रखने के लिए करें इस तरह देखभाल

How to Keep Hair Color Longer

बालोंं पर हेयर कलर के फायदे

  • हेयर कलर करवाने से आपके लुक में परिवर्तन होता है और आप आकर्षक लगने लगते है।
  • पहले केवल मेहंदी को बालोंं में लगा कर बालोंं के कलर को चेंज किया जाता है
  • पर आज बाजार में बालोंं पर लगाने के लिए अनेक रंग के हेयर कलर आ गए।
  • यह आपके बालोंं की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है।
  • आप अपने बालोंं के अनुरूप हेयर कलर को चुन सकती है।
  • यह आपको खूबसूरत लुक देने में मदद करता है।

हेयर कलर करवाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी ज़रुरी होती है ताकि वह लम्बे समय तक टिके रहे। जानते है Best Hair Color के लिए किन बातों का ध्यान देना जरुरी है।

बालोंं में शैम्पू करे

  • जब भी आप अपने बालोंं में कलर करवाने वाले हो तो उससे पहले बालोंं को शैम्पू करना ना भूले।
  • क्योंकि बालोंं में शैम्पू नहीं करने से बाल चिपचिपे रहते है जिस कारण बालोंं में कलर अच्छे से नहीं चढ़ पाता।
  • जो कलर बालोंं पर चढ़ भी जाता है वह लम्बे समय तक टिकता नहीं है।
  • इसलिए अच्छी तरह से बालोंं को वाश कर ले ताकि बालोंं से सारा तेल निकल जाए।
  • बालों को सही प्रकार से धोने के टिप्स आप यहाँ जान सकते है।

मेहँदी के बालोंं में कलर से बचे

  • यदि आपके बालोंं में मेहँदी लगी है तो उसपर कलर नहीं करवाना चाहिए।
  • क्योंकि मेहँदी होने के कारण कलर बालोंं पर अच्छे से नहीं चढ़ता है।
  • इसलिए यदि आप कलर करवाना चाहते है तो बालोंं से मेहँदी हटने के बाद ही बालोंं को कलर करवाए।

कलर करवाने के तुरंत बाद शैम्पू न करे

  • जब भी आप बालोंं को कलर करवाती है ध्यान रखिये की अपने बालोंं को 24 घंटे तक शेम्पू न करें।
  • साथ ही गर्म पानी से बालोंं को वाश न करे।
  • इससे बालोंं का कलर डल और ख़राब हो सकता है।

स्विमिंग से बचाव

  • बालों के कलर को बचाने के लिए स्विमिंग पूल और स्विमिंग पूल के पानी से बचे।
  • स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन अधिक मात्रा में होता है। यह सूर्य की पराबैगनी किरणों के संपर्क में आने पर हेयर कलर बालों को क्षतिग्रस्त कर देता है।
  • स्विमिंग पूल में जाने से पूर्व बालोंं को टाइट बांध ले और सर पर कैप पहन ले।

कलर किये बालोंं के अनुसार करें शैंपू का चुनाव

  • सामान्य बालोंं की तुलना में कलर किये हुये बालोंं की देखभाल ज्यादा करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह जल्दी ख़राब हो सकते है।
  • कलर किये हुए बालोंं के लिए शैम्पू भी उसी के अनुसार होना चाहिए।
  • कलर बालोंं के उपयुक्त शैम्पू में ऐसी चीजे होती है जो की बालोंं के कलर को लम्बे समय तक बनाये रखती है।

हेयर कलर के बाद हेयर ग्लॉस का उपयोग

  • इस बात का भी ध्यान रखे की आप जब भी हेयर कलर करवाती है तो अपने बालोंं में कलर के बाद हेयर ग्लॉस जरूर लगाए।
  • ऐसा करने से आप अपने बालोंं का रंग लम्बे समय बरकरार रख पाने में सफल होंगे। इसलिए हेयर कलर के बाद हेयर ग्लॉस को करवाना ना भूले।

बालोंं से जुडी आवश्यक जानकारी

  • यदि आपके सर में कोई फुंसी या फिर फोड़े हो तो हेयर कलर को नहीं लगवाना चाहिए क्योंकि हेयर कलर में रसायन होता है। यह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।
  • बहुत से लोगो की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है। ऐसे लोगो को भी हेयर कलर करवाने से बचना चाहिए। यदि हेयर कलर करवाना चाहती है तो अपने हेयर एक्सपर्ट से सलाह भी ले सकती है।
  • यदि आप पहली बार बालोंं पर कलर करवा रही है या फिर पहली बार कोई नया कलर ट्राय कर रही है तो आप पहले अपने हाथों पर कुछ मिनट के लिए कलर को लगाए ताकि आपको उसकी प्रतिक्रिया पता चल पाएंगी की वह आपके लिए सही है की नहीं।
  • अपने बालोंं पर तेल से मसाज करते रहे ऐसा करने से बालोंं में मजबूती आती है और बाल स्वस्थ्य भी रहते है। सप्ताह में एक बार तेल से मालिश जरूर करे।
  • महीने में एक बार अपने बालोंं पर हेयर स्पा ज़रूर करवाए। ऐसा करने से बालोंं का कलर डल नहीं होता है बल्कि उसमे और चमक आ जाती है साथ ही आपके बाल भी मुलायम हो जाते है।
  • साथ ही साथ अपनी डाइट को भी ध्यान में रखे। पौष्टिक खाना खाये ताकि आपके बाल हेल्दी रह सके और टूटे नहीं।
  • बालोंं को ज्यादा स्टीम देने से बाल रूखे और बेजान हो जाते है इसलिए अपने बालोंं को ठंडे पानी से या फिर गुनगुने पानी से ही धोये।

इस तरह आप कुछ टिप्स को अपनाकर अपने हेयर कलर को लम्बे समय तक बरक़रार रख सकती है। और साथ ही अपने बालोंं को स्वाथ्य व चमकदार भी रख सकती है। इसलिए हेयर कलर करवाने से पहले उपरोक्त जानकारी पर गौर करे और फिर हेयर कलर करवाए।

नोट – यदि आप आपने एक ही लुक से बोर हो गयी है तो कुछ हटके और अलग लुक के लिए हेयर कलर करवाना अच्छा विकल्प है। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करता है।

Loading...

You may also like...