How to Make Milk Healthier: दूध को बनाये 10 गुना ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद

दूध सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है, और पुरे विश्व में शायद ही ऐसे कोई पेरेंट्स होंगे जो दूध के स्वास्थ्य गुणों से अनजान होंगे। दूध को सम्पूर्ण आहार कहा जाता है।

दूध शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। साथ ही इसमें मौजूद गुण शरीर को मजबूत बनाने के साथ साथ इसका विकास करते है। दांतों के स्वास्थ्य एवं मजबूती के लिए भी दूध सर्वोत्तम आहार विकल्पों में से एक है।

यही वजह है की दूध बच्चो के लिए तो बहुत ही जरुरी है। लेकिन दूध पीना बच्चो को पसंद नहीं होता है। मम्मी के हाथों में दूध का गिलास देखते ही बच्चे इधर-उधर छुपने लगते हैं। ऐसे में मम्मिया परेशान हो जाती है।

लेकिन आज ले लेख में हम आपको How to Make Milk Healthier बता रहे है जिससे दूध 10 गुना ज्यादा पौष्टिक होने के साथ साथ टेस्टी भी हो जायेगा। और आपके बच्चे इससे दूर भागने के नहीं पिने के बहाने ढूढ़ने लग जायेंगे।

How to Make Milk Healthier: जानिए दूध को और पौष्टिक बनाने के तरीके

How to Make Milk Healthier

केसर दूध

  • ठंडिया शुरू हो चुकी है ऐसे में केसर के दूध से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता।
  • केसर का दूध शरीर को गर्म रखता है, इसलिए आप ठंड में अपने बचे को केसर का दूध दे सकते है।
  • इसे बनाने के लिए दूध को उबालते वक्त केसर के दो चार रेशे दाल दे, और चुटकी भर शक्कर मिला दे।
  • इसकी खुसबू इतनी मोहक होती है की आपके बच्चे इसके लिए मना नहीं करेंगे।

खजूर वाला दूध

  • बच्चों को चॉकलेट वाला दूध अच्छा लगता है, लेकिन बार बार चॉकलेट पाउडर देना भी अच्छा नहीं होता।
  • ऐसे में आप खजूर वाला दूध अपने बच्चे को दे सकते है। क्योंकि दूध का ब्राउन कलर देखते ही बच्चे झट से दूध को पी लेते है।
  • इसे बनाने के लिए गर्म पानी में 4-5 खजूर भीगा ले। फिर इसके बीज को निकालकर, खजूर को दूध के साथ बलेंडर में मिक्स कर लें।
  • अब इसको छान लें, स्वादिष्ट मीठा खजूर का दूध तैयार है।

बादाम का दूध

  • हम जानते है की बादाम स्वास्थ्य के लिए कितनी फ़ायदेमंद है, यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ दिमाग को भी मजबूत करती है।
  • इसलिए बच्चों को आप स्वास्थ्यप्रद बादाम वाला दूध दे सकती है।
  • इसे बनाने के लिए 8-10 बादाम को रात भर के लिए एक कटोरी पानी में भिगो कर रखे।
  • अगली सुबह इन बादाम के छिलके निकाल कर इसे पीसले और गर्म मीठे दूध में मिक्स करलें, दूध तैयार है।

शहद वाला दूध

  • यदि आपका बच्चा बार बार बीमार पढता है तो शहद वाला दूध आप उसे दे सकते है।
  • इसे बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है बस 1 गिलास गुनगुने फीके दूध में 1 चम्मच शहद मिलाले।
  • शहद वाला दूध पिने से बच्चों की ना केवल इम्यूनिटी बढ़ती हैं बल्कि इससे उनके शरीर को मजबूत भी मिलती है।
Loading...

You may also like...