How To Wake Up Early In The Morning In Hindi: सुबह जल्दी कैसे उठे

यह बात तो सभी जानते है की सुबह जल्दी उठना अच्छा होता है क्योंकि यह हमारे हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। सुबह जल्दी उठने से शरीर में एक शुद्ध हवा का संचार होता है। जिसके कारण दिन भर आपको एनर्जी रहती है।

अर्थात सुबह जल्दी उठने के अनेक फायदे होते है। इसके लिए आपने अपने बड़ों से यह बात तो सुनी ही होगी जल्दी सो जाया करे ताकि सुबह जल्दी उठ सके। क्योंकि वह भी सुबह उठने के महत्व को जानते है।

सुबह उठने के लिए बहुत से लोग लाख कोशिश कर लेते है पर वह उठ नहीं पाते है। दिन भर काम करना और रात को देर तक जागने के कारण भी सुबह उठना मुश्किल होता है।

परन्तु यदि कुछ करने की ठान ली जाए तो आप यह कर सकते है। इसलिए आज के लेख हम आपको बता रहे है How To Wake Up Early In The Morning In Hindi, यहाँ बताई गयी टिप्स आपको वाकई मदद करेगी।

How To Wake Up Early In The Morning In Hindi: इस तरह करे जल्दी उठने का प्रयास

How to Wake up Early

एक अच्छी नींद ले

  • सुबह जल्दी उठने के लिए जरूरी होता है की आप रात को पूरी और अच्छी नींद ले। तभी आप सुबह फ्रेश तरीके से उठ पाएंगे।
  • इसके लिए आप अपने सोने का समय निश्चित कर सकते है।
  • शोध में बताया गया है की 7 से 8 घंटे की नींद एक पर्याप्त नींद होती है, इसलिए इसी के अनुसार अपना सोने का टाइम निश्चित कर ले।

जागने के 15 मिनट पहले का अलार्म लगाए

  • अपने उठने का समय निर्धारित कर ले और उस समय से 15 मिनट पहले का ही अलार्म लगाए।
  • एकाएक जल्दी उठना संभव नहीं होता है। इसलिए आप उठने से पहले का अलार्म लगा ले।
  • आदत नहीं होने से नींद उस समय पर ही खुलती है और हम आलस में अलार्म भी बंद कर देते है।
  • 15 मिनट पहले का अलार्म लगाने पर आप धीरे धीरे करके अपने निश्चित समय तक उठ जायेंगे।

नशीले पदार्थों से करले दुरी

  • नशीले पदार्थो का सेवन करने से भी यह नींद में बाधा डालते है।
  • इसके प्रभाव से नींद ज्यादा आती है और आप चाह कर भी समय पर नहीं उठ पाते।
  • साथ ही कुछ नशीले पदार्थ ऐसे भी होते है जो आपको नींद नहीं आने देते है जिसके कारण भी आपका रूटीन गड़बड़ हो जाता है।

तनाव से दूर रहे

  • तनाव के कारण भी व्यक्ति को अच्छी नींद नहीं आ पाती है और वह सुबह उठ नहीं पाता।
  • कोशिश करे की जब भी आप सोने जा रहे है तो तनाव मुक्त होकर ही सोये ताकि आपको नींद अच्छे से आये।
  • आप तनाव को दूर करने के लिए योग का भी सहारा ले सकते है।

पालतू जानवर का भी सहारा ले सकते है

  • किसी किसी घरों में पालतू जानवर रहते है जो घर के सदस्यों की बात मानते है।
  • यदि आप जल्दी उठना चाहते है तो इन जानवरों का भी सहारा ले सकते है ताकि वो आप को उठा दे।
  • क्योंकि जानवरों की नींद प्रकृति के नियम अनुसार खुल जाती है।
Loading...

You may also like...