Malai Kofta Recipe in Hindi: इस स्वादिष्ट डिश को बनाना हुआ अब आसान

मलाई कोफ्ते एक ऐसा पंजाबी व्यंजन है जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। यह एक वेजिटेरियन डिश है जो स्वाद में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही स्वस्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसे आप किसी भी चीज़ के साथ परोस सकते जैसे रोटी, पराठे, चावल आदि। यकीन मानिये इसे खाने वाला हर व्यक्ति अपनी उंगलियां चाटता रह जायेगा।

जिन लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है वे रेस्टारेंट में मलाई कोफ्ते का ऑर्डर जरूर देते है। यह स्वादिष्ट व्यंजन बड़ो से लेकर बच्चो तक सभी को काफी पसंद होता है। यह वेज के साथ साथ नॉन वेज रूप में भी बनाई जाती है। अगर कोफ्तो बिना तरी के सर्व किया जाए तो इसे कबाब भी कहा जा सकता है। वैसे ज्यादातर लोग इसे टमाटर की गाढ़ी और मलाईदार ग्रेवी के साथ खाना ही पसंद करते है।

मलाई कोफ्ते में कोफ्ते आलू और पनीर के मिश्रण से बनते है जो इतने ज्यादा मुलायम होते की मुंह में जाकर घुल जाते है। अगर मलाई कोफ्ते को सफ़ेद ग्रेवी में बनाये तो यह मुगलाई मलाई कोफ्ते होते है और अगर इसे लाल ग्रेवी में बनाए तो यह पंजाबी मलाई कोफ्ते होते है। मुगलाई मलाई कोफ्ते में काजू, दही, क्रीम की मखनी की सफ़ेद तरी के साथ बनाई जाती है। पंजाबी मलाई कोफ्ते टमाटर और प्याज से साथ साथ तेज़ मसलो से बनाई जाती है। इसके अलावा मिक्स वेज कोफ्ते भी बनाए जा सकते है।

इस लेख में जाने की घर पर स्वादिष्ठ मलाई कोफ्ते किस तरह बनाये, जो रेस्टोरेंट के मलाई कोफ्तो को भी पीछे छोड़ दे। फ्रेश क्रीम से भरे और आलू से बने स्वादिष्ट मलाई कोफ्ते दिखने भी आकर्षक होते है। आइये अब हम जानते है Malai Kofta Recipe in Hindi.

Malai Kofta Recipe in Hindi: जाने घर में किस तरह बना सकते है मलाई कोफ्ते

Malai Kofta Recipe in Hindi

कुछ सब्जियां ऐसी होती है जो सदाबहार होती है जो आप जब चाहे बना लेते है क्योंकि आपको इसका स्वाद कुछ ज्यादा ही पसंद है। मलाई कोफ्ता भी एक ऐसी ही सब्जी है। लेकिन इसे बनाते समय रेस्टोरेंट की तरह स्वादिष्ट बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परन्तु अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज हम आपको बताएँगे कि घर पर कैसे बनाये रेस्टोरेंट की तरह लाजवाब मलाई कोफ्ते की सब्जी।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 3 People

Ingredients

ग्रेवी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 5 टमाटर [बड़े आकार के]
  • 3 प्याज [माध्यम आकार के]
  • 4 काजू [पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें]
  • दालचीनी [स्वादानुसार]
  • 2 लौंग
  • ½ tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp हरी मिर्च और अदरक [बड़ी चम्मच ताजा पेस्ट]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • ½ tbsp लाल मिर्च [छोटी चम्मच]
  • 2 tbsp चीनी [छोटी चम्मच]
  • 3 tbsp तेल [बड़ी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

Kofta Recipe: जानिए कोफ्ते बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 3 आलू [उबले हुए]
  • 8-10 काजू [कटे हुए]
  • 14-16 किशमिश [ऑप्शनल]
  • ¼ कप फ्रेश क्रीम [घर पर बना हुआ इसके लिए 6 घंटो के लिए फ्रिज में रखे]
  • 4 tbsp कॉर्न फ्लोर [बड़ी चम्मच]
  • तेल [तलने के लिए]
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

तैयारी करें

  1. टमाटर प्यूरी के लिए पहले डिसाइड कर लें की मलाई कोफ्ते की करी का टेक्सचर किस टाइप का चाहिए उस हिसाब से प्यूरी बनाए।

  2. पहला स्मूथ - इसके लिए सभी चीज़ो को ब्लेंड कर ले अच्छी तरह।

  3. दूसरा ब्लांच करे - इसके लिए सभी चीज़ो को उबाल लें और फिर ठन्डे पानी में डालें और छील लें।

  4. प्याज प्यूरी के लिए आप इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।

  5. जो भीगे हुए काजू है उसका मिक्सर में पेस्ट बना ले।

  6. पेस्ट बनाने के लिए 2 बड़ी चम्मच पानी को मिला लें।

  7. घर पर बने फ्रेश क्रीम के लिए मलाई का इस्तेमाल करें।

  8. और मलाई को सेमि फ्रोजेन इस्तेमाल करें।

  9. मलाई को 6 घंटे के लिए फ्रिज में रखे और डालने के 15 मिनट पहले फ्रिज से बहार निकाले।

ग्रेवी बनाने के लिए

  1. एक कड़ाई में तेल गर्म करें, माध्यम आंच में।

  2. फिर इसमें दालचीनी, लौंग, जीरा, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बनाकर थोड़ी देर के लिए भुने।

  3. अब इसमें प्याज की प्यूरी डालें।

  4. अब इसे प्याज का कलर पिंक होने तक पकाइए। इसमें कम से कम 2 से 3 मिनट लगेंगे।

  5. अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें, और थोड़ा मिलाए।

  6. इसके बाद गैस की आंच कम कर दें।

  7. इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चीनी और नमक डालें।

  8. अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और इसे चम्मच से चलाते रहिए।

  9. अब इस मिश्रण में काजू का पेस्ट डालें और 2 मिनट के लिए पकाइए।

  10. लीजिये आपकी Malai Kofta Recipe की ग्रेवी तैयार है अब गैस बंद कर दें।

कोफ्ते बनाने की विधि

  1. उबले, छिले और मैश करे हुए आलू में नमक डाले (अगर अाप ने आलू उबालने के समय नहीं डाला हो तो)।

  2. अब मैश आलू की छोटी छोटी बॉल बना लें।

  3. इसके बाद एक प्लेट में कॉर्न फ्लोर ले और अपने हाथो पर थोड़ा लगाए और आलू की बॉल को थोड़ा चपटा करें और किनारो परसे थोड़ा मोटा रहने दें।

  4. अब इस बॉल में थोड़ा काजू, किशमिश और फ्रेश क्रीम डालें।

  5. बॉल को फिर से बंद कर दे और बॉल का सही शेप दें।

  6. ध्यान रखे कि बॉल के अंदर की फिलिंग बाहर नहीं आनी चाहिए।

  7. अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमे इन बॉल को तले।

  8. ध्यान रहे कि गैस की आंच मीडियम हो और इन बॉल्स को गोल्डन होने तक तले।

  9. अब पहले से बनी हुई टमैटो प्यूरी को गर्म करे और फिर कोफ्ते में डालें।

  10. लीजिये स्वादिष्ट मलाई कोफ्ते की सब्जी तैयार है इसे फ्रेश क्रीम और धनिया पत्ती के साथ गार्निश करें।

सर्विंग आइडियाज

  1. इस सब्जी को आप स्नैक्स के तौर पर भी परोस सकते है।

  2. इसे डिनर और लंच कभी भी बनाया जा सकता है। 

  3. मलाई कोफ्ते को तंदूरी रोटी, नान, कुलचा, पराठे और नार्मल रोटी के साथ भी खाया जा सकता है।

Recipe Notes

  • मलाई कोफ्ते में कोफ्ते के अंदर की फिलिंग के लिए हमेशा घर पर बने फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल करे।
  • बाजार का क्रीम फ्रेश नहीं होता और खाने में थोड़ा कठोर लगता है।
  • ध्यान रहे आपको क्रीम फ्रिज से 15 मिनट पहले ही निकालना है।
  • मलाई कोफ्ते बनाने के लिए डीप पैन का इस्तेमाल करें।
  • लगभग इसी तरह Vegetable Kofta Recipe भी आप टॉय कर सकते है।

लाजवाब मलाई कोफ्ता आप घर पर कैसे बना सकते है यह अब आप जान चुके है। तो देरी किस बात की, आज ही बच्चों को दे सरप्राइज और बनाये मलाई कोफ्ता। इसे बनाकर साथ ही घर आये मेहमानो का भी दिल जीत सकते है।

Loading...

You may also like...