Matcha Tea: कैंसर और मोटापे को रखे कोसों दूर

ब्लैक टी, मिंट टी और ग्रीन टी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। हमारे यहाँ बहुत से लोग फिट या पतले होने के लिए ग्रीन टी का अधिक प्रयोग करते है। इसका अधिकतर उपयोग महिलाएं करती है। इसका अधिक सेवन इसलिए होता है, क्योंकि ओर कोई ऑप्शन भी नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक नई टी के बारे में बता रहे है, जो इन सबसे अलग और बेहतर है।

क्या आपने कभी माचा टी के बारे में सुना है? अगर आप ये सारी टी पीकर बोर हो चुके है, तो अब माचा टी पीना शुरू कर सकते है। यकीनन आप इसके बारे में बिलकुल नहीं जानते होंगे। आज हम आपको Matcha Tea के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने वाले है।

माचा टी स्वाथ्य के साथ-साथ सेहतमंद भी है। यह जापान की सबसे प्रसिद्द टी है। इसकी सुपर फूड क्वालिटी के कारण बहुत ही कम समय में यह लोगों की पसंद बन गई है।

यह एक पाउडर नुमा ग्रीन टी है जो जापान की पारंपरिक चाय सेरेमनी में उपयोग में लायी जाती है। इसे ग्रीन टी चाय की पत्तियों को एक्सट्रैक्ट करके बनाया जाता है। यह न तो ग्रीन टी जैसी होती है और न ही इसके टी बैग्स या ब्रीयू फॉर्म होते है। इस चाय को बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है।

Matcha Tea Benefits: जानिए इसके फायदे

Matcha Tea: जानिए क्या है माचा चाय?

माचा चाय सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। यह कैंसर और मोटापे जैसी बीमारियों से दूर रखने में हमारी मदद करती है। इसमें कैंसर के घटकों से लड़ने की क्षमता होती है। साथ ही साथ यह शरीर के फैट को कम करके शरीर को संतुलित बनती है। आज के दौर में मोटापा एक बड़ी समस्या बन गया है। यह टी आपके शरीर को सुडोल बनाने में काफी सहायक होती है।

इस टी पर रिसर्च करने से पता चला है कि अगर इसे लगातार 12 हफ्तों तक रोज पीएं तो बॉडी फैट कम हो जाता है। साथ ही शरीर का वेट और कमर का साइज भी कम हो जाता है। माचा चाय को वर्तमान में मोटापे से लड़ने वाली चाय भी कहा जाता हैं।

मन में शांति बढ़ाये

  • माचा चाय के सेवन से माइंड रिलैक्स होता है और शरीर में भी आराम मिलता है।
  • माचा चाय में मौजूद एमिनो एसिड, एल-थियेनाइन (L-Theanine) आपके दिमाग को शांत रखता है।
  • इसी के साथ यह थियेनाइन को बढ़ाता है जो डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ता है।
  • यह ब्रेन को इम्प्रूव करती है और स्ट्रेस लेवल को कम करती है।

मेमोरी और एकाग्रता को बढ़ाये

  • Matcha Green Tea Powder का सेवन आपके मेमोरी पवार और कॉन्सेंट्रेशन को बढ़ाती है।
  • माचा चाय के सेवन से बॉडी में डोपामाइन और सेरोटोनीन नाम के हार्मोन बढ़ते है जो आपकी मेमोरी पावर को बढ़ाते है और साथ में  एकाग्रता शक्ति को भी इम्प्रूव करते है।

ऊर्जा प्रदान करे

  • माचा चाय का सेवन आपकी बॉडी को एनर्जी से भर देता है।
  • इसमें प्राकृतिक तरीके का कैफीन होता है जो बॉडी में एनर्जी लेवल को बूस्ट करने का काम करता है।
  • माचा चाय का असर 6 घंटे तक रहता है।

कैलोरीज बर्न करे

बॉडी को डिटॉक्सीफाई करें

  • यह एक पावरफुल पदार्थ होता है जो आपकी पूरी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है।
  • यह बॉडी से हैवी मेटल और केमिकल टोक्सिन को निकालता है।

Matcha Tea Benefits: जानिए इसके अन्य फायदे

  • केलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
  • कब्ज जैसे रोगों को दूर रखता है।
  • ब्लडप्रेशर को नियंत्रण में रखता है।
  • यह फ़ूड पोइसनिंग से बचाता है।

जानिए क्यों है फायदे?

  • इस चाय में मौजूद पॉलिफिनॉल नामक एन्टीऑक्सिडेंट हमारे शरीर को फ्री रैडिकल्स के हानि से बचाता है।
  • कार्डियोवसकुलर की बीमारी से सुरक्षित रखता है।
  • हार्ट को स्वस्थ बनाये रखती है।
  • इसमें एल-थियानीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट होता है जो दिमाग को संतुलित रखने में मदद करता है।
  • ये चाय पीने से शरीर में डोपामाइन और सेरोटोनीन नाम के हार्मोन का निर्माण होता हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं।
  • इसमें मौजूद एपीगैलोकैटचीन गैलेट (epigallocatechin gallate) एन्टीऑक्सिडेंट कैंसर से सुरक्षित रखता है।
  • ये चाय आपके मेटाबॉलिज़्म को तीव्र करता है।
  • इसमें फाइबर, क्लोरोफिल, सैलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम, क्रोमियम और विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते है, जो शरीर को एनर्जी देते है।
  • कुछ लोगो के हाँथ, पैर और एंकल में सूजन होती है। माचा टी पिने  से ये समस्या भी दूर हो जाती है, क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व इसे कम करने में मदद करते है।
  • माचा चाय में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होने के कारण ये त्वचा को गोरा, चेहरे के रोम छिद्रों को साफ करता है। साथ ही इसे आप फेस पैक की तरह इस्तेमाल भी कर सकते है।

अन्य बातें

  • यह चाय ग्रीन टी के एक्सट्रेक्ट से बनती है लेकिन ग्रीन टी का कलर ग्रीन नहीं होता है पर इसका कलर बिलकुल हरा होता है।
  • यह हरी पत्तियों को सूखाकर बनाई जाती है। यह ग्रीन टी से भी ज्यादा फायदेमंद होती है।
  • Matcha Green Tea का नियमित रूप से सेवन करने से आप कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते है।
  • माचा चाय का सेवन हार्ट की समस्या और कैंसर की बीमारी दोनों में फायदेमंद होती है।
  • यह कार्डियोवसकुलर डिज़ीज से बचाता है।  
  • इसका सेवन करने से झुर्रियों की समस्या में भी लाभ मिलता है।
  • यह आपकी मानसिक परेशानियों को दूर करने में भी सहायक होता है।
  • यह आपके मूड को सुधारता है और स्ट्रेस को दूर करता है।
  • एक कप माचा चाय 10 कप ग्रीन टी के बराबर मानी जाती है।
  • इसलिए यह ग्रीन टी के मुकाबले ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।

यहाँ आपने माचा चाय के फायदों के बारे में जाना, जो आपको कई प्रकार के फायदे पहुँचती है। आपको अपने जीवन में नियमित रूप से माचा चाय का सेवन करना चाहिए जिससे की आप मोटापे, ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य बीमारियों से छुटकारा पा सकें।

Loading...

You may also like...