Sprouted Grains Benefits: भरपूर पोषण के लिए रोजाना सेवन करें अंकुरित अनाज

आज के जमाने में लोग अपने नियमित डाइट में तरह तरह की चीजें शामिल करने लगे हैं जैसे खुद को फिट रखने के लिए फल, सब्ज़ियाँ और जूस का सेवन करते हैं। हम लोग अपने शरीर को स्वस्थ बनायें रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते है और इन सारी खनिज की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है।

ऐसे बहुत सारे फल और सब्ज़ियाँ हैं जो हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है अंकुरित अनाज यानि स्प्राउट्स के बारे में। अंकुरित अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अंकुरित अनाज को साबुत अनाज को रात भर भिगो कर बनाया जाता है। हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए सर्वोत्तम है अंकुरित दालें एवं अनाज। अनाज, बीज, पीनट्स, चना, मूंग और दालों को कुछ समय तक भिगोकर उन्हें अंकुरित (sprouts) किया जाता है और फिर उनका सेवन किया जाता है

ये अंकुरित चना, पीनट, दालें और अनाज इत्यादि हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक पौष्टिक होते है। सुबह के नाश्ते के लिए अंकुरित अनाज बहुत लाभदायक होते है। अंकुरित आहार में प्रोटीन, विटामिन ए, सी, डी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन, जैसे खनिज लवणों का बेहतर स्रोत है। जो लोग जिम जाते है उनके लिए यह एक अच्छा प्रोटीन का स्त्रोत होता है। अंकुरित अनाजों के पोषक तत्वों को देख कर बहुत से लोग इसे नाश्ते में खाते है।

अंकुरित अनाज सबसे सस्ता पौष्टिक आहार होता है, इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स में सब्जियों और फलों से ज्यादा एन्ज़ाइम पाए जाते है। यह हमारे शरीर को कई सारे रोगों से बचाने में मदद करते है। आइये आज इस लेख में जानते है की अंकुरित अनाज के कौन कौन से फायदे होते है। आइये जाने Sprouted Grains Benefits.

Sprouted Grains Benefits: क्यों होते हैं अंकुरित अनाज लाभदायक? जाने इसके लाभ

Sprouted Grains Benefits

आनाज खाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आप जानते है की जब यह अनाज अंकुरित हो जाते है तो सेहत के लिए ज्यादा फ़ायदेमंद और पौष्टिक हो जाते है। जब आप किस भी अनाज, पीनट या दाल को पानी में भीगा कर रखते है तो इसके एंटी नुट्रिएंट्स खत्म हो जाते है , जिसके कारण वो आसानी से पच जाते है। अंकुरित होने पर अन्न में मौजूद प्रोटीन सुपाच्य प्रोटीन में परिवर्तित हो जाता है। जब अनाज अंकुरित होते है तो उसमे प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

अंकुरित होने पर अनाज की पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। अंकुरण से अनाज में विटामिन मिनरल्स की मात्र भी काफी बढ़ जाती है। विटामिन बी 6 की मात्रा अंकुरण के कारण अनाज में लगभग दोगुनी हो जाती है। इसके कारण अनाजों और दालों मे मौजूद आयरन सरल यौगिक मे बदल जाते हैं, जो शरीर के लिए अधिक उपयोगी हैं। अंकुरित पदार्थ अधिक सुपाच्य और स्वादिष्ट होते हैं। पानी में भिगोने से विरोधी तत्व नष्ट हो जाते हैं और शरीर को पोषण मिलता है। किसी भी अनाज को अंकुरित करने के लिए 12 घंटे पानी में भिगोने के बाद छानकर कपड़े में बांध लें और फिर इसमें अंकुरण फूटने के बाद इसका सेवन करें।

अंकुरित अनाज के कई सारे फायदे होते है, आइये जानते है इनमे से कुछ

वजन कम करने के लिए:

  • वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ साथ एक अच्छी डाइट की भी जरुरत होती है।
  • अंकुरित अनाज आपके वेट मेंटेनेंस से लेकर आपके वेट लॉस तक सभी के लिए बहुत जरूरी होती है।
  • वजन कम करने के लिए स्प्राउट्स एक सुपरफ़ूड की तरह काम करता है।
  • अंकुरित अनाज में फाइबर कि मात्रा अधिक होती है, और कैलोरीज बहुत ही कम होती हैं।
  • इसे खाने से हमारा पेट भरा हुआ रहता है और ज्यादा भूख नहीं लगती है।
  • यदि आप रोज नाश्ते में इसका सेवन करेंगे तो आपका पेट भी भर जायेगा और बार बार भूख नहीं लगेगी, आपको पेट भरा भरा महसूस होगा जिससे आप कम खायंगे और आपका वजन कम होने लगेगा।

पाचन में मदद करता है

  • अंकुरित अनाज में एंजाइमस और फाइबर अच्छी मात्रा में पाये जाते है।
  • ये एंजाइम आगे आपकी चयापचय प्रक्रियाओं को बढ़ाने और शरीर के भीतर रासायनिक प्रतिक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, खासकर जब इसमें पाचन की बात आती है तब यह हमारे खाये हुए भोजन को अच्छी तरह से तोड़ कर छोटे छोटे टुकड़े में कर देते है और हमारे शरीर का पाचन-तंत्र उन्हें आसानी से सोख लेता हैं।
  • यह रेशेदार होते है जो आसानी से पच जाते है।
  • अंकुरित काबुली चने फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते है। जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते है।
  • यह हमारे पेट की समस्या जैसे- गैस और कब्ज आदि को दूर करते है।

हार्ट के लिए

  • अंकुरित अनाज में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है जो दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और इसी वजह से यह हृदय की गति को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
  • यदि आप रोज काले चने या काबुली चने का सेवन करेंगे तो आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे धीरे कम होने लगेगा और हृदय रोगों का खतरा कम हो जायेगा।

आँखों के लिए

  • अंकुरित अनाज एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर होते है। क्या आप जानते है आँखों के स्वास्थ के लिए विटामिन ए ज़रुरी होता है। यह हमारी आँखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करता है।
  • यह आंखों के कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाने के लिए एक एंटीऑक्सिडेंट एजेंट के रूप में कार्य करता है।
  • यदि आप आँखों की रौशनी बढ़ाना चाहते है तो नियमित रूप से स्प्राउट्स का सेवन करें।

ऊर्जा प्राप्त करने के लिए

  • Ankurit Anaj में प्रोटीन, विटामिन के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है।
  • इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पायी है जिसके कारण जो लोग जिम जाते है उनके लिए स्प्राउट्स प्रोटीन की कमी को पूरा करते है और शरीर को फिट और स्वस्थ बनाते है।

खून साफ करने के लिए

  • अंकुरित अनाज शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाल कर खून साफ करने में बहुत मदद करता है।
  • यह खून की शुद्धि भी करने में भी बहुत सहायक सिद्ध होता है।

अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो अंकुरित अनाज का नाश्ता आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। आप काबुली चने, मूंग, मोठ, पीनट, काली मसूर, सूखे मटर आदि को अंकुरित करके इसका सेवन कर सकते है।

Loading...

You may also like...