Canola oil Benefits in Hindi: कैनोला ऑयल के यह फायदे जानकर चौंक जायँगे आप

कैनोला तेल एक प्रकार का वनस्पति तेल है जो रैपसीड से बना होता है, एक पीले रंग का पौधा होता है जो सरसों के परिवार का सदस्य है और इसमें ब्रोकोली, गोभी और फूलगोभी भी शामिल है। कैनोला तेल और वनस्पति तेल, जो मकई और मूंगफली जैसे विभिन्न पौधों से बने होते हैं, का उपयोग खाने को बनाने और स्वादिष्ट करने के लिए किया जाता है।

कैनोला प्लांट ब्रैसिका परिवार का एक हिस्सा है। कैनोला का तेल कैनोला के बीज से निकलता है। यह तेल कैनोला के बीज को मसल कर निकाला जाता है। इसके बीज का लगभग 45% हिस्सा तेल होता है। कैनोला तेल में बहुत कम संतृप्त वसा होती है। साथ ही इसमें मोनोसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी बहुत अधिक होता है।

कैनोला एक प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाला पौधा नहीं है, बल्कि यह रेपसीड नाम के पौधे से आता है जो सरसों के परिवार का हिस्सा है। कैनोला के पौधे तीन से छह फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं।इसमें पीले रंग के फूल खिलते है। यह सुगंधित, सुंदर, चमकीले पीले होते है। यह तेल तेज आंच को सहन करने वाला होता है, जिसे 240-245 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जा सकता है। जिसके बाद यह बोतल में बंद करके बाहरी उपयोग के लिए तेल के रूप में बेचा जाता है। आज यह तेल खाना बनाने के लिए अच्छे तेलों में से एक माना जाता है।

कैनोला का तेल सभी तेल की तुलना मे सबसे पौष्टिक और प्रभावशाली तेल होता है। यह खाने में हल्का होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को कई सारी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते है और हमारे शरीर को स्वस्थ बना के रखते है। आइये आज इस लेख में जानते है की कैनोला तेल में कौन कौन से गुण पाए जाते है। आइये जाने Canola oil Benefits in Hindi.

Canola oil Benefits in Hindi: कैनोला का तेल होता है गुणकारी, जाने इसके फायदे

Canola oil Benefits in Hindi

कैनोला तेल का पोषण

  • कैनोला के तेल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। कैनोला तेल में आम तौर पर संतृप्त और हानिकारक वसा कम होता है और ओमेगा-3 फैटी एसिड तथा अन्य मोनोअनस्यूट्रेटेड वसा में उच्च होता है जो स्वस्थ हृदय के कामों को बढ़ावा देने में सहायता करते हैं।
  • इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो हमारे हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • कैनोला ऑयल में अल्फा-लिनोलेइक एसिड और लिनोलेइक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा Canola तेल में विटामिन ई भी पाया जाता है।

कैनोला तेल की एक विशिष्ट फैटी एसिड संरचना है:

  • संतृप्त(सैचुरेटेड ): 7%
  • मोनोअनसैचुरेटेड: 63%
  • पॉलीअनसेचुरेटेड: 28%

क्या हैं इसके फायदे: Canola Oil Benefits

इस तेल के कई सारे सेहतमंद फायदे है, आइये जानते है इनमे से कुछ-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए

  • एक शोध से पता चला की कैनोला रक्त प्लाज्मा में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में उपयोगी साबित होता है ।
  • हार्ट को हेल्दी बनाये रखने के लिए कैनोला तेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
  • कैनोला ऑयल में पाये जाने वाला फाइटोस्टीरॉल भोजन से कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने और इसको बनने से रोकता है, जिसके कारण हृदय रोग नहीं होते हैं।
  • इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है इसलिए यह खाना बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

त्वचा के लिए

  • वनस्पति तेल की तरह कैनोला तेल में भी विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा की समस्याओं जैसे झुर्रियों, महीन रेखाओं, मुंहासों, धब्बे आदि को मिटाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन ई एक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है और फ्री रेडिक्लस से लड़ने में मदद करता है और साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाता है।
  • इसमें एंटी एजिंग के गुण भी पाए जाते है जो त्वचा से झुर्रियों को कम करता है और उसे कोमल बनाता है।

कैंसर से लड़ने के लिए:

  • कैनोला तेल मे विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए कैंसर से लड़ने के लिए कैनोला का तेल कारगर साबित होता है।
  • यदि आप इस तेल से बना खाना खाते हैं तो यह शरीर को कैंसर के सेल को बनने से रोकता है।
  • यदि आपका शरीर कैंसर कोशिकाओं से पहले से ही प्रभावित है, तो कैनोला तेल इसके पराभव को कम करने में मदद करता है और इस प्रकार कैंसर के उपचार में सहायता करता है।

ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में

  • यह तेल डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इस ऑयल के सेवन से उनके शरीर में ब्लड ग्लूकोज का लेवल कम होता है।
  • कैनोला ऑयल में उच्च मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड वसा पाया जाता है जो ब्लड शुगर एवं इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • यह हमारे शरीर में इन्सुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

दिमाग के लिए

इसके तेल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने की समस्या को रोकते है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखते हैं।

बालों के लिए

  • Canola Oil त्वचा और बालों को पोषण प्रदान करते है। यह हमारे बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
  • यह रूखे बालों की समस्या को दूर करके उन्हें स्वस्थ बनाता है।
  • यह ऑयल बालों को टूटने से बचाता है और बालों को बढऩे में मदद करता है।

दर्द कम करने के लिए

  • कैनोला तेल सूजन को कम करने के लिए फ़ायदेमंद होते है।
  • बुढ़ापे में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कैनोला तेल उपयोग किया जाता है।
  • यह गठिया के उपचार के लिए अच्छा होता है और इसमें होने वाली सूजन को भी कम करने के काम आता है।
  • कैनोला ऑयल जोड़ों को गतिशील बनाता है और दर्द को कम करता है।

जाने Use of Canola in Hindi

  • इसका उपयोग आमतौर पर खाद्य सामग्री तैयार करने में किया जाता है। मेयोनेज़, सलाद ड्रेसिंग, मार्जरीन और कई अन्य उत्पादों को कैनोला तेल का उपयोग करके बनाया जाता है।
  • कैनोला तेल कीड़ों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी होने के लिए जाना जाता है, और कीटनाशकों को बनाने के लिए सोयाबीन तेल के साथ संयोजन में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

आज के लेख में आपने Canola Oil in Hindi के बारे में जाना। यह तेल बहुत फ़ायदेमंद होता है और इसका उपयोग आपको कई प्रकार के लाभ दे सकता है।

Loading...

You may also like...