Saw Palmetto for Hair Loss: बाल झड़ने से परेशान है तो जरूर अपनाएँ सॉ पाल्मेटो

बालों का झड़ना वैसे तो यह एक सामान्य समस्या है। लेकिन फिर भी बालों का टूटना आपका दिल तोड़ देता है। और किसे अच्छा लगेगा जब उसके कीमती बाल कंघी के जरिये बाहर आ जाते है।

यदि किसी भी कारण से आपके बाल बहुत ज्यादा मात्रा में गिरने लगते है तो गंजापन आ जाता है। पहले यह समस्या बुजुर्गो को होती थी लेकिन अब तो किशोर वर्ग में भी लोगों को इस प्रकार की समस्या देखने को मिल जाती है।

आजकल की जीवनशैली के चलते महिला और पुरुष दोनों ही गंजेपन का शिकार हो रहे है। लोगो को लगता है एक बार बाल झड़ गए तो दो दोबारा वापिस नहीं आ सकते है, लेकिन ऐसा नहीं है।

सॉ पाल्मेटो एक प्राकृतिक उपाय है जो बालोंं को उगाने और झड़ने से रोकने की क्षमता के लिए जाना जाता है। Palmetto Herb वसायुक्त तेल और फाइटोस्टोरोल में परिपूर्ण होता है। यह एक पौधा है जिसका फल बालोंं का विकास करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। आइये जानते है Saw Palmetto for Hair Loss के बारे में विस्तार से।

Saw Palmetto for Hair Loss: बालोंं का गिरना रोककर उनका विकास करे सॉ पाल्मेटो

Saw Palmetto for Hair Loss

सॉ पाल्मेटो क्या है ?

  1. सॉ पाल्मेटो एक प्रकार का पौधा होता है। जो की खजूर के पेड़ जैसा होता है परन्तु छोटा पौधा होता है इसलिए इसे बौना खजूर का पेड़ भी कहा जाता है।
  2. इस पौधे के फलों का उपयोग मानव स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए किया जाता है।
  3. प्रोस्टेट ग्लैंड के कैंसर, खांसी, अस्थमा, गले की खराश, माइग्रेन जैसी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है।
  4. यह पुरुष मूत्र और प्रजनन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह बालोंं से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में लाभकारी होता है।
  5. सॉ पाल्मेटो एक हर्ब होता है जिसका उपयोग औषधियों के निर्माण में किया जाता है। यह अमेरिकी क्षेत्रों में ज्यादातर पाया जाता है। यह Hair Regrowth के साथ साथ बालोंं को मजबूत बनाने का कार्य करता है साथ ही इससे बालोंं की क्वालिटी भी इम्प्रूव होती है।

सॉ पाल्मेटो में उपस्थित तत्व

सॉ पाल्मेटो में में कई तत्व मौजूद होते है। इसमें कैम्पसट्रोल, बीटा सिस्ट्रोल, स्टिगमस्टरोल, फैटी एसिड, फ्लेवोनोइड्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है।

क्यों ज़रुरी है बालोंं को झड़ने से रोकना

  1. बाल यदि स्वस्थ्य रहते है तो वह चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का कार्य करते है। व्यक्ति यदि बाल रहित होता है तो वह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए बालोंं की देखभाल करना ज़रूरी होता है ताकि आपके बाल चमकदार और घने रहे।
  2. बालोंं से जुड़ी कई समस्याएं होती है जैसे की बालोंं का झड़ना, बालोंं में रुसी की समस्या, बालोंं में रूखापन आदि।
  3. बालोंं का झड़ना सामान्य होता है लेकिन यदि आपके बाल ज्यादा मात्रा में और लगातार गिर रहे है तो यह समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।
  4. बालोंं के झड़ने से व्यक्ति गंजा हो जाता है। जो किसी को भी मंजूर नहीं होता है। इसलिए समय रहते है बालोंं के झड़ने का उपचार करना चाहिए। यह समस्या स्त्री या पुरुष किसी को भी हो सकती है।
  5. बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई घरेलू उपाय भी होते है जो बहुत लाभकारी होते है उनमे से एक है सॉ पाल्मेटो का उपयोग। यह बालोंं के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

आईये जानते है यह बालोंं को यह किस प्रकार फायदा पहुँचाता है।

सॉ पाल्मेटो बालोंं के झड़ने से कैसे रोकता है?

  • बालोंं के झड़ने का एक सामान्य कारण DHT नामक स्टेरॉयड और हार्मोन का गठन होना है।
  • दरअसल डीएचटी, स्वयं को बालों के रोम कूप (हेयर फॉलिकल) से जोड़ता है।
  • जिससे बालों को पोषण नहीं मिल पाता है और बाल झड़ने लगते है।
  • सॉ पाल्मेटो के नियमित उपयोग, 5-अल्फा-रिडक्टेस को ब्लॉक करता है।
  • यह एक ऐसा एंजाइम है जो टेस्टोस्टेरोन को डीएचटी में बदल देता है।
  • इसलिए सॉ पाल्मेटो से हेयर फॉलिकल स्वस्थ रहते है और बाल कम झड़ते है. यह Hair Care के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

सॉ पाल्मेटो का इस्तेमाल कैसे करे?

एक बाउल ले और उसमे 1 चम्मच गर्म पानी और 4 बूँद सॉ पाल्मेटो एक्सट्रेक्ट डाले। फिर इस मिश्रण से अपने सर की त्वचा पर मालिश करे और इसे अब्सॉर्ब होने दे। यदि आप इस प्रक्रिया को रोज करते है तो इससे डीएचटी का प्रोडक्शन कम होता है।

सॉ पाल्मेटो सप्लीमेंट्स

  1. यदि आप बाल झड़ने की समस्या को रोकना चाहते है तो आप किस चीज़ का सेवन कर रहे है यह बहुत महत्वपूर्ण है।
  2. सिर्फ स्कैल्प पर इसका प्रयोग करना काफी नहीं है तो आप इसके फल को भी खा सकते है।
  3. यदि यह पॉसिबल नहीं है तो उसे सप्लीमेंट्स के रूप में ले सकते है।
  4. इसके अलावा आप चाहें तो इसके सप्लीमेंट्स की 150-160 mg मात्रा ले सकते है, लेकिन आप इसे डॉक्टर से कंसल्ट करके ही लें।

सॉ पाल्मेटो से बालोंं का झड़ना कब तक बंद होता है?

आपको बालों का झड़ना रोकने के लिए 2 से 3 महीनों तक लगातार इसका इस्तेमाल करना होता है। वही कुछ केसेज में इसका परिणाम दिखने में 1 साल तक का भी वक्त लग सकता है।

आवश्यक जानकारी

  • सॉ पाल्मेटो का तेल और रस दोनों ही बाजार में उपलब्ध है। लेकिन यदि आप इसका सेवन करना चाहते है तो आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रुर ले।
  • गर्भवती महिलाओं, स्तन पान करवाने वाली महिलाओ, 12 साल से कम उम्र के बच्चों आदि को इसके इस्तमाल से बचना चाहिए।
  • यह उनके लिए हानिकारक हो सकते है। इसका सेवन करने से कई लोगो को कुछ समस्याएं भी आ सकती है जैसे की पाचन सम्बन्धी समस्या आदि। इसलिए चिकित्सक के परामर्श पर इसका सेवन करना उचित है।
  • इसके दुष्प्रभावों में कभी कभी सिरदर्द और पेट दर्द भी हो सकता हैं।
  • सॉ पाल्मेटो आपके खून को पतला कर सकता है और सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव का कारण बन सकता है।

इस तरह आप सॉ पाल्मेटो का उपयोग बालोंं को झड़ने से रोकने के लिए कर सकते है साथ ही बालोंं से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकते है। यह आपको कई रूपों में उपलब्ध हो सकता है जैसे की सूखे बीज के रूप में, गोलियों के रूप में, तरल पदार्थ के रूप में या फिर पाउडर कैप्सूल के रूप में। यह बाजारों में उपलब्ध रहता है। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन शुरू करे और स्वस्थ्य रहे।

Loading...

You may also like...