Surajmukhi ke Beej ke Fayde: सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से होते है कई चमत्कारी लाभ

कोई भी फूल ले लीजिये, हर फूल दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते है। फूलों की सुंदरता और खुशबू किसी का भी मन मोह लेती है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ फूल ऐसे भी होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं? आइये आज जानते है सूरजमुखी के फूल के बारे में। सूरजमुखी का फूल बड़ा ही सुंदर और आकर्षक फूल है। इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है जैसे- सनफ्लॉवर, सूरजमुखी, सूर्यमुखी आदि।

इस फूल की एक ख़ास बात यह है की यह सूर्य के चारों ओर घूमता रहता है। जिस दिशा में सूर्य होता है यह अपना चेहरा उसी दिशा में कर लेता है। इसी तरह सूरजमुखी का फूल सूर्य के उगते ही खिलता है और सूर्य के अस्त होते ही फूल मुरझा सा जाता है। सूरजमुखी के पौधे 5 फुट ऊँचे होते है। Sunflower Plant गाँवों के आस-पास बगीचों में, सडकों के किनारे तथा जोते हुए खेतों में मिलते हैं। इसके बीज फरवरी के अंत में बोये जाते है। फिर गर्मी की ऋतू में इसमें फूल खिलते है।

इसके फूल पीले रंग के अलावा बैंगनी और सफेद रंग में भी खिलते है। सूरजमुखी एक सुंदर फूल होने के साथ साथ एक औषधीय पौधा भी है। इसके फूल, पत्ते, बीज और टहनियों आदि सभी का औषधीय रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बीज बहुत फ़ायदेमंद होते है। इसके बीजो से सूरजमुखी का तेल बनाया जाता है। सूरजमुखी का तेल बड़ा ही गुणकारी माना जाता है। इसके तेल का उपयोग खाना बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसके फूल की पंखुड़ियों को पीस कर रंग बनाने के काम में भी लिया जाता है।

सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है।जो हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते है। ठीक उसी तरह इसका तेल भी बहुत लाभदायक होता है। तो आइये आज इस लेख में जानते है की सूरजमुखी के बीज और तेल के क्या क्या फायदे है और यह हमे कौन कौन सी बीमारी से बचा के रखते है। आइये जानते है Surajmukhi ke Beej ke Fayde.

Surajmukhi ke Beej ke Fayde: सूरजमुखी बीज देता है कई लाभ, जाने इससे मिलने वाले फायदे

Sunflower Benefits

सूरजमुखी के बीज:

सूरजमुखी के बीज को सूरजमुखी का फल माना जाता है, जिसमें काले कवच से घिरे खाद्य गुठली होते हैं। बीज का उपयोग Sunflower oil बनाने के लिए किया जाता है और इसको सेक कर स्नैक के रूप में भी इसका सेवन किया जाता है। सूरजमुखी के बीज पौष्टिक, स्वादिष्ट और ऊर्जा का एक प्राकृतिक स्रोत हैं। एक शोध से मालूम पड़ा है की सूरजमुखी के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरे होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ भी इससे होते है। प्रत्येक बीज विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है, जैसे कि विटामिन बी 1, विटामिन बी 3, आयरन, प्रोटीन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज, ये सभी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते है।

क्या होते हैं Surajmukhi ke Beej ke Fayde

आइये जानते है सूरजमुखी के बीज और सूरजमुखी के तेल क्या सेहतमंद फायदे है।

एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत:

  • सूरजमुखी के बीज सेलेनियम और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं।
  • ये एंटीऑक्सिडेंट आपकी कोशिकाओं को डैमेज होने से रोकते हैं और शरीर में लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते है।
  • इस प्रकार आपको हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से ये बचाते हैं।

हृदय के स्वास्थ्य के लिए:

  • सूरजमुखी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भी मौजूद होते है।
  • ये दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते है।
  • यह रक्त को शुद्ध करते है और खराब कोलेस्ट्रॉल को बहार निकालने में मदद करते है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करते है।
  • इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा टलता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए:

  • सूरजमुखी के बीजों में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण माँ और उसके बच्चे के लिए लाभदायक होते है।
  • यह भ्रूण की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करके उसे इन्फेक्शन से बचाते हैं।
  • इसमें आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को पूरा करता है।

कैंसर के लिए:

  • कैंसर से बचने के लिए हमेशा खाना सूरजमुखी के तेल से बनाना चाहिए।
  • इसमें फाइटोकेमिकल के साथ विटामिन ई पाया जाता है जो कैंसर की संभावना को न केवल कम करता है बल्कि कैंसर के उपचार में भी सहयोग देता है।
  • यह स्किन कैंसर और फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम करता है।

त्वचा के लिए:

  • सूरजमुखी का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करने से लेकर एंटीऑक्सीडेंट्स देने तक यह हमारी त्वचा को कई तरह से लाभ पहुँचाता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी त्वचा को दाग धब्बे, मुहांसे और सनबर्न से बचा कर रखते है।
  • इसमें एंटी एजिंग के गुण होते है जो हमारी त्वचा से झुर्रियों को हटा देते है और त्वचा को नमी प्रदान करते है।

बालों के लिए:

  • Sunflower के बीज से निकला हुआ तेल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।
  • इस तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है। यह बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करके बालों का विकास करता है।
  • सूरजमुखी के तेल से बालों की मालिश करने से बाल मजबूत और खूबसूरत बनते है।
  • बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार इस तेल से मालिश करें।

हड्डी बनाये मजबूत:

  • सूरजमुखी के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जो कैल्शियम के अलावा मजबूत हड्डियों के लिए भी आवश्यक है।
  • यह हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करते है और उन्हें मजबूत बनाते है।
  • हड्डियों के जोड़ों में लचीलापन प्रदान करते है ।
  • गठिया जैसी समस्या के लिए भी यह लाभदायक होते है।

सूरजमुखी का इस्तेमाल: Uses of Sunflower

  • सूरजमुखी के बीज खाने योग्य होते है। आप चाहे तो हल्का सा भून कर नाश्ते के रूप में कर सकते है।
  • सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बैटर में भी मिलाया जा सकता है।
  • इन बीजो को आप सलाद और पास्ता का स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खा सकते है।
  • खाना बनाने के लिए आप दूसरे तेल की जगह सूरजमुखी के तेल का उपयोग कर सकते है। इससे दिल को स्वस्थ रखने और इम्युन सिस्टम मज़बूत बनाने में मदद मिलती है।
  • इसका तेल खाने के साथ साथ मसाज करने के काम भी आता है। इससे आप अपने बालों की मालिश कर सकते है।

आज के इस लेख में अपने जाना Surajmukhi Flower के बीज और इनसे निकलने वाला तेल आपके लिए कितने गुणकारी हो सकते है।

Loading...

You may also like...