Sources Of Vitamin B In Hindi: स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है विटामिन बी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य के स्वस्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उसका खान-पान एक अहम भूमिका निभाता है। सही मायने में विटामिन और फाइबर से युक्त भोजन ही एक स्वस्थ शरीर का विकास करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग का विकास होता है ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हम अपने आहार में विटामिन, फाइबर, सुक्रोज, फ्रक्टोज, माल्टोज, ग्लूकोज आदि जरूरी चीज़ों को शामिल करें।

आज के वक़्त में व्यक्ति अपनी लाइफ में इतना बिजी हो जाता है की वो अपने शरीर का ठीक से ख्याल नहीं रख पाता है या अपने शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं दे पाता जिसके कारण उसके शरीर में पोषक तत्व की कमी हो जाती है और शरीर में इसी कमी के कारण तरह तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज के जमाने में यह जानना बहुत ज़रुरी है कि कौन से विटामिन की कमी से हमे कौन कौन सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

एक शोध से पता चला है कई बीमारियों की वजह शरीर में विटामिनों की कमी ही होती है, ये हर वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है। विटामिन स्वाभाविक रूप से हम जो आहार लेते हैं उसमें होते हैं और विभिन्न शारीरिक क्रियाओं जैसे ऊर्जा उत्पादन और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए बहुत कम मात्रा में आवश्यक होते हैं। हमारे शरीर को विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, बी-कॉम्प्लेक्स आदि तत्वों की आवश्यकता होती है। लेकिन हम आज बात करेंगे विटामिन बी के बारे में।

शरीर को स्वस्थ और जवान बनाये रखने के लिए बहुत से विटामिन्स सी जरूरत होती है उनमे से विटामिन बी सबसे ज़रुरी होती है। हमारे शरीर के लिए विटामिन बी बहुत ज़रुरी होता है। ये विटामिन बी मुख्य रुप से कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। आइये आज इस लेख में हम जानते है की विटामिन बी की कमी होने से शरीर में कौन सी बीमारी हो सकती है और इसकी कमी पूरी करने के लिए कैसी डाइट (Foods High in Vitamin B) को फॉलो करना चाहिए। आइये अब विस्तार से जानते है Sources Of Vitamin B In Hindi के बारे में।

Sources Of Vitamin B In Hindi: जाने कौन से खाद्यपदार्थ होते हैं विटामिन बी से भरपूर

Sources Of Vitamin B

विटामिन बी की कमी से होने वाले रोग:

जब पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी युक्त आहार का ग्रहण नही किया जाता है तब शरीर में इसकी कमी होने लगती है। आइये जानते है इसकी कमी से होने वाले रोगों के बारे में

इसकी कमी से बेरी बेरी, त्वचा सम्बन्धी बीमारियां, एनीमिया आदि जैसी कई खतरनाक बीमारियाँ हो सकती हैं। इसके अलावा हाथ और पैर सुन्न हो जाना, शरीर पर लाल निशान पड़ जाना, वजन घटना, नज़र का कमज़ोर होना, शरीर में ढीलापन और कमज़ोरी आ जाना इत्यादि भी इसकी वजह से हो सकता है।

विटामिन बी कितने प्रकार के होते हैं ? Vitamin B types

हमारे शरीर की जरूरत के 13 विटामिन होते हैं, जिनमें से विटामिन बी भी 8 तरह के होते है। आइये जानते है इन सभी के बारे में।

  • थायामिन – Vitamin B1
  • राइबोफ्लेविन – Vitamin B2
  • नियासिन – Vitamin B3
  • पैंटोफेनीक एसिड – Vitamin B5
  • पाइरोडॉक्सिन – Vitamin B6
  • बायोटिन – Vitamin B7
  • फोलिक एसिड – Vitamin B9
  • कोबोलामिन – Vitamin B12

इन सभी विटामिन के अपने अपने फायदे होते है।

विटामिन बी से भरपूर आहार: Vitamin B Foods

विटामिन बी, शरीर में मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल को बूस्ट करता है और विटामिन बी से भरपूर फूड दिमाग को भी फ्रेश रखते है। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थों हैं आइये जानते इनमे से कुछ के बारे में।

अखरोट

  • अखरोट में पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में होते है।
  • इसके अलावा अखरोट में विटामिन बी5, बी1 और विटमिन बी6 भी होता है।
  • इससे डिप्रेशन और तनाव की समस्या कम हो जाती है।

हरी सब्ज़ियाँ

  • हरी सब्ज़ियाँ शरीर के विकास के लिए ज़रुरी होती है।
  • पालक और ब्रोकोली जैसी सब्ज़ियाँ आपके शरीर में बी विटामिन प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है।
  • इन खाद्य पदार्थों में फोलिक एसिड, पैंटोथेनिक एसिड और राइबोफ्लेविन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

मीट और मछली

  • कई अलग-अलग प्रकार के मांस और मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन बी होते हैं।
  • समुद्री भोजन जैसे सैल्मन, ट्यूना, सीप, आदि का सेवन करें।
  • इनमे बायोटिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12 की महत्वपूर्ण मात्रा पाई जाती है।
  • इसके अलावा आप अंडे का सेवन भी कर सकते है।

फ्रूट्स

  • खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू या नीबू में फोलिक एसिड और थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और पैंटोथेनिक एसिड सहित विटामिन बी की थोड़ी मात्रा भी होती है।

कौन कौन से हैं Vitamin B Supplements?

  • विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए कई लोग दवाई का सहारा लेते है।
  • मल्टीविटामिन में आमतौर पर विटामिन बी का पूरा स्पेक्ट्रम होता है।
  • इसकी खुराक लेने से कभी-कभी अन्य विटामिन की कमी हो सकती है।
  • इससे कई तरह के दुषप्रभाव भी होते है – जैसे मुँहासा, चकत्ते, उच्च रक्तचाप, पेट दर्द आदि।
  • इसलिए इसमें कोई भी नया सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

क्या हैं Vitamin B Benefits?

विटामिन बी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रुरी है। इसके कई सारे फायदे भी है। आइये जनते है इनमें से कुछ फायदों के बारे में।

उचित शारीरिक क्रिया

  • विटामिन बी भोजन को ग्लूकोज में बदलने में मदद करता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • विटामिन बी वसा और प्रोटीन को चयापचय में भी बहुत मदद करता है जो तंत्रिका तंत्र के कामकाज में सहायक होता है।

लाल रक्त कोशिका के लिए

दिमाग के लिए

  • विटामिन बी तनाव, माइग्रेन, मूड और मेमोरी जैसी सभी दिमाग संबंधित परेशानियों के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।
  • विटामिन बी भी चिंता को कम करने, अवसाद को बढ़ाने और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।

त्वचा के लिए

  • विटामिन बी चयापचय को गति देता है और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है।
  • विटामिन बी 2 त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और मुँहासे की समस्या को रोकता है।
  • बी 1 एक एंटीऑक्सिडेंट है जो रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करता है।
  • यह हमें उम्र बढ़ने के प्रभाव से भी बचाता है और दाद -खुजली को कम करता है।

हार्ट के लिए

  • विटामिन ए, सी और ई के साथ ही बीटा केरोटीन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हृदय संबंधी बीमारियों से बचाते हैं।
  • विटामिन बी 3 कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर देता है।

इसके अलावा भी विटामिन बी हमारे शरीर को कई सारे सेहतमंद फायदे देता है। यदि आप चाहते है की आपका शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहे तो शरीर में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी न होने दे।

Loading...

You may also like...