Dal Fry Recipe In Hindi: अपने परिवार को बना कर खिलाएं दाल फ्राय की लजीज रेसिपी

आज हम आपको हमारे रेसिपी के खजाने से दाल फ्राई रेसिपी बनाना बता रहे है। दाल फ्राई सभी की पसंदीदा व्यंजनों में से शामिल एक व्यंजन है। चाहे कोई ढाबा हो या रेस्टोरेंट हमे अगर Dal Fry खाने को मिल जाती है तो यकीनन मजा आ जाता है। हम बाहर खाने में कुछ भी ऑर्डर कर ले पर लास्ट में बिना राइस और दाल फ्राई या दाल तड़के के खाना पूरा नही होता। अधिकतर लोगों को ढाबे की दाल फ्राई बहुत अधिक प्रिय होती है। आज हम आपको बिलकुल ढाबे और रेस्टोरेंट के टेस्ट की तरह ही स्वादिष्ट Dal Fry Recipe बनाना बतायेंगे।

दाल तो हर किसी के घर में बनती ही है बस उसमें तड़का लगाने का तरीका हर किसी का अपना अलग-अलग होता है। दाल फ्राई बनाने के लिए आपको दाल में तड़का लगाने के लिए सभी चीजे आपके किचन में आसानी से मिल जाती है। रेस्टोरेंट जैसी दाल फ्राई घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है। दाल फ्राई बनाने के लिए अरहर की दाल का उपयोग करते है। मूंग और चने की दाल को मिलाकर भी Dal Recipe बनाई जा सकती है। ये आप पर निर्भर करता है आप दाल फ्राई बनाने के लिए कौन सी दाल का इस्तेमाल करना चाहते है।

ज्यादातर आपको ढाबे पर अरहर की दाल से बनी हुई दाल फ्राई खाने को मिलती है इसके साथ ही अगर अरहर की दाल में थोड़ी सी चने की दाल को मिलाकर दाल फ्राई को बनाया जाये तो इसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है। पंजाब में अरहर (तुअर) दाल से दाल फ्राई को बनाया जाता है। पंजाब का दाल फ्राई और दाल तड़का बहुत ही मशहूर है। चना, मुंग, तुअर, उरद (बिना छिलके वाली), मसूर सभी दालो को मिलाकर अगर दाल फ्राई बनाई जाय तो उसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। कई रेस्टोरेंट में सभी दालो को मिक्स करके भी दाल फ्राई बनाई जाती है।

जब भी आप सादी दाल को खाकर के उब जाये तो आप स्वाद बदलने के लिए दाल फ्राई घर पर ही बना सकते है। दाल फ्राई को गरमागरम चपाती, पराठे या जीरा राइस किसी के भी साथ सर्व कर सकते है। दालो में कई जरूरी पोषक तत्व भी होते है जो सेहत के लिए अच्छे होते है इसलिए दाल का सेवन करना लाभकारी भी होता है अगर दाल फ्राई बनाते समय उसमे थोड़ा सा निम्बू का रस निचोड़ दिया जाये तो उसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है। दाल फ्राई को बनाते समय अगर घी का तड़का उसमे लगा दिया जाये तो इसका स्वाद और भी ज्यादा लाजवाब हो जाता है। इसके साथ ही साथ दाल को खाने के बाद पेट में गैस भी नही बनती है इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइये जानते है Dal Fry Recipe In Hindi के बारे में।

Dal Fry Recipe In Hindi: स्वयं बनाये लजीज दाल फ्राई की रेसिपी, जानें इसकी विधि

Dal Fry Recipe In Hindi

आइये सबसे पहले जानते है दाल फ्राई को बनाने के लिए आपको कौन सी जरूरी सामग्रियों की आवश्यकता रहेगी और आप कैसे झटपट से घर पर ही दाल फ्राई बनाकर तैयार कर सकते है।

Course Main Menu
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 35 minutes
Servings 5 People

Ingredients

दाल फ्राई बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां:

  • ½ कटोरी अरहर की दाल
  • 1 प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 टमाटर [बारीक़ कटा हुआ]
  • अदरक [1 इंच टुकड़ा]
  • 2-3 लहसुन [कलियाँ]
  • 4-5 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • ½ जीरा [छोटी चम्मच]
  • ½ राई [छोटी चम्मच]
  • ½ हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 लाल मिर्ची पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • ½ गरम मसाला पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 पिंच हिंग
  • नमक [स्वादानुसार]
  • पानी [आवश्यकतानुसार]
  • घी [तडके के लिए]

Instructions

दाल फ्राई बनाने की विधि: Dal Fry Banane ki Vidhi

  1. दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले दाल को कुकर में उबाल लीजिये। दाल को उबालने के लिए कुकर में दाल के साथ एक चुटकी नमक और थोड़ा सा घी डाल दीजिये और आवश्यकतानुसार पानी डालकर दाल को उबलने के लिए रख दीजिये। 3-4 सिटी आने के बाद गैस को बन्द कर दीजिये।

  2. अब एक कढाई में घी गरम होने के लिए रखिये और इसमें इसमें एक चुटकी हिंग, राई और जीरा डालकर उसे तड़काइये। अब इसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्ची डालिए और फिर इसमें अदरक तथा लहसुन का पेस्ट मिला कर भूनिये। पेस्ट के भूनने के बाद प्याज को डालकर उसे 2 मिनट भूनने दीजिये फिर इसमें टमाटर मिला दीजिये और 2 मिनट टमाटर को भुन लीजिये।

  3. प्याज और टमाटर भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर मिलाइए और सभी मसालों को 1-2 मिनट ओर अच्छे से भूनने दीजिये।

  4. जब तक उबली हुई दाल को चमचे की मदद से अच्छे से एक जैसी कर लीजिये अब उबली हुई दाल को कढाई में डालिए और डाल को थोडा चलाइए।

  5. अब दाल में स्वादानुसार नमक मिला दीजिये और दाल को 2-3 मिनट उबाल आने के लिए रख दीजिये। दाल में बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया मिला दीजिये।

  6. आपका गरमागरम दाल फ्राई बनकर तैयार है। दाल फ्राई को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और इसे राईस या चपाती के साथ गरमागरम सर्व कीजिये।

  7. इस तरह बनी हुई दाल फ्राई का स्वाद बिलकुल रेस्टोरेंट में बनी हुई दाल फ्राई की तरह ही लगेगा।

  8. जब भी आप अपने घर में अपने हाथों से दाल फ्राई बनाकर अपने घर वालो को खिलाएंगे तो यकीनन सभी उँगलियाँ ही चाटते रह जायेंगे।

Recipe Notes

  • ऊपर हमने अरहर की दाल का इस्तेमाल करके दाल फ्राई रेसिपी को बनाया है, अगर आप किसी और दाल का इस्तेमाल करके या सभी दालो को मिक्स करके दाल फ्राई बनाना चाहे तो उसके लिए आपको थोड़ी थोड़ी मात्रा में सभी दालो को लेना होगा जैसे 2-2 या 3-3 चम्मच सभी दालो को मिक्स करके उन्हें उबाल कर उपरोक्त विधि से स्वादिष्ट दाल फ्राई बनाकर तैयार कर सकती है।
  • अगर आप लहसुन प्याज नही खाते है तो बिना लहसुन प्याज का इस्तेमाल करके भी स्वादिष्ट दाल फ्राई को बनाया जा सकता है।
  • अगर आप दाल फ्राई बनाने में खड़े गरम मसालो का इस्तेमाल करना चाहे तो कर सकती है इनका इस्तेमाल करने पर भी दाल फ्राई का टेस्ट बहुत अच्छा लगता है।

आज के लेख में आपने स्वादिष्ट दाल फ्राई रेसिपी बनाने की विधि जानी। आज ही अपने किचन में इस रेसिपी को ज़रूर ट्राय करें और अपने पूरे परिवार को इसके लजीज स्वाद का आनंद लेने दें।

 

Loading...

You may also like...