Almond Oil Benefits in Hindi: बादाम तेल के लाभकारी गुण

प्रकृति ने हमें कई ऐसे उपहार दिए है जो हमें स्वस्थ रखने और सुंदरता प्रदान करने में मदद करते है। बादाम भी प्रकृति की देन है जो हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होता है।

बादाम खाने से अनेक स्वस्थ लाभ होते है। यह एक ड्राई फ्रूट्स होता है जो की शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। बादाम के साथ साथ बादाम का तेल भी स्वास्थ लाभ देने के साथ सुंदरता को भी बरक़रार रखने का कार्य करता है।

बादाम का तेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम का तेल त्वचा को रंगत देता है और बालों का भी ख्याल रखता है।

बादाम के तेल का उपयोग किन किन चीजों के लिए फ़ायदेमंद होता है इस बारे में जानकारी रखना भी आवश्यक है ताकि आप बादाम के गुणों का लाभ उठा सके। जानते है Almond Oil Benefits in Hindi.

Almond Oil Benefits in Hindi: जाने किस तरह है यह फायदेमंद

Benefits of Almond Oil in Hindi

बादाम का तेल क्यों है फ़ायदेमंद?

  • बादाम के तेल में विटामिन ए, बी और ई पाए जाते है, साथ ही मिनरल्स और प्रोटीन भी होते है।
  • बादाम का तेल खुजली और त्वचा समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
  • कब्ज को दूर करने के लिए यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • बादाम का तेल विटामिन डी से भी भरपूर होता है, जो की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

बादाम का तेल के लाभ

बालों के लिए लाभकारी

  • बादाम का तेल बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।
  • यह बालों की रुसी और बालों का झड़ना कम करता है।
  • बालों के दो मुहे हो जाने पर यदि बादाम के तेल से मालिश करते है तो फायदा होता है।
  • बादाम के तेल का उपयोग कंडीशनर के रूप में भी कर सकते है इसके उपयोग से बाल चमकदार और लम्बे होते है।

उपयोग विधि

  • बालों को लंबा बनाने के लिए 2 चम्मच बादाम के तेल में 2 चम्मच आरंडी का तेल मिलाये।
  • इस तेल से बालों की मालिश करे लगभग 10 मिनट तक।
  • इसके बाद बालों को हलके गर्म पानी के धो ले । शेम्पू का इस्तेमाल करने के लिए कोई अच्छा सा माइल्ड शेम्पू ही उपयोग करे इससे बाल अच्छे रहते है।
  • इस तेल को सप्ताह में 1 बार ज़रूर लगाए। इससे बाल तेजी से बढ़ेंगे ।

त्वचा के लिए फ़ायदेमंद

  • बादाम का तेल त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है यह त्वचा को चमकदार और कोमल बनाता है।
  • त्वचा पर होने वाले दाग धब्बे इसके इस्तेमाल से दूर हो जाते है।
  • त्वचा पर यदि खुजली या फिर सूजन है तो भी बादाम का तेल बहुत ही असरकारी होता है।

त्वचा के लिए यह कई तरह के लाभ देता है जैसे-

  • त्वचा की डेड स्किन को निकालने में
  • त्वचा की डेड स्किन के लिए बादाम का तेल असरकारी होता है।

उपयोग विधि

  • डेड स्किन को हटाने के लिए डेढ़ चम्मच बादाम का तेल ले और उसमे डेढ़ चम्मच बादाम पाउडर, एक चम्मच दूध और डेढ़ चम्मच निम्बू का रस मिला ले और इसका मिश्रण तैयार कर ले।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। और कुछ देर के लिए छोड़ दे।
  • सूखने के बाद चेहरे को पानी से अच्छे तरह से धो ले।
  • वीक में 2 बार इसे लगाने से त्वचा की डेड स्किन ख़त्म होने लगते है।

चेहरे को गोरा और मुलायम बनाने में

  • त्वचा को गोरा और मुलायम करने के लिए डेढ़ चम्मच बादाम का तेल ले और उसमे डेढ़ चम्मच निम्बू का रस मिला ले।
  • इस मिश्रण को अच्छे से चेहरे पर लगाए और 30 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो ले।
  • ऐसा वीक में तीन बार करे चेहरे पर निखार आएगा और चेहरा गोरा भी होगा।

आँखों के लिए

  • बादाम का तेल आँखों को भी लाभ पहुँचाता है। यह आँखों की रौशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
  • आँखों से संबंधित बीमारियों को भी दूर करता है।
  • आँखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे को भी दूर करता है।

उपयोग विधि

  • आँखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे को दूर करने के लिए डेढ़ चम्मच बादाम का तेल ले।
  • इस तेल को रात को सोने से पहले आँखों के नीचे और पूरे चेहरे पर लगा ले और 2 मिनट तक हलके हाथों से मालिश करे।
  • प्रतिदिन ऐसा करने से डार्क सर्कल्स दूर हो जायेंगे।

बादाम के तेल के स्वास्थ्य लाभ

दिल के लिए

  • दिल से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाने में बादाम का तेल सहायक होता है।
  • इसका उपयोग करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। जिसके कारण हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है।

कब्ज की समस्या

  • बादाम का तेल कब्ज को भी दूर करने का कार्य करता है।
  • बादाम का तेल एक प्राकृतिक रेचक होता है जो की पेट से संबंधित समस्याओं का निदान करता है।

सिर दर्द

  • बादाम का तेल सिर दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।
  • यदि किसी को माइग्रेन है तो भी यह बहुत लाभकारी होता है।
  • नाक में दो बुँद बादाम के तेल की डालने से माइग्रेन के रोगी को आराम मिलता है।

अन्य फायदे

  • बादाम का तेल शारीरिक कमज़ोरी को भी दूर करता है इसके लिए प्रतिदिन एक चम्मच बादाम का तेल गर्म दूध में डाल कर इसका सेवन करे। शरीर में
  • स्फूर्ति आ जाती है और शरीर ताकतवान हो जाता है।
  • बादाम का तेल याददाश्त को बढ़ाने का कार्य भी करता है। इसके सेवन से दिमाग तेज होता है।
  • नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी बादाम के तेल का सेवन करना उत्तम होता है।
  • यदि एक चम्मच बादाम के तेल और 2 चम्मच शहद को गर्म दूध में मिला कर पीते है तो उससे माँसपेशिओ में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल जाता है
  • यदि शरीर पर रेसेज हो रहे है तो बादाम के तेल का उपयोग करने से वह ठीक हो जाते है।
  • कानो के लिए भी बादाम के तेल का उपयोग किया जा सकता है, यदि कानो से कम सुनाई दे रहा है या फिर कान में कोई झनझनाहट हो रही है तो इस तेल का उपयोग करना लाभकारी होता है।

उपरोक्त फ़ायदों को जानकर आप अंदाजा लगा सकते है बादाम का तेल आपके लिए कितना उपयोगी है। इस एक तेल से आपको अनेक फायदे मिल सकते है तो आज ही घर लाये बादाम का तेल।

Loading...

You may also like...