Arbi Ke Fayde: जड़ो से लेकर पत्तो तक सभी स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

अरबी को लोग घुइना, तारो वेजिटेबल आदि नामो से भी जाना जाता है। वैसे तो यह एक प्रकार की जड़ है लेकिन इसका प्रयोग सब्जी बनाने से लेकर कई प्रकार के अन्य व्यंजन बनाने में भी किया जाता है। जिस प्रकार आलू जमीन के नीचे उगता है। ठीक उसी प्रकार अरबी भी ज़मीन के नीचे उगने वाली सब्जी है।

लोग अरबी की जड़ों और उसके पत्तों का सेवन करते है। ज्यादातर यह सब्जी सर्दियों के मौसम में आती है। जिसमे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, विटामिन सी, कार्बोंहाइड्रेट और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते है।

वैसे तो अरबी का स्वाद खाने में कुछ खास नहीं होता है, इसलिए लोग इसे कम खाना पसंद करते है। परन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो यह हमारे शरीर की कई तरह के रोगों से रक्षा करती है।

यदि आप भी अरबी का सेवन करते है तो इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी पता होना चाहिए। इस लेख में जरिये जानिए Arbi Ke Fayde.

Arbi Ke Fayde: जानिए अरबी को खाना कितना फायदेमंद है?

Arbi Vegetable Benefits

आँखों के लिए

  • अरबी आँखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करती है क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन और कारिप्टोकसानथिन सहित कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो आँखों के लिए लाभकारी होते है।
  • यह ऐसे मुक्त कणों को ख़त्म करती है जो आँखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाने का कार्य करती है।
  • अरबी के सेवन से मोतियाबिंद की समस्या भी नहीं होती है।
  • इसके सेवन से आँखों से संबंधित अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती है।

शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाए

  • अधिकतर लोग वजन को कम करने की कोशिश में लगे रहते है।
  • यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो अरबी का सेवन करना शुरू कर दीजिये क्योंकि अरबी वजन को कम करने में मदद करती है।
  • अरबी भूख को नियंत्रित करने का कार्य भी करती है।
  • अरबी में फाइबर पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को सही रखता है और वजन को बढ़ने नहीं देता है।
  • साथ ही अरबी में कम कैलोरी होती है जिसे खाने से वेट नहीं बढ़ता है।

इम्यून सिस्टम बढ़ाने में सहायक

  • इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से कई बीमारियाँ शरीर को अपना घर बना लेती है। जिसके कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना आवश्यक होता है।
  • इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए विटामिन C की आवश्यकता होती है।
  • अरबी में विटामिन C अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। साथ ही सफ़ेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण को भी उत्तेजित करता है।

हृदय और कैंसर रोगों को दूर करे

  • अरबी में पोटेशियम, विटामिन A, विटामिन C एवं अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते है जो कि हृदय और कैंसर जैसे रोगों से शरीर की रक्षा करते है।
  • आपको बता दे कि पोटेशियम शरीर में झिल्ली और ऊतकों के मध्य स्वस्थ तरल पदार्थ को संचालित करता है। साथ ही रक्त धमनियों और वाहिकाओं में होने वाले तनाव व् दबाव को दूर करने का कार्य करता है। जिसके कारण शरीर में रक्त का संचरण अच्छे से होता है। रक्त संचरण अच्छे से होने पर ह्रदय सम्बंधित रोगों की संभावनाएं कम हो जाती है।
  • साथ ही अरबी में पाए जाने वाले विटामिन A और C कैंसर कोशिकाओं के निर्माण को रोकते है। जिसके कारण कैंसर होने का खतरा नहीं रहता है।

मधुमेह रोग और ब्ल्ड प्रेशर में सहायक

  • मधुमेह रोग और ब्ल्ड प्रेशर की समस्या अधिकांश लोगो को होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए अरबी का सेवन करना अच्छा रहता है।
  • अरबी में पाया जाने वाला फाइबर मधुमेह को कम करने का कार्य करता है। साथ ही इन्सुलिन और ग्लूकोज को भी बढ़ने नहीं देता है। इसलिए अरबी मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी होती है।
  • ब्ल्ड प्रेशर में पोटैशियम और मैग्नेशियम रक्त संचार को सही रखने में मदद करते है।
  • अरबी में पाया जाने वाला पोटैशियम और मैग्नेशियम रक्त संचार को संतुलित रखता है और तनाव को दूर करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

  • त्वचा के लिए भी अरबी बहुत ही उपयोगी होती है।
  • अरबी में विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होता है।
  • विटामिन ए और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखते है और उसे चमकदार भी बनाते है।
  • अरबी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी होते है जो कि त्वचा की रंगत को बरक़रार रखने में मदद करते है।
  • साथ ही त्वचा कोमल भी होती है। झुर्रियों को दूर करने में भी अरबी फायदेमन्द होती है।
  • यदि किसी को त्वचा पर जलन हो रही है या फिर त्वचा किसी कारण से जल गयी है तो उस स्थान पर अरबी पीसकर लगाने से राहत मिलती है और उस स्थान पर फफोले नहीं पड़ते है। साथ ही जलन की समस्या दूर हो जाती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

  • अरबी में फाइबर्स की उत्तम मात्रा होती है जो कि पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का कार्य करता है।
  • इसके सेवन से पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत मिल जाती है।
  • गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अरबी के पत्ते ले। साथ ही उसके डंठल भी ले और उसे पानी में उबाल ले।
  • अच्छी तरह उबालने के बाद इसके पानी को छान ले।
  • इस पानी में उचित मात्रा में घी मिलाये और 3 दिनों तक दो बार दिन में सेवन करे इससे पाचन क्रिया में बहुत फायदा मिलेगा।

अरबी के अन्य लाभ

  • यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी अरबी का सेवन करना लाभकारी होता है। जिन लोगो को यौन शक्ति की समस्या होती है। उन्हें अरबी के पत्तियों की सब्जी बनाकर खाना चाहिए इससे शरीर को ताकत मिलेगी।
  • अरबी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।
  • अरबी तंत्रिका तंत्र को भी स्वस्थ रखने का कार्य करती है।
  • यदि किसी को लम्बे समय से खांसी की समस्या है तो अरबी के सेवन से यह भी दूर हो जाती है।
  • किसी व्यक्ति को कीड़े-मकोड़े ने काट लिया है तो उस हिस्से पर छिली हुई अरबी को रगड़ने से आराम मिलता है।

सावधानियां

  • गर्भवती महिलाओं को अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जितना हो सके अरबी को पकाकर ही खाना चाहिए। कच्ची अरबी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारण हो सकता है।
  • अस्थमा रोगियों को भी अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • घुटनों में दर्द की समस्या जिन लोगो को होती है उन्हें भी अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।
Loading...

You may also like...