Beauty Secrets of French Women: जानिए फ्रांस की महिलाओं के खूबसूरती के राज

देखा जाए तो ख़ूबसूरती देखने वालों की आँखों में होती है लेकिन फिर भी इंसान अपने पर्सनालिटी एवं प्रेजेंस से अपने आप को दूसरों से खूबसूरत और बेहतर साबित कर सकता है। अगर बात खूबसूरत महिलाओंं की तो सबसे पहले नाम आता है French Beauty का। वैसे तो सभी महिलाएं सुन्दर होती हैं पर फ्रेंच महिलाओंं की बात हीं कुछ अलग होती है।

क्या आपने कभी फ्रांस की महिलाओंं को देखा है? फ्रांस की महिलाएं बहुत ही ज्यादा आकर्षक दिखाई देती है, इनके चहेरे पर एक अलग ही तरह का ग्लो आता है जो इन्हे बाकी महिलाओंं से बिलकुल अलग और आकर्षक पेश करता है । यही वजह है की फ्रेंच महिलाओं को पूरी दुनिया में इनकी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। इनके आकर्षक व्यक्तित्व के चर्चे हर जगह है और पूरी दुनिया में होते हैं। लोग इनकी खूबसूरती की कायल है और French Makeup के बारे में जानना चाहती हैं।

Beautiful French Women को देखकर कई लोगो के मन में आता है की काश हम ऐसे दिख पाते। पुरुषों को तो ये आकर्षक लगती हीं हैं साथ हीं महिलायें भी इन्हे देख कर इनकी तरह दिखने के ख्वाब देखने लग जाती हैं। कोशिश करती हैं की वो भी फ्रेंच महिलाओंं की तरह आकर्षक दिख पाएं। वैसे फ्रेंच महिलाओंं की तरह दिखना इतना मुश्किल भी नहीं है।

आज के लेख में हम आपको Beauty Secrets of French Women के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सीक्रेट्स को अपनाकर आप फ्रेंच महिलाओंं की तरह हीं आकर्षक दिखने के अपने सपने को पूरा कर सकती है। यहाँ हम फ्रेंच महिलाओंं के खानपान के साथ साथ इनके अन्य दुसरे रूटीन को भी आपके साथ शेयर करेंगे। आप इन्हे फॉलो कर के उनकी तरह बन सकती हैं।

Beauty Secrets of French Women: कैसे दिखती है फ्रेंच महिलाएं इतनी ज्यादा खूबसूरत

Beauty Secrets of French Women

अपनी त्वचा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं

  • आपको बता दें की फ्रांसीसी महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाए रखने पर बहुत जोर देती है और वो इसके लिए किसी तरह से समझौता नहीं करती।
  • भारत की महिलाओं की तुलना में इन महिलाओं के नियम बहुत ज्यादा कड़े होते हैं, वे नियम अनुसार अपनी त्वचा का हमेशा ख्याल रखती है।
  • अपनी त्वचा को जंवा बनाये रखने के लिए वे अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीज़े लेना पसंद करती है।

कम खाना और व्यायाम

  • इन्हे मोटापा बिलकुल भी पसंद नहीं आता है इसलिए अपने शरीर को मेन्टेन रखने के लिए यह रोज सुबह व्यायाम करती है।
  • शरीर की देखभाल करने के लिए इन्हे कम और हल्का भोजन लेने पर भरोसा होता है।
  • यह जिस तरह का खान-पान रखती है उससे इनका स्वास्थ और त्वचा दोनों चीज़े हेल्थी रहती है।

इन्हे मौसम का कोई डर नहीं

  • यदि हम नहाने के पानी की बात करे तो गर्मी में हम ठंडे पानी से नहाते है जबकि ठंडी में गर्म पानी से।
  • पर फ्रांस की महिलाएं हमेशा ठंड़े पानी से ही स्नान करना पसंद करती हैं, फिर चाहे मौसम कैसा भी हो।
  • इसके अलावा वे त्वचा पर मॉइस्चराइजर का उपयोग करना बिलकुल नहीं भूलती है।

दिन भर महकना पसंद करती है

  • फ्रेंच महिलाये भले ही मेकअप करना इग्नोर कर देंगी पर परफ्यूम और बॉडी स्प्रे इन्हे रोज लगाना पसंद होता है।
  • इनके अनुसार हर महिला को हर रोज थोड़ा सा सेंट लगाना ही चाहिए।

मेकअप नहीं घरेलू उपचार अपनाती है

  • ज्यादा मेकअप करना त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है।
  • और यह बात फ़्रांसिसी महिला एक दम दिमाग में रखती है।
  • वे फाउंडेशन का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करती, क्योंकि इनके मुताबिक इससे चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं।
  • इसलिए फ्रांस की महिलाएं त्वचा का ख्याल रखने के लिए घरेलू उपचार का प्रयोग हमेशा करती है।
  • यदि इन्हे पार्टी में बाहर जाना हो तो यह हल्का सा मस्कारा, लिपस्टिक और ब्लश लगाती हैं।

पार्टनर का प्यार उनके लिए ज़रुरी

  • यह महिला अपने साथी से मिलने वाले प्यार को खूबसूरती का राज मानती है।
  • इनके मुताबिक साथी से सेक्स करने पर मिलने वाली संतुष्टि आपको भीतरी तौर पर खुश रखती है।
  • इसलिए फ्रेंच महिलाओंं के लिए नियमित सेक्स करना उनकी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा माना गया है।

लक्जरी का ख़ास ख्याल

  • फ्रांस की महिलाएं ऐसा मानती हैं कि महिलाओं की ख़ूबसूरती हीं उनके पर्सनालिटी के ऊपर गहरा असर डालती है।
  • इसलिए उनके लिए यह आवश्यक होता है कि वो अपनी ख़ूबसूरती का विशेष ख्याल रखें और खुद को निखारने की पूरी पूरी कोशिश करें।
  • इसीलिए फ्रांस की महिलाएं समय-समय पर अपनी स्किन की उचित देखभाल और पोषण करने के लिए फेशियल तथा स्पा आदि करवाना नहीं भूलती हैं।
  • अगर आप भी फ्रांस की महिलाओं की तरह आकर्षक व्यक्तित्व को पाना चाहती हैं तो आपको भी इन बेसिक जरूरतों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

कम खाती हैं

  • फ्रांस कि महिलाएं अपने शरीर के प्रति सजग होती है और इसी देखभाल के लिए कम और बहुत हल्का भोजन लेती हैं।
  • पर इसमें भी वे जो भी खाती हैं वो आहार हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं ।
  • इन महिलाओं की यही खानपान उनके स्वस्थ्य के साथ साथ उनकी स्किन को भी हेल्दी बनाए रखते हैं ।
  • इस वजह से उनके चेहरे पर हमेशा हीं नेचुरल साइन युवा अवस्था तक हीं नहीं बल्कि लंबे वक़्त तक के लिए बनी हुई रहती है।

झुर्रियों से परेशान नहीं होती हैं

  • अगर बात हमारे अपने देश भारत की अधिकतर महिलाओं की करें तो यहाँ अकसर महिलाओं में उम्र के बढ़ने का असर जल्द ही उनके फेस पर दिखाई देने लग जाता है और इस असर को छुपाने के लिए महिलाएं अक्सर तकनीकी उपचार तथा बहुत सारे मेकअप की मदद लेने लग जाती है।
  • अगर बात फ्रांस कि महिलाओं की करें तो यहां कि महिलाओं की यह विशेषता होती है कि इनकी स्किन पर उम्र का असर ना दिखे इसके लिए ये नियमित तौर पर रोजाना व्यायाम के अलावा दूसरे घरेलू उपचारों की भी सहायता लेती हैं।
  • इन सब की वजह से इन महिलाओं की स्किन में टाइटनेस लम्बे समय तक बनी रहती है और इस वजह से उनके फेस पर ना तो किसी तरह के रिंकल्स पड़ पाते है और ना ही स्किन पर झुर्रिया हीं आती है।

आज के लेख में आपने फ्रांस कि महिलाओं के ख़ूबसूरती के राज जाने। आप चाहें तो आप भी फ्रांस कि महिलाओं की तरह आकर्षक और खूबसूरत बन सकती है। इसके लिए आप लेख में बताई गई बातों को फॉलो ज़रूर करें।

Loading...

You may also like...