Single Rehne Ke Fayde: जी सकते है खुद की मर्जी से अपनी जिंदगी

यदि आप सिंगल है और रिलेशनशिप के बारे में सोच रहे है तो एक बार सिंगल रहने के फायदे के बारे में जरूर सोच ले। क्यूंकि आजादी तो हर किसी को पसंद होती है और इसे कोई भी नहीं छोड़ना चाहता।

क्यूंकि एक बार रिलेशनशिप में आने बाद लड़कियों पर कई पाबंदियां लग जाती है जैसे की कहाँ जा रही हो, क्या पहन कर जा रही हो,ऐसे कपडे पहनकर नहीं जाना है। किसके साथ जा रही हो ऐसे कई सवालों का  सामना करना पड़ता है।

और कई केसेस में तो उन्हें कही भी जाने से पहले अपने पार्टनर से पूछ कर जाना पड़ता है। ऐसे में कभी कभी बुरा महसूस भी होता है। कई बार अपनी इच्छाओं के साथ समझौता भी करना पड़ता है।

इसलिए आज हम आपको बता रहे है की सिंगल होना आपकी लाइफ को कैसे खुश रख सकता हैं। तो चलिए जाने  Single Rehne Ke Fayde.

Single Rehne Ke Fayde: रिलेशन में आने से पहले जानले सिंगल रहने के फायदे

Benefits of Being Single

अपने बारे में सोचने का समय मिलता है

  • जब आप सिंगल होती है तो अपने बारे में सोचने के लिए पूरी तरह से आजाद होती है।
  • परन्तु किसी रिलेशनशिप में रहने पर या फिर शादी के बाद, ज्यादातर लड़कियों की जिंदगी लड़कों और परिवार के आसपास ही घूमती रहती हैं।
  • जिसके कारण उन्हें अपने बारे में थोड़ा सा भी सोचने का समय नहीं मिलता है|

वजन नहीं बढ़ता

  • अक्सर लड़कियां रिलेशनशिप में आने के बाद या फिर शादी के बंधन में बंधने के बाद सोचती हैं अब उन्हें फिट रहने की क्या आवश्यकता हैं?
  • जिसके लिए ये सब करना है वो तो अब साथ ही हैं। इस प्रकार की सोच ही लड़कियों के शरीर को बेडौल बनाने में सहायता करती है|
  • इस कारण वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाती। कभी कभी तो मोटापे के कारण भी रिलेशनशिप में भी दरार आने लगती है|
  • लेकिन सिंगल रहने पर लड़किया अपने फिगर का अच्छे से ख्याल रखती है|

दिमागी रूप से मजबूत रहते हैं

  • भले ही रिलेशनशिप में कितना भी प्यार क्यों न हो|
  • परन्तु अक्सर जिंदगी में ऐसे हालात आ जाते हैं कि दोनों के मध्य किसी बात को लेकर नोकझोंक हो ही जाती है।
  • ऐसी स्तिथियो से दिमागी तनाव भी बढ़ता है। जो लड़कियों की सेहत के लिए हानि कारक होता है।

मौज मस्ती करने की रहती है पूरी आजादी

  • यदि आप रिलेशनशिप में है तो पूछकर ही घर से बाहर कदम रखना पड़ता है।
  • लेकिन यदि आप सिंगल है तो आप अपने मन का कर सकती है जो चाहे कपडे पहन सकती है, कहीं पर भी जा सकती है।

ले सकती है बेहतर नींद

  • यदि आप सिंगल है तो आप अपने रूटीन के हिसाब से उठ सकती है।
  • रात को देर से सोना या फिर जितना चाहे उतना सो भी सकती है।
  • लेकिन यदि आप रिलेशन में है या शादीशुदा है तो आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां होती है जिसकी वजह से आप सही से सो भी नहीं पाती|

नही होती किसी बात की टेंशन

  • सिंगल रहने पर आपको किसी भी प्रकार का कोई टेंशन नहीं होती है।
  • क्यूंकि अगर आप कही जानती है और आप घर आने में लेट भी हो गए तो आपको किसी को सफाई नहीं देनी पड़ती।

अब आप ही तय कर सकते है की आपको सिंगल होने पर दुखी होना या खुशियाँ मनाना है|

Loading...

You may also like...