Bread Roll Recipe In Hindi: बनाये कुरकुरे और स्वादिष्ट ब्रेड रोल की रेसिपी

आपने ब्रेड से बने हुये कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन ज़रूर खाए होंगे आज हम आपको ब्रेड से बने हुए ब्रेड रोल रेसिपी बनाने की विधि बतायेंगे। Bread Roll Recipe खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। यह एक बहुत ही सेहतमंद रेसिपी होती है इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी खाना बहुत पसंद करते है।

Bread Roll रेसिपी को बनाना भी बहुत आसान होता है। Bread Recipes को आप बनाकर अपने नाश्ते में शामिल कर सकते है। इन्हें बनाकर अगर गरमागरम सर्व किया जाये तो ये बहुत ही लजीज लगते है। जब भी आपको भूख लग रही हो आप तब ही इसे झटपट से बनाकर तैयार कर सकते है।

ब्रेड रोल रेसिपी को बनाने के लिए आलू का उपयोग किया जाता है। अगर ब्रेड रोल को सुबह के नाश्ते में शामिल कर लिया जाये तो ये और भी हेल्दी स्नेक्स हो जाता है। अगर आप सुबह सुबह इतना टेस्टी और हेल्दी नाश्ता करेंगे तो पूरा दिन आपको एनर्जी मिलता रहेगा। अगर आप चाहे तो ब्रेड रोल को बनाकर इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते है। बच्चे इसे बहुत चाव से खाते है। अगर आपके घर पर कोई इवेंट हो आप तब भी इसे बनाकर अपने स्टार्टर में शामिल कर सकते है। इसका टेस्ट इतना अच्छा होता है की इसे सभी बहुत पसंद करेंगे।

इसे बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाली सभी सामग्रियां घर पर ही आसानी से आपके किचन में मिल जाती है इसलिए इसे बनाना और भी आसान हो जाता है। अगर आपके घर पर अचानक से कोई गेस्ट आ जाये और आपको समझ नही आ रहा हो की उन्हें क्या बनाकर खिलाये तो ब्रेड रोल एक बहुत अच्छा ऑप्शन है इसे आप अपने गेस्ट को चाय के साथ भी सर्व कर सकते है। घर पर बना हुआ ब्रेड रोल रेसिपी आपके गेस्ट को भी बहुत पसंद आएगा और वो आपसे इसकी रेसिपी ज़रुर पूछेंगे। जानते है Bread Roll Recipe In Hindi.

Bread Roll Recipe In Hindi: जाने घर पर किस तरह बनाये ब्रेड रोल की लजीज रेसिपी

Bread Roll Recipe In Hindi

ब्रेड रोल को आप टमाटर सॉस या हरी चटनी किसी के भी साथ सर्व कर सकते है। ब्रेड रोल रेसिपी बनाने के लिए आप ब्राउन ब्रेड, आटे की ब्रेड या सफेद ब्रेड किसी का भी उपयोग कर सकते है। ब्रेड रोल खाने में बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम लगते है। ब्रेड रोल बनाने के लिए आपको इसमें स्टफिंग के लिए आलु का मसाला तैयार करना होता है। आइये इसे बनाने के लिए आपको कौन कौन सी सामग्रियों का इस्तेमाल करना रहेगा और इसे बनाने की सरल विधि हम आपको बताते है।

Course Snack
Cuisine Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 45 minutes
Servings 4 People

Ingredients

ब्रेड रोल बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • 10-12 ब्रैड
  • 5-6 आलू
  • मटर के दाने [आधा कटोरी]
  • अदरक [एक इंच का टुकड़ा, कद्दूकस किया]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • 1 प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • 2-3 tbsp हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • लाल मिर्च पाउडर [आधी छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/4 tbsp अमचूर पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/4 tbsp जीरा पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/4 tbsp सौंफ पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/4 tbsp गरम मसाला पाउडर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • तेल [तलने के लिये]

Instructions

ब्रेड रोल बनाने के लिए विधि: Bread Recipes in Hindi

  1. ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलु को उबाल कर इसके छिलके निकाल कर रख लीजिये।

  2. आलु को मेश कर लीजिये। अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये।

  3. अब एक पैन में तेल डालकर उसे गरम होने के लिए रखिये।

  4. तेल गरम होने के बाद उसमे अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालिए अब बारीक़ कटी हुई प्याज डाल कर उसे 2 मिनट अच्छे से भूनने दीजिये। अब मटर के दाने डाल दीजिये और उसे ढंककर 2-3 मिनट अच्छे से सिजने दीजिये।

  5. जब प्याज और मटर के दाने भुन जाये तो अब इसमें मेश किए हुए आलू मिला दीजिये।

  6. अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचुर पाउडर, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और गरम मसाला सभी डाल दीजिये।

  7. सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए चमचे से चलाइए।

  8. अब बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिये और उसे अच्छे से मिक्स कर दीजिये।

  9. गैस बन्द कर दीजिये ब्रेड रोल बनाने के लिए आलू की स्टफिंग तैयार है।

  10. ब्रेड रोल बनाने के लिए सभी ब्रेड के किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दीजिये।

  11. अब आलू के मसाले को जितनी भी ब्रेड है उसके बराबर भाग में बाँटकर के ओवल शेप में तैयार कर लीजिये।

  12. एक बर्तन में थोड़ा पानी रख लीजिये। ब्रेड को सॉफ्ट बनाने के लिए एक ब्रेड को लेकर उसे पानी में डालकर निकाल लीजिये अब एक हाथ में ब्रेड रखकर दूसरे हाथ की हथेली की मदद से पूरा पानी निचोड़ लीजिये। ऐसा करने से ब्रेड रोल कुरकुरे बनते है।

  13. अब इस ब्रेड पर आलु का ओवल शेप तैयार किया हुआ रोल रखिये और उस ब्रेड को मोड़ दीजिये। उँगलियों की सहायता से ब्रेड को चारो तरफ से अच्छी तरह से दबाते हुए बंद कर दीजिये।

  14. एक कढाई में ब्रेड रोल तलने के लिए तेल गरम कीजिये।

  15. तेल गरम होने के बाद उसमे ब्रेड रोल को डालकर अच्छे से तल लीजिये। एक साथ 2 या 3 ब्रेड रोल को तला जा सकता है, सभी को चारो तरफ से अच्छी तरह ब्राउन होने तक तलिए। जब ब्रेड रोल अच्छे से ब्राउन हो जाये तो उसे एक प्लेट में पेपर रखकर निकाल दीजिये जिससे अतिरिक्त तेल पेपर सोख लेगा।

  16. इसी तरह सभी ब्रेड रोल बनाकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर रख लीजिये। गरमागरम क्रिस्पी ब्रेड रोल बनकर तैयार है।

Recipe Notes

  • गरमागरम ब्रेड रोल को टोमेटो केचप या चटनी के साथ सर्व कीजिये। इस तरह बने हुए ब्रेड रोल आपको बहुत ही पसंद आयेंगे।

आज ही इसे बनाकर घर में सभी को खिलाये। निश्चित ही इसे खाने के बाद सभी आपकी तारीफ किए बिना नही रह पाएंगे। साथ ही आप अपने परिवार को एक लजीज ब्रेकफास्ट दे सकेंगी। साथ ही आपके बच्चों को भी यह बहुत पसंद आएगा और वह इसे बहुत ही चाव के साथ खाना शुरू कर देंगे।

Loading...

You may also like...