Tomato Soup Recipe In Hindi: सर्दियों के मौसम में बनाएं गरमा गर्म टोमैटो सुप रेसिपी

सर्दियों का मौसम आ गया है और अगर इस मौसम में गरमागरम सूप पीने को मिल जाये तो वाकई मज़ा आ जाता है। गरमागरम सूप पीने में तो अच्छा लगता ही है साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। अगर सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से सूप पिया जाये तो इससे सर्दी और जुकाम से बचा जा सकता है। अगर आप खुद को हमेशा फिट रखना चाहते है तो आपको सूप ज़रूर पीना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में टोमेटो सूप की रेसिपी बता रहे है। Tomato Soup बनाना बहुत ही आसान होता है साथ ही इसको पीने से आपको बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ भी मिलते है।

बच्चों के लिए सूप पीना बहुत लाभकारी होता है। अगर आपका बच्चा अधिक बीमार होता है तो आपको उसे सूप ज़रुर पिलाना चाहिए इससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। Tomato Soup Recipe पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है। आज कल आपको कई इवेंट के मेनू में सूप स्टार्टर के रूप में मिल जाता है। आप अपने घर पर किसी प्रोग्राम के लिए भी टोमेटो सूप को बनाकर तैयार कर सकते है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली रेसिपी है।

अगर आपके घर पर कोई गेस्ट आ जाये और वो चाय या कॉफ़ी नही पीते हो तो सर्दियों के मौसम में गरमागरम सूप से बेहतर और कुछ नही। यकीनन घर पर आपके हाथों से बना हुआ टोमेटो सूप आपके मेहमानों को बहुत पसंद आये और वो ज़रुर आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे। टोमेटो सूप को बनाने के लिए आपको इसमें उपयोग आने वाली सभी सामग्रियां अपने किचन में आसानी से मिल जाती है इसलिए इसे बनाना और भी आसान हो जाता है।

टोमेटो सूप आपको आज कल हर रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जाता है। पर अगर आप इसे घर पर बनाती है तो आपकी जब भी मर्ज़ी हो सूप पीने की आप इसे फटाफट से बनाकर सर्व कर सकती है। आइये जानते है Tomato Soup Recipe In Hindi.

Tomato Soup Recipe In Hindi: बनाये सरल तरीके से टोमेटो सूप की रेसिपी

Tomato Soup Recipe In Hindi

घर पर बनी हुई चीज पूरी तरह हाईजेनिक रहती है इसलिए सूप को घर पर बनाना फायदेमंद होता है। अगर आप एक बार Easy Tomato Soup Recipe के फायदे जान जाएँगी तो आप ज़रूर इसे बार-बार बनाएंगी। टमाटर स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है इसलिए अगर आप हमेशा जवां बने रहना चाहते है तो आपको टोमेटो सूप का सेवन ज़रूर करना चाहिये। टमाटर में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है जो हमे कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

Course Soup
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 35 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Simple Tomato Soup बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • 4-5 टमाटर
  • 1 अदरक [छोटा टुकड़ा]
  • 1 प्याज
  • 2-3 कलियां लहसुन
  • 4-5 ब्रेड क्यूब्स
  • 2 tbsp ताज़ी मलाई / क्रीम
  • 2 tbsp हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • 1 tbsp मक्खन
  • 1 tbsp नमक [छोटी चम्मच या स्वादानुसार]
  • चीनी [स्वादानुसार]
  • 1/4 tbsp काली मिर्च [छोटी चम्मच]
  • 1/4 tbsp काला नमक [छोटी चम्मच]

Instructions

जाने Easy Tomato Soup बनाने की विधि

  1. टोमेटो सूप बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में टमाटर, प्याज़, लहसुन डालकर उसमे थोड़ा पानी डालकर उसे 10 मिनट कम आँच पर उबाल लीजिये।

  2. टमाटर को थोड़ा सा ठंडा करके मिक्सर में पिस लीजिये दिए इसमें अदरक का टुकड़ा भी डाल दीजिये साथ ही टमाटर, प्याज और लहसुन आदि को भी साथ में पिस लीजिये।

  3. इससे टमाटर की प्यूरी बनकर तैयार हो जायेगी ।

  4. प्यूरी को किसी छलनी से छान लीजिये।

  5. एक पैन में थोड़ा सा मक्खन डालकर उसको गरम होने के लिए रखिये।

  6. बटर के पिघलने पर इसमें टमाटर की प्यूरी मिला दीजिये।

  7. अब इसमें काली मिर्च, चीनी, काला नमक मिला दीजिये।

  8. आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ा सा पानी मिला दीजिये और थोड़ी देर ढककर उबलने दीजिये।

  9. उबाल आ जाये तो गैस को बन्द कर दीजिये, आपका गरमागरम टोमेटो सूप बनकर तैयार है।

  10. सूप पर थोड़ा सा बारीक़ कटा हुआ हर धनिया और क्रीम या मलाई डालकर इसे गार्निश कीजिये। इसमें उपर से ब्रेड क्यूब्स मिला दीजिये और गरमागरम सर्व कीजिये।

  11. इस तरह बना हुआ टोमेटो सूप हेल्दी और बहुत ही टेस्टी लगता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से गरमागरम टोमेटो सूप पीते है तो आप सर्दी और खांसी से बच सकते है।

टोमेटो सूप के फायदे: Tomato soup Benefits

  1. अगर आप अपने वजन को कम कर रहे है तो आपको सूप ज़रुर पीना चाहिए। सूप के सेवन से बार बार भूख नही लगती। साथ ही इससे शरीर में पानी की कमी भी नही होती।

  2. एक कप टमाटर के सूप में 13.3 मिग्रा लाइकोपिन होता है। लाइकोपिन स्किन से लेकर बालों तक के लिए फ़ायदेमंद होता है।

  3. टमाटर में कई सारे गुण होते है। शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने के लिए सूप का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है यह हाइ-ब्लड प्रेशर के खतरे को तो कम करता ही है साथ ही दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी काफी फ़ायदेमंद होता है।

  4. इसलिए टमाटर का सूप पीना कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है।

  5. टमाटर सूप के सेवन से दिल से सम्बन्धित बीमारियों से शरीर को बचाया जा सकता है।

  6. टमाटर में सेलेनियम होता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और एनीमिया के रोग के खतरे को कम करता है।

  7. टोमेटो सूप के सेवन से त्वचा में निखार आता है साथ ही मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।

Recipe Notes

  • टोमेटो सूप के साथ अगर आप अपनी पसंद की सब्जियों को भी सूप में मिलाना चाहते है तो मिला सकते है। इस तरह बना हुआ वेजिटेबल सूप भी सर्दियों के मौसम में सेहत के लिए लाभप्रद रहता है।
  • सूप बहुत ही पौष्टिक होता है अगर हम प्रतिदिन एक कप सूप का सेवन करते है तो इससे सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट मिल जाते है।
  • सूप के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और साथ ही इन्फेक्शन से लड़ने में मदद भी मिलती है। सूप के सेवन से एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

फिर देर किस बात की है इन सर्दियों में अपने घर पर ज़रुर बनाएं हेल्दी और गरमा गर्म टोमेटो सूप और परोसे अपने परिवार को।

Loading...

You may also like...