Coconut Water Disadvantages: थकान और कमजोरी बढ़ाता है

नारियल पानी कम कैलोरी वाला और बहुत ही स्वादिष्ट पेय पदार्थ है| यह प्राकृतिक है इसलिए हर उम्र के लोग इसे बेफिकर पीते है| इसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग पसंद करते है|

नारियल पानी हमें स्वास्थ्य से जुडी कई समस्या में फायदा पहुँचाता है साथ ही साथ यह आपके बालो के लिए भी अच्छा है| यह पानी का भी बहुत अच्छा विकल्प है, इसलिए इसकी लोकप्रियता बहुत है| गर्मी के दिनों में तो लोग इसे पीना बहुत पसंद करते है|

जब हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है तो कई बार हम नारियल पानी का सेवन करने लगते है और यह सोचते है की इससे हमारे शरीर को बहुत फायदा मिल रहा होगा| नारियल पानी में मौजूद जरूरी तत्व हमारे शरीर को पोषण देंगे|

लेकिन क्या आप जानते है नारियल पानी पीना आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। कुछ स्तिथियो में यह आपको नुकसान कर सकता है| आइये जानते है Coconut Water Disadvantages जिससे आप जान पाएंगे की कैसे नारियल पानी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

Coconut Water Disadvantages: जानिए नारियल पानी के नुकसान

Coconut Water Disadvantages

मधुमेह रोगी

  • मधुमेह से पीड़ित रोगी को अक्सर थका थका महसूस होता है| यदि आपको मधुमेह है तो रिफ्रेशमेंट के लिए नारियल पानी ना पिए|
  • हो सकता है तब के लिए आपको अच्छा महसूस भी हो जाये, लेकिन इस तरह से आप फ्यूचर में अपने लिए परेशानिया बढ़ा लेंगे|
  • नारियल पानी में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, शुगर और कैलोरीज मौजूद होती हैं, जिससे इसका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक होता है।
  • डायबिटीज में डॉक्टर भी नारियल पानी लेने से मना करते है|

खिलाड़ियों के लिए

  • बहुत से खिलाडी व्यायाम करने के बाद अपनी प्यास बुझाने के लिए नारियल पानी पीते है|
  • लेकिन हम आपको बता दे की खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा नहीं माना जाता है| इसके जगह आप सादा पानी ही पिए|
  • सादे पानी में सोडियम की मात्रा, नारियल पानी की अपेक्षा ज्यादा होती होती है और सोडियम रिहाईड्रेशन में मदद करता है|
  • वही नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे मसल्स टिशू डैमेज होते हैं।
  • इसलिए जो लोग ज्यादातर नारियल पानी पीते हैं उन्हें जोड़ों में दर्द की परेशानी भी हो सकती है|

कैलोरी से युक्त

  • वैसे देखा जाए तो नारियल पानी मे शुगर नहीं होती है लेकिन फिर भी यह काफी ज्यादा कैलोरीज से युक्त होता है।
  • 11 औंस के नारियल पानी में 60% कैलोरीज होती है।
  • वैसे तो यह इतनी ज्यादा कैलोरी नहीं है लेकिन आपको नारियल पानी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इससे वजन बढ़ सकता है।

एलर्जी हो तो न पिए

  • कई लोग होते जिन्हें किसी न किसी चीज़ से एलर्जी होती है।
  • वैसे ही अगर नारियल पानी से भी एलर्जी हो तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वैसे नारियल पानी एक ट्री नट होता है, ऐसे लोग जिन्हें पेड़ से मिलने वाले पदार्थो से एलर्जी होती है उन्हें नारियल पानी से भी एलर्जी हो सकती है।

बॉडी में एलेक्ट्रॉइट असंतुलित होना

  • नारियल पानी में काफी अच्छी मात्रा में पोटैशियम मिलता है जिससे वजह से इसे एक बहुत अलग पेय पदार्थ माना जाता है ।
  • अगर इसका सेवन अधिक मात्रा किया जाए तो यह शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है।
  • जिन लोगों के शरीर में अक्सर कमजोरी रहती है वे नारियल पानी का सेवन ना करा करे, इसके अधिक सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का सतुंलन बिगड़ जाता है जो थकान और कमजोरी को और बढ़ाता है।
  • एक केस में यह सामने आया है कि अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से हाइपरकलेमिया की बीमारी हो जाती है जो आगे चलकर एक गंभीर रूप ले लेती है।
  • इस केस में एक व्यक्ति के 90 डिग्री फैरनहाईट में टेनिस खेलते हुए 88 औंस नारियल पानी पिया था इससे उसे हाइपरकलेमिया की बीमारी हो गयी थी।
  • इस बीमारी में मरीज को कुछ ही देर में चक्कर आने लगते है और साथ ही शरीर में काफी कमज़ोरी भी आ जाती है। इसके बाद व्यक्ति बेहोश हो जाता है।

ठंडी चीज़ो से समस्या

  • नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह गर्मी के हिसाब से एक बहुत ही अच्छा पेय पदार्थ माना जाता है।
  • जिन लोगों को ठण्ड से प्रॉब्लम रहती है या फिर जो लोग ठंडी चीज़ो से परहेज रखते है उन्हें भी नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नारियल पानी काफी ठंडा होता है और साथ ही पूरी बॉडी को ठंडा कर देता है।  

ब्लड प्रेशर कम करे

  • नारियल पानी का सेवन बड़े हुए ब्लड प्रेशर को तो कम कर देता है लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य हो तो इसके सेवन से वो कम हो जाता है।
  • इसलिए नारियल पानी का सेवन कम करे और सीमित मात्रा में करे, जिन लोगों को लौ ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें नारियल पानी का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर में इसका सेवन Benefits of Coconut Water में आता है।

जोड़ो के दर्द में नुकसानदायक

  • नारियल पानी में काफी ज्यादा मात्रा में पौटेशियम होता है जो जोड़ो के लिए अच्छा नहीं है।
  • जिन लोगों को जोड़ो के दर्द की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नारियल पानी में मौजूद पौटेशियम जोड़ो की मसल्स और टिशूज़ को डैमेज कर देता है।
  • जिससे दर्द की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

अन्य परेशानियां

  • किसी दिन गर्मी के कारण आपको थकान महसूस हो रही हो और आपने नारियल पानी पिया तो चलता है।
  • भले ही नारियल पानी में हाईड्रेटिंग गुण होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको बार बार मूत्र त्याग करने जाना पढता है।
  • Coconut Water During Pregnancy काफी अच्छा माना जाता है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है।  

ऊपर दिए इस लेख में आज हमने आपको बताया कि नारियल पानी पीने के फायदे तो है लेकिन इसके अधिक सेवन क्या क्या नुक्सान होते है और आपको इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कौन कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Loading...

You may also like...