Dal Dhokli Recipe in Hindi: गुजरात और राजस्थान की प्रसिद्ध Dal Dhokli Banane Ki Vidhi

दाल ढोकली वैसे तो सभी जगह बहुत पसंद की जाती है परन्तु गुजरात और राजस्थान में दाल ढोकली बहुत प्रसिद्ध है। गुजरात और राजस्थान दोनों ही जगह दाल ढोकली को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है जो खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। दाल ढोकली अपने आप में एक पूरा खाना होता है इसलिए इसे आप अपने लंच या डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। दाल ढोकली से पेट अच्छे से भरा जा सकता है और ये सभी को बहुत पसंद आने वाली रेसिपी में से एक है।

दाल ढोकली को तुअर (अरहर) की दाल और गेंहु के आटे से बनाया जाता है इसलिए ये खाने में हेल्थी होती है और इसे पचाना भी आसान होता है। यह बच्चों को भी पसंद आने वाली डिश है। गरमा गरम दाल ढोकली बनाकर उस पर थोडा घी उपर से डालकर खाया जाये तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है इस तरह दाल ढोकली खाने पर और भी ज्यादा स्वादिष्ट और लजीज लगती है। दाल ढोकली को बनाना भी बहुत ही आसान होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

दाल ढोकली को आप कई तरीके से बना सकते है। इसमें अगर आप आटे की छोटी छोटी बाटिया बनाकर उन्हें उबालते है तो ये भी एक तरीका होता है या फिर आप आटे को बेलकर उसके शक्कर परे जैसे टुकड़े करके भी उबालकर इसे बना सकते है। Dal Dhokli को आप किस तरह बनाना पसंद करते है ये आप पर निर्भर करता है। दाल ढोकली को हर तरह से सरलता से बनाया जा सकता है। इसे बनाते समय दाल को थोडा गाढ़ा ही रखा जाता है ज्यादा पानी वाली दाल ढोकली के साथ खाने में अच्छी नहीं लगती है।

चूँकि दाल ढोकली खाने में हलकी भी होती है इसलिए इसे खाना घर के बुजुर्ग भी पसंद करते है। जब आप रोज सब्जियां खाकर बोर हो जाते है तो यह एक बहुत अच्छा विकल्प होता है बनाने के लिए। दाल ढोकली बनाने के लिए आपको बाज़ार से कुछ भी स्पेशल नही मंगवाना पड़ता है। ये घर में मौजूद मसालों से ही बहुत स्वादिष्ट बन जाती है। इसे बनाते समय दाल चटपटी बनाई जाती है। बहुत ज्यादा फीकी दाल होने पर इसके स्वाद का मजा किरकिरा हो सकता है। दाल ढोकली के लिए दाल बनाते समय आप उसे खट्टी-मिट्ठी भी रख सकते है। जानते है Dal Dhokli Recipe in Hindi.

Dal Dhokli Recipe in Hindi: जानिए कैसे बनाये खट्टी-मिट्ठी दाल ढोकली

Dal Dhokli Recipe in Hindi

हल्की खट्टी-मिट्ठी दाल खाने में बहुत अच्छी लगती है और ये एक यूनिक टेस्ट भी हो जाता है। दाल ढोकली को आप कभी भी बनाकर खा सकते है आप जब भी घर पर दाल ढोकली बनायेंगे ये सभी को बहुत पसंद आएगी। आइये जानते है Dal Dhokli Recipe को किस तरह कम से कम समय में स्वादिष्ट बनाया जा सकता है और इसे बनाने में कौन कौन सी सामग्रियों का उपयोग करना होता है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 45 minutes
Servings 3 People

Ingredients

Dal Dhokli Recipe in Hindi: दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप तुअर दाल (अरहर)
  • 1 टमाटर [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • 2 लहसुन [कलियां]
  • अदरक [आधा छोटा]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 100 Gm हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 3 tbsp तेल
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 6-7 मीठा नीम [पत्ते]
  • 1 tbsp कसूरी मैथी
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 1 tbsp निम्बू का रस
  • 1/2 tbsp शक्कर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

Dhokli Recipe: ढोकली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप गेंहु का आटा
  • 1 tbsp बेसन
  • 1 चुटकी अजवायन
  • 1 चुटकी मीठा सोडा
  • 1/2 tbsp नमक
  • 2 tbsp तेल [मोअन के लिए]
  • पानी [आवश्यकतानुसार]

Instructions

Dal Dhokli Recipe: बनाने की विधि

  1. Dal Dhokli बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में 5-6 सिटी आने तक पकने के लिए रख दीजिये।

  2. जब तक दाल पककर तैयार होती है तब तक ढोकली बनाकर तैयार कर लेते है।

  3. ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले थाली में आटा, बेसन, मीठा सोडा, मोअन, अजवाईन और नमक मिला लीजिये और इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  4. अब रोटी जैसा आटा लगाकर तैयार कर लीजिये।

  5. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये जिससे आटा सेट हो जायेगा। तब तक किसी बर्तन में पानी उबलने रख दीजिये।

  6. अब आटे से लोई तोड़कर रोटी जैसे बेल लीजिये अब इसे चाकू की मदद से चोकोर टुकड़े में काट लीजिये।

  7. इसी तरह पुरे आटे से ढोकली बनाकर तैयार कर लीजिये।

  8. पानी में उबाल आने के बाद ढोकली उसमे डाल दीजिये। इसे बार बार हिलाते रहिये नही तो ढोकली बर्तन में नीचे चिपक सकती है। 10 मिनट में ढोकली का गैस बन्द कर दीजिये।

  9. अब तक दाल पककर तैयार हो गई होगी। कुकर का गैस बन्द कर दीजिये और दाल में तड़का लगाइए।

  10. दाल में तड़का लगाने के लिए कढाई में तेल गरम होने रखिये।

  11. तेल गरम होने के बाद उसमे हींग, राई और जीरा तड़काइये अब इसमें मीठा नीम और हरी मिर्च और खड़ी लाल मिर्च डालिए।

  12. इसके बाद अदरक और लहसुन को पीसकर इसमें डाल दीजिये और अच्छे से भूनिए।

  13. अब प्याज डालकर उसे चला दीजिये।

  14. फिर बारीक़ कटा हुआ टमाटर डालिए और इसे चलाइए।

  15. अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी मिलाइये और 2 मिनट सभी मसालों को अच्छे से भूनने दीजिये ।

  16. अब कुकर से दाल निकालकर इसमें मिला दीजिये और ढोकली भी मिला दीजिये।

  17. इसके बाद कसूरी मैथी और गरम मसाला मिलाएं और ऊपर से निम्बू का रस डाल डालिये।

  18. अब स्वादानुसार नमक मिला दीजिये।

  19. दाल को थोडा उबाल आने तक 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये ।

  20. 5 मिनट बाद दाल को चलाते हुए उसमें कटी हुई धनिया पत्ती मिला दीजिये और गैस को बन्द कर दीजिये।

  21. लीजिये गरमागरम दाल ढोकली बनकर तैयार हो गयी है। इसे गरम गरम प्लेट में सर्व कीजिये और ऊपर से थोडा घी मिलाकर खाइए यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।

Recipe Notes

  • Dal Dhokli बनाते समय अगर आप दाल को और ढोकली को एक साथ उबालना चाहते है तो उबाल सकते है।
  • ढोकली को अगर आप चाहें तो छोटी-छोटी बाटी के आकार का भी बना सकते है। उसे दाल के साथ ही उबाल कर तैयार कर सकते है ।
  • आप दाल बनाते समय बिना लहसुन प्याज के इस्तेमाल के भी दाल बना सकते है।
  • अगर आप दाल खट्टी-मिट्टी नहीं बनाना चाहते तो चीनी और निम्बू का उपयोग ना करें।

दाल ढोकली खाने के लिए आपको किसी सीजन का इन्तजार करने की भी जरुरत नहीं है। इसे आप हर मौसम में खा सकते है। वैसे इसे ठण्ड के मौसम में गरमा गरम खाने का आनंद ही कुछ ओर है।

Loading...

You may also like...