Homemade Fruit Jam Recipe for Kids: स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर

छोटे बच्चो के खाने पिने के बहुत नखरे होते है| इसलिए ज्यादातर मम्मियों का सबसे बड़ा टेंशन यह होता है की अपने बच्चो का पेट कैसे भरे| क्योंकि उन्हें अपने बच्चे को खाना खिलाना भी किसी चैलेंज से कम नहीं होता|

छोटे बच्चो को सब्जी रोटी पसंद नहीं आती है| उन्हें ब्रेड या पराठे पर जैम लगाकर खाना अच्छा लगता है| और यह तो ऐसी चीज़ है जिसकी डिमांड बच्चे हर रोज करते है|

लेकिन रोज रोज इसे अपने बच्चे को देना सही है या नहीं, यह सोच अधिकतर मम्मियों को परेशान करती है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है Homemade Fruit Jam Recipe. घर पर बने जैम की खासियत यह है की यह बिना किसी प्रिजर्वेटिव के बनता है|

याने की यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। और तो और बड़े भी इसे खा सकते है क्योकि जैम बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद होता है। घर पर जैम बनाने में वक्त जरूर लगता है, लेकिन घर पर बने होने के कारण आपको हाइजीन की टेंशन नहीं होती है|

Homemade Fruit Jam Recipe: जानिए जैम बनाने की आसान विधि

Homemade Fruit Jam Recipe

Course Breakfast
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes

Ingredients

मिक्स फ्रूट जैम बनाने की सामग्री

  • 5-6 सेब
  • 1 पपीता
  • 1 Kg अंगूर
  • 3 केला
  • 1 अनानास [छोटा]
  • 1 ½ tbsp नींबू रस
  • 6-7 tbsp सिट्रिक एसिड
  • 1 kg चीनी
  • नमक [स्‍वादानुसार]

Instructions

मिक्स फ्रूट जैम बनाने की विधि

  1. घर पर फ्रूट जैम को बनाने के लिए सबसे पहले सारे छिलके वाले फल जैसे पपीता, सेब और अनानास का छिलका निकाल ले|

  2. अब इन फलो को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  3. गैस पर एक बर्तन में पपीता, सेब, अंगूर और अनानास को उबाल लें।

  4. अब इन फलो को मिक्‍सर में डाले तथा इन फलों के साथ केला, अंगूर और नींबू का रस भी मिलाये और बारीक पीस लें।

  5. अब एक फ्राई पैन ले और उसे गैस पर रखकर गरम करे| फिर उसमें सारे फलों के गूदे डालदे|

  6. अब इसमें चीनी और नमक मिलाकर हल्‍की आंच पर चलाते हुए पकाये। फिर सिट्रिक एसिड डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर ही हिलाते रहे|

  7. अब थोड़ा सा जैम निकालकर चेक करिये की वह गाढा हुआ है या नहीं।

  8. यदि वो एक जगह पर टिक जाए मतलब आपका जैम तैयार है आहार नहीं तो थोड़ा और पकने दे|

  9. अब इसे तभी एयर टाइट जार में डाले तथा किचन में ही ठंडा होने के लिये रख दें| ठंडा हो जाने पर इसे फ्रिज में रखे|

Recipe Notes

ऊपर आपने जाना Homemade Fruit Jam Recipe for Kids. घर पर बना फलो का यह जैम बहुत ही फायदेमंद है| क्योंकि फलों से बना जैम हमें एनर्जी, विटामिन और मिनरल देता है जो की बीमारियों से रोकथाम करता है। इसके साथ ही फलों फाइबर भी होता है जो कब्‍ज की समस्या दूर करता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

 

Loading...

You may also like...