Tips To Look Perfect In Wedding Lehenga: शादी के लहंगे में दिखें आकर्षक, अपनाएँ ये टिप्स

हर लड़की अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो सुन्दर सुन्दर Wedding Dresses पहनती है। खासकर भारत में शादी के लिए ज्यादातर लड़कियाँ लेहंगा पहनती है और इसके ऊपर आकर्षा ज्वैलरी भी पहनती है क्योंकि इस दिन वो अपनी लाइफ का सबसे बेस्ट दिखना चाहती है।

किन्तु शादी की भागदौड़ में कई लड़कियाँ अपनी डाइट आदि पर ध्यान नहीं दे पाती है। इसलिए कई लड़कियों का अपने लहंगे में बहुत खास दिखने का यह सपना तो पूरा हो जाता है लेकिन कई लड़कियों का ये सपना बढ़ने वजन और भारी शरीर के चलते अधूरा रह जाता है।

यदि आप भी बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाली है और अपने भारी भरकम शरीर को लेकर परेशान है। तो चिंता मत करिये हम आपको कुछ टिप्स बता रहे है जिससे आप अपने वेडिंग डे पर बहुत स्टनिंग नजर आएँगी।

ये टिप्स शादी के कुछ दिन पहले से आजमा कर आप अपने शरीर को शादी के आकर्षक लहंगे के लिए तैयार कर सकते हैं। जब आपका शरीर परफेक्ट होगा तभी आपका लंहगा भी आप पर आकर्षक लगेगा। आइये अब जानते हैं Tips To Look Perfect In Wedding Lehenga.

Tips To Look Perfect In Wedding Lehenga: शादी के लहंगे में कैसे दिखे लाजवाब?

Tips To Look Perfect In Wedding Lehenga

Bridal Lehenga में हर लड़की चाहती है की वह सुन्दर दिखे। यदि आप भी चाहती है की आप अपने Lehenga में सुन्दर और आकर्षक दिखे तो इसके लिए आप भी कुछ टिप्स अपना सकती है जो टिप्स इस प्रकार है।

5-10 मिनट स्ट्रेचिंग

  • इन दिनों आपको अलग से एक्सरसाइज करने का वक्त तो मिलेगा नहीं।
  • इसलिए सुबह उठते ही 5-10 मिनट स्ट्रेचिंग करे और इसके बाद ही दिन की शुरुआत करे।
  • यदि आप कुछ दिनों के लिए इसे नियमित रूप से करती है तो आपको अपने वजन को कम करने में मदद मिलेगी।

सुबह की शुरुआत नींबू पानी के साथ

  • दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में निम्बू और शहद मिला कर फिर इसे पीकर करें।
  • इससे आपका वजन भी घटेगा साथ ही इससे विटामिन सी मिलने से चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होंगे।
  • इसका सेवन करने से चेहरे पर ग्लो भी आने लगता है जिससे आप अपनी शादी में आप सुन्दर भी नजर आती हैं।

नाश्ते में उबले अंडे

  • यदि आपको हेल्दी तरीके से वजन घटाना है तो अपने नाश्ते में अनाज के बजाय उबले अण्डों को खाये।
  • इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी और इसमें मौजूद प्रोटीन वजन घटाने में भी मदद करेगा।

खाना खाने से पहले गरम पानी

  • खाना खाने के आधे घंटे पहले गुनगुना पानी पीने से कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है।
  • यहाँ आप गरम पानी से वजन कैसे घटाए, इस बारे में अच्छे से जान सकती है।

ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी

  • यदि आप चाय पीने की आदि है तो सादी चाय के बजाय ग्रीन टी लेना शुरू कर दें। यह वेस्ट लाइन को कम करने में मदद करती है।
  • इसके अलावा ब्लैक कॉफी भी वजन घटाने का बेहतरीन तरीका है। लेकिन कॉफी में शुगर शामिल ना करें।
  • कॉफी आपका मेटाबालिज्म रेट बढाती है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी जलाने में मदद करती है।

समय पर सोना

  • यदि अपनी शादी को लेकर आप बहुत ज्यादा एक्ससाइटेड है और आपने देर रात तक जागना शुरू कर दिया है तो आप वजन बढ़ने को न्यौता दे रही है।
  • इसलिए जितना हो सके वक्त पर सोना शुरू करे। साथ ही डिनर करने के बाद दाँत साफ करे। एक शोध के अनुसार इससे भी वजन कम होता है।

अपनी शादी के लिए एक डांस सीख ले

  • डासं करके भी वजन को घटाया जा सकता है। इसलिए जब भी आपको टाइम मिले 15 मिनट डांस की प्रैक्टिस कर लें।
  • यदि ज्यादा टाइम मिले तो और अच्छी बात है। इससे आपके शरीर से अतिरिक्त कैलोरी भी घटेगी और आपका Wedding Dance भी तैयार हो जायेगा।

अपने अनुरूप करें लहंगे का चुनाव

  • कई लहंगे ऐसे होते है जिसमे हम मोटे दिखने लगते है। जिसके कारण आपका लुक ख़राब हो सकता है।
  • इसके लिए ऐसे लहंगे का चुनाव करें जिसे पहनने पर आप स्लिम दिखे।

स्लीव्स पर भी ध्यान दे

  • यदि आप हेल्दी है और कम स्लीव्स का ब्लॉउज लहंगे पर पहनती है तो इससे आपकी चर्बी नजर आने लगती है।
  • आपको ऐसा ब्लाउज चुनना चाहिए जो आपको पतला दिखा सके।
  • इसके लिए आप फूल स्लीव और थ्री फोर्थ ब्लॉउज को पहनिए। यह आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगा।

कम सजावट वाला लहंगा

  • अधिकांश लोग को लगता है की जिस लहंगे में ज्यादा काम और सजावट होती है वह बहुत ही सही और अच्छा लगता है।
  • लेकिन ऐसा हर परिस्थिति के लिए सही नहीं है। कुछ लहंगे सजावट के कारण बहुत ही ज्यादा भारी हो जाते है और यदि आप ऐसे लहंगे पहनती है तो इससे आप मोटी लगती है। इसके लिए भारी लहंगो का चुनाव नहीं करना चाहिए।
  • आपको हलके वर्क का सुन्दर लहंगा सिलेक्ट करना चाहिए जो आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगा।

साटन वाले लहंगे को न चुने

  • लहंगे में उपयोग होने वाले कपड़े पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • आप भूलकर भी साटन के कपडे वाले लहंगे को न पहने यह आपको मोटा दिखा सकता है। साथ ही आप बेलबेट के कपड़े से भी दूरी बना कर रखे यह भी आपको मोटा दिखा सकता है।
  • इसके अलावा आप रेशम और शिफॉन से बने लहंगे को चुने यह आपको स्लिम दिखाने में बहुत मदद करेगा।

अन्य ध्यान देने योग्य बातें

  • लहंगे के साथ आप अपने लुक को शानदार बनाने के लिए लॉन्ग नेकलेस को चुने यह सुन्दर दिखने के साथ साथ अच्छा भी लगेगा।
  • इसके अलावा फुटवियर भी ऐसा चुने जो आपके लहंगे के साथ मैच करे बालों को खुला छोड़ने की कोशिश करे।
  • इस तरह आप अपनी शादी को अच्छी तरह से एन्जॉय करने के लिए तैयार हो जाए।

ऊपर आपने जो टिप्स देखी उसकी मदद से आप अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखेगी। आपका होने वाला पति आपको देखते ही रह जायेगा, बस आपको आलस ना करते हुए इन्हे फॉलो करना है। साथ ही यदि आप डार्क रंग के लहंगे का चुनाव करे यह आपको स्लिम दिखने में मददगार होते है साथ ही यह लुक में भी चार चाँद लगाने में मदद करते है। आप इन टिप्स को यदि फॉलो करती हैं तो यकीन मानिये आप अपनी शादी को यादगार बना सकती हैं साथ ही लोगो की तारीफों को भी हासिल कर सकती है।

नोट – Wedding Lehenga का चुनाव सोच समझ कर करे क्योंकि आपकी शादी एक बार होनी है उसमे यदि आप अच्छी नहीं दिखेंगी तो आपको अच्छा नहीं लगेगा साथ ही आप अपनी शादी को अच्छे से एन्जॉय भी नहीं कर पाएंगी इसके लिए अपनी Wedding Drees पर ज़रुर ध्यान दे।

Loading...

You may also like...