Hot Water for Weight Loss: मेटाबॉलिज्म बढ़ाए और वजन घटाए

क्या आप वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे है? तो अभी से इस प्रयास को सफल करने के सारे आसान तरीको को जान ले| अधिकतर लोग वजन घटाना तो चाहते है लेकिन हर किसी के बस में बहुत ज्यादा जिंमींग करना पॉसिबल नहीं है|

थोड़ा बहुत व्यायाम करने से कुछ असर ही नहीं दीखता है| ऐसे में कई लोगो का वजन घटाने का लक्ष्य विफल हो जाता है| और वे बाद में प्रयास ही नहीं करते|

इसलिए हम आपको वजन घटाने में मददगार फार्मूला बता रहे हैं| सबसे पहले तो यदि आपने वजन घटाने का मन बना लिया है तो कुछ वक्त के लिए मीठा, ज्यादा तेल, मीर्च मसालों से दुरी बनाले तो ही अच्छा रहेगा|

इसके अलावा आपको अपनी दिनचर्या में गरम पानी शामिल करना होगा| इससे आप फिजिकल एक्सरसाइज के छोटे छोटे एफर्ट से भी वजन घटा लेंगे| आइये देखते है Hot Water for Weight Loss कैसे मददगार है|

Hot Water for Weight Loss in Hindi: वजन घटाने में सहायक

Hot Water for Weight Loss

गरम पानी वजन घटाने में कैसे मददगार है?

  • जब आप खाना खाने से पहले और सुबह उठते ही गरम पानी पीते है तो इससे आपके शरीर का टेम्प्रेचर बढ़ता है|
  • इससे आपका रक्त संचार बढ़ता है और आपके शरीर डेटॉक्स की प्रोसेस अच्छे से कर पाता है|
  • जब आपके शरीर से विषैले तत्व निकल जाते है तो आपके शरीर में मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया बढ़ जाती है|
  • मेटाबोलिज्म सही होने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है| कह सकते है यह बहुत अच्छी Detox Drinks to Lose Weight है|

किस तरह इस्तेमाल करने पर फायदेमंद??

निम्बू और शहद के साथ

  1. हर सुबह उठते ही गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीएं| यह आपके पाचन के लिए बहुत अच्छा है|
  2. इससे आपका पेट साफ़ रहता है जो की स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरुरी है| इसमें मौजूद विटामिन सी आपको बीमारियों से भी दूर रखता है|
  3. गुनगुने पानी में शहद और निम्बू मिलाकर सेवन करने से यह लीवर में ऐसे जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जो पाचन में मदद करते हैं।
  4. नींबू आपके डायजेस्टिव ट्रैक को ढीला करता है,जिससे भोजन इससे आसानी से गुजरता है। इससे अनावश्यक रूप से चर्बी नहीं बढ़ता है और पेट का फूलना आदि जैसी समस्या नहीं होती|

केले के साथ

  1. आपको सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा लेकिन सुबह एक केला खाने के बाद एक कप गरम पानी पिने से भी वजन घटता है|
  2. जब आप केले के साथ गरम पानी लेते है तो यह स्टार्च और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट आपके शरीर पर चढ़ने वाली चर्बी को कम करती है|
  3. इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है, आपको पेट भरा हुआ लगता है और आप पूरा दिन एनर्जी महसूस करते है|

साधारण पानी

  1. सुबह सुबह साधारण गरम पानी पीना वजन घटाने के लिए फायदेमंद है|
  2. यह कब्ज की समस्या को दूर करता है, साथ ही साथ पेट को साफ़ रखता है|
  3. या आप चाहे तो केवल नींबू, या केवल शहद भी गुनगुने पानी में ले सकते है|

ऊपर आपने जाना Hot Water for Weight Loss in Hindi. यहाँ गर्म पानी पिने का यह मतलब नहीं है की आप उबलता हुआ पानी पीले| आपको गुनगुना पानी पीना होता है| इसके अलावा वजन घटाने के लालच में हद से ज्यादा गर्म पानी ना पिए| एक दिन में 5 से 6 कप पानी बहुत है| इसे सुबह खाली पेट पीने और खाना खाने से पहले पीने से ज्यादा फायदा मिलता है|

Loading...

You may also like...