Disha Patani Workout: जाने दिशा पटानी के फिटनेस सीक्रेट्स

बॉलीवुड की युवा और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिशा पटानी खुद को हमेशा फिट और हेल्दी रखने के लिए वर्कआउट का सहारा लेती हैं। दिशा अपनी वर्कआउट में विविधता रख कर इसे बोरिंग होने से भी बचा लेती हैं।

ऐसा देखा जाता है की वर्कआउट में हमेशा एक हीं एक्सरसाइज करते करते लोग उससे बोर हो जाते है। ये एक रूटीन की तरह लगता है और रूटीन किसी को भी पसंद नहीं होता है। इसलिए दिशा पटानी वर्कआउट के लिए जिम एक्सरसाइज के अलावा वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, डांस, योग आदि बहुत सारी ऑप्शंस का इस्तेमाल करती रहती हैं।

ये दिशा पटानी का फिटनेस के प्रति जूनून हीं है जिसके कारण वो एक फिट और सुन्दर शरीर के साथ आत्मविश्वास से लबरेज नजर आती हैं। दिशा के फिटनेस के साथ साथ उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी लोगों को बहुत पसंद आता है । उनके वीडियो एलबम हो या फिर जिम में पसीना बहाना हो या फिर कोई प्रमोशनल इवेंट हीं क्यों ना हो लोग उनके पीछे पागल नजर आते हैं।

बहुत सारी लड़कियाँ आज दिशा के फिटनेस सीक्रेट्स जानना चाहती हैं। उन्हें भी दिशा की तरह फिगर और लुक्स की चाहत होती है। आज हम इस लेख में दिशा के फिटनेस आइडियाज आपको बताने वाले हैं। पढ़ें Disha Patani Workout.

Disha Patani Workout: दिशा पटानी के वर्कआउट टिप्स

Disha Patani Workout

खूबसूरत दिशा पटानी ना सिर्फ अपनी ऐक्टिंग बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी बहुत जानी जाती हैं। इस फिटनेस को पाने के लिए वो कई तरह के वर्कआउट नियमित तौर पर करती हैं। जानते हैं एक एक कर उनके सभी वर्कऑउट्स के बारे में।

वेट लिफ्टिंग

  • वेट लिफ्टिंग एक ऐसा वर्कआउट माना जाता है जिससे ना सिर्फ आपकी शरीर की फिटनेस अच्छी होती है बल्कि इसे करने से मूड भी अच्छा होता है।
  • यह शरीर को बीमारियों से दूर रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।
  • बहुत सारे लोगों में ऐसी धारणा बनी हुई है की Weight lifting के वर्कआउट मजबूत और भारी-भरकम लोग हीं कर सकते है, लोग सोचते हैं की इसका इस्तेमाल सिर्फ मसल्स या मजबूत बॉडी बनाने के लिए किया जाता है।
  • पर आपको ये जान कर आश्चर्य होगा की वेट लिफ्टिंग करने से मूड बेहतर होता है, बीमारियों से बचाव होती है और वजन भी कम होता है। इसके अलावा भी इसके कई कमाल के फायदे होते हैं।

बॉडीवेट एक्सरसाइज

  • Bodyweight Exercises आमतौर पर लोग वजन बढ़ाने के लिए करते हैं। ये उन लोगों में ज्यादा प्रचलित है जो अंडर वेट होते हैं।
  • पर ऐसा भी नहीं है की इससे सिर्फ वज़न बढ़ता हीं है। इसके माध्यम से आप अपना वज़न नियंत्रित भी रख सकते हैं।
  • इस व्‍यायाम का एक ये फायदा भी होता है कि इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैंऔर शरीर को फिट रखने में भी मदद मिलता है।
  • इससे कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकते हैं।
  • इसके अंदर पुश आपस और ट्रेशेप डिप्स के एक्सरसाइज करना ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।

स्विमिंग

  • तैरना एक कला तो है हीं साथ ही साथ यह एक उपयोगी व्‍यायाम भी माना जाता है, यह सेहत की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • नियमित रूप से तैरने पर बहुत तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और साथ ही इससे शरीर को मज़बूती भी मिलती है।
  • स्‍वीमिंग से Full Body Exercise हो जाता है इसीलिए इसे एक कम्प्लीट एक्सरसाइज भी कहा जाता है।
  • अगर आप आधे घंटे स्विमिंग करते हैं तो इससे आपके शरीर का 440 कैलोरी बर्न होता है।
  • स्विमिंग करने से अगर आपको टैनिंग की समस्‍या हो तो इससे बचाव के लिए Swimming करने से पहले आपको अपनी त्‍वचा पर माश्‍चराइजर लगा लेना चाहिए ।

डांस

  • अगर आप Dance करने के शौकीन है, तो आपको ये जान कर ख़ुशी होगी की आप नियमित रूप से डांस कर के अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं।
  • आप अपने डांस के इस शौक का मज़ा लेने के साथ-साथ अपने सेहत को भी लाभ पहुंचा सकते हैं।
  • डांस बॉडी में लचीलापन ले कर आता है। बॉडी के लचीले हो जाने से जॉइंट पेन आदि समस्याओं में काफी आराम मिलता है।
  • अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं तो इसमें भी डांस आपको लाभ पहुंचा सकता है। बस म्यूजिक ऑन कर के डांस करें और रिलैक्स महसूस करें।
  • डांस से वज़न भी नियंत्रण में रहता है और बढ़ता नहीं है। जिनका वेट ज्यादा है वो डांस के माध्यम से अपना वज़न घटा भी सकते हैं।

योग

  • योग एक बहुत हीं प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति का हिस्सा है। इसमें शरीर, मन तथा आत्मा को एक साथ लाने का काम किया जाता है।
  • योग से शरीर, मन तथा मस्तिष्क सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ बनाया जा सकता है। इन तीनों के स्वस्थ रहने से आप खुद को भी स्वस्थ और फ्रेस महसूस करेंगे ।
  • Yoga के माध्यम से सिर्फ बीमारियां हीं दूर नहीं होती बल्कि इससे कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।
  • योग के मदद से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है और जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
  • रोजाना योग करने से शरीर शक्तिशाली एवं लचीला बना रहता है और इससे तनाव से भी छुटकारा मिल जाता है।

प्लैंक

  • प्‍लैंक एक बेहतरीन और आसान वर्कआउट माना जाता है, इसे करने से आपके मसल्स मजबूत होते हैं साथ हीं इससे आपको और भी बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
  • Plank के अभ्यास से कोर मसल्स को मजबूत बन जाते हैं । इसे कर के कोर एरिया की लगभर सभी जरूरी मसल्स पर काम होता है और वे मजबूत बनती हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिटनेस के लिए जिमनास्टिक और मार्शल आर्ट्स का भी अभ्यास करती हैं। आपको भी अगर दिशा पटानी की तरह फिट और हेल्दी बनना है तो इस लेख में बताये गए सभी वर्कऑउट्स का इस्तेमाल करें और पाए एक फिट और हेल्दी शरीर।

Loading...

You may also like...