Female Baldness: जानिए महिलाओ में गंजेपन की समस्या के कारण और बचाव

गंजेपन की समस्या केवल पुरुषों को नहीं होती बल्कि यह महिलाओं में भी देखी जा सकती है। यह समस्या किसी भी उम्र में शुरू हो सकती है। बालों के कम होने की समस्या खानपान की कमी और अनियमित जीवन शैली के कारण भी होती है।

महिलाओं में यह समस्या बालों की सही देखभाल न करने के कारण या फिर हॉर्मोन्स के असंतुलन के कारण भी उत्पन्न हो सकती है। गंजापन आने से लुक अच्छा नहीं दिखता है। जिसके कारण निराशा उत्पन्न हो जाती है।

गंजापन को Alopecia भी कहा जाता है। गंजापन तभी आता है जब बाल तेजी से झरने लगते है परन्तु नए बाल उतनी तेजी से नहीं आ पाते है। साथ ही जो नए Hair Growth होते हैं वह पतले और कमजोर होते है जो जल्दी टूटने लगते है।

यदि समय रहते इसका सही इलाज और देखभाल की जाए तो गंजेपन से छुटकारा पाया जा सकता है जानते है Female Baldness के बारे में पूरी जानकारी।

Female Baldness in Hindi: क्यों होती है महिलाओं में गंजेपन की समस्या

Female Baldness

महिलाओं में गंजेपन का मुख्य कारण

  • बालों में रुसी का होना
  • बालों की सही देखभाल नहीं करने के कारण
  • हॉर्मोन्स का असंतुलन
  • शारीरिक और मानसिक तनाव के कारण
  • बालों पर डाय और कलर का ज्यादा उपयोग करने से
  • किसी दवाई के साइड इफ़ेक्ट के कारण
  • पर्याप्त पोषण नहीं मिलने के कारण

इसके अतिरिक्त भी कई अन्य कारण होते है जिस वजह से महिलाओं के बाल गिरने लगते है और गंजापन आने लगता है। जानते है आपको इससे बचाने के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए

बालों को कभी गंदा न होने दे

  • बालों को हमेशा साफ रखना बहुत ही ज़रुरी होता है इससे बाल तो स्वस्थ रहते है साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहती है।
  • कोशिश करे की आपके बाल हफ्ते में 3 बार धुलने चाहिए। इससे बालों में गन्दगी नहीं रहती और बाल झड़ना भी कम हो जाते है।
  • यह भी ध्यान दे की अपने बालों पर गंदे हाथ नहीं लगाए।

हेयर ब्रश, पिलो कवर और टॉवेल को साफ रखे

  • जो भी चीज अपने बालों पर उपयोग करते है वह सारी चीजें साफ़ रखनी चाहिए।
  • गंदी चीजों के उपयोग से त्वचा पर इन्फेक्शन भी हो सकता है जो बाल गिरने का कारण बन सकता है।
  • साथ ही इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

अपनी हेयर स्टाइल को बदलते रहे

  • ध्यान रखे की कभी भी अपने बालों को टाइट तरीके से नहीं बांधे। इससे आपके बालों की जड़े कमजोर हो सकती है।
  • एक ही हेयर स्टाइल करते रहने से बालों पर दबाव पड़ता है जिसके कारण भी बाल गिरने लगते है।
  • इसलिए ज़रुरी है की जब भी अपने बालों की हेयरस्टाइल करे वह आरामदायक और ढीला होना चाहिए।

सही तरीके से बालों को धोने की जानकारी रखे

  • बालों को केवल धोना ही ज़रुरी नहीं होता है। आप अपने बालों को किस प्रकार से धो रहे है यह भी महत्वपूर्ण होता है।
  • जब भी शैम्पू का उपयोग करे तो उसे सीधे बालों पर ना लगाए, इसे पानी में मिलाकर ही लगाए।
  • फिर बालों को धोते समय यह भी ध्यान दे की आपका शैम्पू बालों से पूरी तरफ से निकला है की नहीं।

महिलाओ में गंजेपन के लिए घरेलू उपचार

  • प्याज का रस बालों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। प्याज में मौजूद तत्व बालों को गिरने से रोकते है।
  • प्याज का रस लगाने से बाल भी सफ़ेद नहीं होते है साथ ही यदि सफ़ेद बालों में इसे लगाया जाए तो वह भी काले होने लगते है।

उपयोग विधि

  • इसके उपयोग के लिए प्याज का रस निकाल ले और फिर प्याज के रस में शहद को मिला ले। फिर इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगा ले।
  • इसे लगाने के बाद आधे घंटे तक इसे लगा रहने दे। फिर बालों को शैम्पू की मदद से धो ले।
  • इस प्रक्रिया को वीक में दो बार करे। ऐसा करने से बालों का गंजापन दूर होने लगता है साथ ही बाल भी स्वाथ्य रहते है।

मेथी का उपयोग

  • मेथी Thinning Hair की परेशानी के लिए बहुत लाभकारी होती है। मेथी को लगाने से नए बाल का विकास होने लगता है।
  • मेथी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जो बालों को दोबारा उगने में मदद करते है।

उपयोग विधि

  • चार चम्मच मेथी को पानी में भिगो दे। आप चाहे तो मेथी को रात में भी भिगो कर रख सकते है। इसके बाद मेथी में दही को मिला ले और इस मिश्रण को बालों पर लगा ले। साथ ही बालों की अच्छी तरह मालिश कर ले।
  • अब घंटे भर बालों को सूखने दे फिर शैम्पू की मदद से बालों को अच्छे से धो ले। गंजेपन को दूर करने के लिए यह लाभकारी उपाय होता है।

कॉफी का उपयोग

  • कॉफी भी बालों के लिए लाभकारी होती है। खासकर यह Hair Loss Cure को दूर करने में मदद करती है।
  • इसके उपयोग से बाल झड़ना भी कम हो जाता है।

उपयोग विधि

  • एक बर्तन में दो चम्मच कॉफी ले लें फिर उसमे एक चम्मच ओलिव आयल और एक चम्मच शहद को मिला दे। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगा दे और 20 मिनट के लिए वैसे ही रहने दे।
  • फिर बालों को पानी से धो ले। इस प्रक्रिया को वीक में दो बार करे। ऐसा करने से बालों का गंजापन दूर हो जाता है।

एपल साइडर विनेगर

  • यह भी बालों के गंजेपन को दूर करने में मदद करता है। इसलिए इसका भी उपयोग बालों के लिए किया जा सकता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए दो चम्मच एपल साइडर विनेगर को पानी में मिला ले।
  • फिर अपने बालों को शेम्पू से धो ले।
  • बालों को धोने के बाद एपल साइडर विनेगर वाले पानी से बालों की मसाज करे और इसी पानी से बालों को भी धो ले।
  • ऐसा करने से बालों का गंजापन धीरे धीरे दूर होने लगता है।

लौकी के बीज का उपयोग

  • लौकी के बीजो का उपयोग करना भी बालों के गंजेपन के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए एक चम्मच लौकी के बीज का तेल निकाल ले इस तेल को एक चम्मच जैतून के तेल में मिला ले। इस मिश्रण को बालों में लगा कर मसाज कर ले।
  • वीक में दो बार इसका उपयोग करने से नए बाल उगने लगते है और गंजापन दूर होने लगता है।

आज के लेख में आपने महिलाओं में गंजेपन की समस्या के बारे में महत्वपूर्ण बाते जानी। साथ हीं आपने जाना कैसे इस समस्या से राहत प्राप्त किया जा सकता है।

Loading...

You may also like...