Fish Fry Recipe in Hindi: बनायें क्रिस्पी और लजीज फिश फ्राई

फिश फ्राई एक लोकप्रिय डिश है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। ज्यादातर देखा जाता है की बंगाल और दक्षिण भारत के लोग फिश को खाना पसंद करते है जिसके कारण वहां पर फिश से संबंधित कई प्रकार की डिसेज बनायी जाती है। साऊथ में लोग फिश को राइस के साथ खाना पसंद करते है| आजकल तो फिश को पूरे देश में पसंद किया जाता है और बहुत ही चाव के साथ खाया जाता है।    

फिश से निर्मित डिसेज की बात करे तो सभी को फिश  फ्राई सबसे ज्यादा पसंद आती है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे खाना पसंद करते है। साथ ही फिश फ्राई बहुत हेल्थी भी होता है। फिश को खाने से स्किन और बालों की हेल्थ अच्छी होती है और आँखों की रौशनी भी बढ़ती है। फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। साथ ही फिश में विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते है|  इसकी वज़ह से यह खाना सेहतमंद होता है। यदि आप ज्यादा आयल नहीं खाना चाहते है तो फिश को तलने के बाद टिसू पेपर पर निकाल सकते है ऐसा करने से आयल की मात्रा कम हो जाती है।

यदि आप नॉनवेज खाना खाने के बारे में सोच रहे है तो आप फिश फ्राई को घर पर ही बनाकर ट्राय कर सकते है। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है। फिश फ्राई को आप खाने के साथ या फिर साइड डिश की तरह भी खा सकते है। कोई त्यौहार हो या फिर घर पर कोई  पार्टी आप फिश फ्राई को बड़ी ही आसानी से बना सकती है। आप अपने मेहमानो को भी फिश फ्राई बनाकर खिला सकती है।

फिश फ्राई को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है। घर में उपलब्ध मसाले और फिश के द्वारा इस रेसिपी को आप आसानी से बना सकते है। इसमें फिश पर मसालो को लगाकर डीप फ्राई किया जाता है जिससे एक क्रिस्पी और कुरकुरी फिश फ्राई बनकर तैयार हो जाती है। घर पर ही आप क्रिस्पी फिश फ्राई बना सकती है। जानते है Fish Fry Recipe in Hindi.

Fish Fry Recipe in Hindi:जाने कैसे आसानी से बनाये फिश फ्राई

Fish Fry Recipe in Hindi

फिश फ्राई खाने में बहुत ही क्रिस्पी और लजीज लगती है। यदि एक बार इसको खा लिया तो आपको यह डिश बार बार खाने का मन करेगा। जानते है Fish Fry Recipe को किस प्रकार बनाया जाता है और इसमें क्या क्या सामग्री की आवश्यकता होती है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 1 hour
Cook Time 15 minutes
Total Time 1 hour 15 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Fish Fry Recipe in Hindi: के लिए आवश्यक सामग्री

  • 5-6 मछली [मछली के पीस]
  • 1/2 tbsp धनिया पाउडर [बड़ा चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटा चम्मच]
  • 1-2 tbsp लाल मिर्च पाउडर [स्वादानुसार]
  • 1 tbsp नीबू का रस [बड़ा चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • प्याज़ [बारीक़ कटा हुआ]
  • तेल [तलने के लिए]

Instructions

Fish Fry Recipe in Hindi: फ्राई फिश बनाने की विधि

  1. Indian Fish Recipes को बनाने से पहले फिश को अच्छी तरह से साफ पानी से धो ले और एक बर्तन में रख दे।

  2. इसके बाद उपरोक्त Fish Fry Masala का अच्छे से मिश्रण तैयार कर ले।

  3. ध्यान रहे की पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।

  4. इसके बाद तैयार किये गए पेस्ट को मछली के टुकड़ो पर अच्छी तरह से सभी भागो पर लगा दे।

  5. जब सारे टुकड़ो में पेस्ट अच्छे से लग जाए तो इसे फ्रिज में रख दे लगभग आधे से एक घंटे के लिए।

  6. एक घंटा होने के बाद फिश के टुकड़ो को बाहर निकल ले।

  7. अब एक कढाई में तलने के लिए तेल को गैस पर गर्म करे।

  8. तेल के गर्म हो जाने पर मसाले से युक्त मछली को तेल में तल ले। फिश को तब तक तलना है जब तक की उसका रंग सुनहरा भूरा नहीं हो जाता।

  9. सुनहरा भूरा होने पर फिश को एक प्लेट में निकल ले।

सर्व करने के लिए

  1. फ्राई फिश को सर्व करने के लिए उस पर निम्बू का रस निचोड़ दे और आप चाहे तो बारिक कटा हुआ प्याज भी उसके ऊपर डाल सकते है।

  2. आप इसे चटनी या फिर सॉस के साथ भी सर्व कर सकती है।

  3. फिश फ्राई को आप जीरा राइस या फिर घी राइस के साथ भी सर्व कर सकती है| या फिर कोकोनट राइस के साथ भी इसका टेस्ट बहुत अच्छा लगता है|

  4. फिश फ्राई को वेजिटेबल्स सलाद के साथ सर्व करना भी बहुत ही अट्रेक्टिव रहता है|

Recipe Notes

  • आप निम्बू के रस से भी फिश को अच्छी तरह से धो सकते है ऐसा करने से फिश में उपस्थित दुर्गन्ध दूर हो जाती है।  
  • जब भी आपको फिश को फ्राई करना हो तो उससे पहले फिश को फ्रिज में रखे उसे बाहर मत रखिये। बाहर रखने से फिश के स्वाद में कमी आ जाती है।  
  • जब भी फिश को फ्राई करे तो उसका सर निकाल कर ही फ्राई करे।  
  • फिश को धीमी आंच पर ही पकाये ऐसा करने से फिश अंदर से अच्छी तरह से पक जाती है और खाने में भी उसका टेस्ट अच्छा आता है।   
  • फिश फ्राई का स्वाद और भी लजीज बनाने के लिए आप अदरक और लहसुन का पेस्ट भी फिश पर लगा सकती है इससे फिश और भी स्पाइसी लगने लगती है|
  • फिश पर सीधे मसालों का नहीं लगाना चाहिए बल्कि पहले मसालों का एक पेस्ट तैयार करे ताकि आपको उसमे नमक और मिर्च का स्वाद चेक कर सकती है | डायरेक्ट फिश पर मसाले लाने से यह संभव नहीं हो पाता है |
  • आप सैल्मन और कैटफ़िश जैसी किसी भी मछली को फ्राई कर सकती है| आपको बता दे की फिश फ्राई के लिए बाजार में फ्रोजेन की हुयी फिश भी उपलब्ध रहती है|   

उपरोक्त लेख को पढ़ कर आप जान ही गए होंगे फिश फ्राई को बनाना कितना आसान है। इसे बनाने में आपको भी आनंद आएगा और आपके परिवार वाले भी इसे खा कर आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकते है। फिश फ्राई स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्थी भी होती है जिसे खाने से शरीर अच्छा रहता है इसलिए आप अपने परिवार को वीक में एक बार तो फिश फ्राई जरूर बना कर खिलाये|

Loading...

You may also like...