Flirty Moves that Men Hate: लड़कियों कि ये आदते करती से उन्हें लड़कों से दूर

पहले के दौर में लड़के लड़कियों को रिझाया करते थे। पर आज कल उल्टा हो चला है, आज के दौर में लड़कियां भी लड़कों को रिझाने के लिए क्या क्या नही करती है।

परन्तु कभी कभी लड़कियां लडको से फ्लर्ट करने के चक्कर में कुछ ज्यादा ही ओवर रियेक्ट कर बैठती है जो लड़कों को बिलकुल भी पसंद नही आता है।

प्यार के रिश्ते में बनावटीपन बिलकुल भी मायने नही रखता है, प्यार जितना सिंपल और सरल होता है वही दोनों पार्टनर को पसंद आता है। प्यार के लिए दोनों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता होती है।

यदि आप भी किसी से प्यार करती है और उसे रिझाना चाहती है तो इस प्रकार कि गलती ना करे जो उसे पसंद न आये। जानते है Flirty Moves that Men Hate अर्थात वो कौन सी ग़लतियाँ होती है जो अक्सर लड़कियां करती है पर लड़कों को पसंद नही आती है।

Flirty Moves that Men Hate: लड़कियों के इन फ्लर्ट से चिढ़ते है लड़के

Flirty Moves That Men Hate

बिना काम के दोस्तों से मिलवाना

  • अक्सर लड़कियां बिना किसी काम के अपने बॉयफ्रेंड को अपने दोस्तों से मिलवाती है जो लड़कों को बिलकुल भी पसंद नही आता है।
  • जब तक कोई लड़का अपनी इच्छा से ना कहे कि उसे लड़की के दोस्तों से मिलना है तब तक लड़कियों को उसे अपने दोस्तों से नहीं मिलवाना चाहिए।

बच्चों की आवाज़ में बातचीत करना

  • अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां अपने पार्टनर से आवाज़ बदलकर बच्चे की आवाज़ में बात करती है।
  • उन्हें लगता है कि ऐसा करने से लड़के उनसे खुश हो जायेंगे पर ऐसा नही होता है।
  • कुछ समय के बाद लड़के उनकी इस आवाज़ से बोर हो जाते है।

अपने बालों को हर वक्त हिलाते रहना

  • कुछ लड़कियों कि आदत होती है की हर समय अपने बालों को घुमाती या फिर लहराती रहती है।
  • लड़कियों को लगता है कि ऐसा करने से वह लड़कों को अच्छी लगती है पर लड़के उनकी इन हरकतों से चिढ़ जाते है।

किसी भी जगह छेड़-छाड़ और हाँथ चलाना

  • प्यार में हलकी फुलकी तकरार हो चलती रहती है पर चीज का एक समय होता है।
  • यदि लड़कियां पब्लिक प्लेस या फिर किसी महत्वपूर्ण स्थानों पर लड़कों पर हाथ चलाती है तो लड़कों को यह बर्दाश्त नही होता है।
  • क्यूंकि उस समय यह बात उनके स्वाभिमान को हर्ट करती है, ऐसा करने पर लड़के लड़कियों से दूरी बनाने लगते है

लडको की चीजे छीनकर पहनना

  • यदि कोई लड़की, लड़कों की चीजे उनके पहनने पर उन्हें छीनकर खुद पहन लेती है तो यह एक दो बार चल जाता है।
  • परन्तु इस प्रकार यदि बार बार होता है तो लड़के इस बात से चिढ़ जाते है।
  • और जब लड़के आपसे बहुत कम क्लोज होते है तो यह हरकत उन्हें बिलकुल भी पसंद नही आती है।

आप भी यदि किसी लड़के के साथ फ्लर्ट करना चाहती है तो इन बातों का विशेष ध्यान दे, नही तो लड़के आपके दूर भी जा सकते है।

Loading...

You may also like...