Types of Affairs: जाने लव अफेयर्स के अलग अलग प्रचलित प्रकार

प्यार के विषय में जब लोगों से पूछा जाता है तो हर किसी कि राय अलग अलग होती है। कोई प्यार को आकर्षण बताता है तो किसी को प्यार की गहराई पसंद आती है। पर एक बात सब में कॉमन होती है की हर कोई अपने प्यार के रिश्ते में विश्वास और सम्मान पाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसका प्यार सच्चा हो।

प्यार की शुरुआत आकर्षण से होती है। जब भी कोई आपको अच्छा लगने लग जाता है तो आपको प्यार की फीलिंग होती है और ऐसा लगता है कि आपको उससे प्यार हो गया है। पर ये प्यार शुरूआती स्त्र का होता है, ऐसे में हमे थोड़ी सावधानी भी बरतनी ज़रूरी होती है। हमें यह भी समझना ज़रुरी होता है कि हम जो प्यार कर रहे हैं वो किस तरह का प्यार है।

ऐसा देखा जाता है की कोई सिर्फ टाइम पास के लिए प्यार करता है तो कोई टेम्परोरी प्यार करता है। कुछ लोग प्यार में सीरियस भी हो जाते हैं । कुछ लोगों का प्यार ऐसा होता है जिसमे व्यक्ति एकतरफ़ा प्यार करने लग जाता है। वहीं कुछ लोगों का प्यार ऐसा भी होता है जिसमे दोनों व्यक्ति एक दूसरे से प्यार करते है।

प्यार दरअसल कई तरह के होते है। इस सब के अलग अलग मायने और अलग अलग उद्देश्य भी होते है। हमें इसकी जानकारी रखने की जरुरत होती है ताकि हम पहचान सकें की हमारा प्यार किस तरह का है। आज इस लेख में जानते है Types of Affairs कौन कौन से होते है।

Types of Affairs: प्रेम संबंधों के अलग अलग रूप को पहचाने

Different Kind of Affairs

इमैजनिरी अफेयर

  • इस तरह के अफेयर में व्यक्ति अपने ही किसी परिचित से सपनों में प्यार करने लग जाता हैं।
  • और उसके साथ ही प्यार के सपने बुनने लगता है जो कि पूरी तरह सत्य नही होता है।
  • यह एक काल्पनिक प्यार होता है। जिसमे सारी चीजे कल्पना पर ही आधारित होती है जो कि वास्तविक दुनिया से परे होती है।
  • यह अफेयर एक तरह का एकतरफा प्यार होता हैं।
  • हम जानते हैं की ताली कभी भी एक हाथ से नहीं बजती है ठीक इसी तरह अफेयर्स भी एकतरफा नहीं हो सकते।
  • अगर आप इस तरह की अफेयर्स में पड़ गए हैं तो आपको इससे निकल जाना चाहिए। क्योंकि इस तरह का प्यार आगे चल कर मानसिक परेशानियां पैदा कर देता है।
  • इसके कारण स्टडीज और करियर में भी सफलता नहीं मिल पाती है।

इमोशनल अफेयर

  • इस तरह के अफेयर्स में पार्टनर एक दूसरे के प्रति बहुत ज्यादा भावुक होते है और उनसे बहुत प्यार करते है।
  • Emotional Affair में पार्टनर का इमोशनली अटेचमेंट हो जाता है साथ ही वे अपने प्यार को लेकर काफी ज्यादा सीरियस भी होते हैं।
  • इस तरह के लोग प्यार में इतने डूबे रहते है कि वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते है। किसी भी हद तक जा सकते है।
  • इस तरह के पार्टनर अपने पार्टनर के प्रति सच्चे होते है और उन्हें कभी धोखा नही देते है।
  • कुछ मायनों में ये अफेयर सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये दोतरफा होता है और दोनों तरफ से प्रेम बराबर होता है।
  • इसमें दोनों पार्टनर एक दूसरे को हर जगह सपोर्ट करते हैं और जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
  • इस तरह के अफेयर में रोमांस भी बहुत ज्यादा होता है इसलिए इसे Romantic Affair भी कहते हैं।
  • पर इस तरह के सम्बन्ध में कभी कभी पजेसिवनेस भी बढ़ जाती है और जब आपका पार्टनर किसी दूसरे के साथ दीखता है तो आपको जलन सी महसूस होती है।
  • इस पजेसिवनेस से बचने की जरुरत होती है तभी ये रिश्ता जिंदगी भर ख़ुशी ख़ुशी चल सकता है।

रिवेंज अफेयर

  • इस प्रकार के अफेयर ऐसे होते है जिसमे पार्टनर अपने एक्स से बदला लेने के लिए संबंध रखते हैं।
  • इसमें पार्टनर अपने एक्स को नीचा दिखाने के लिए नए साथी के साथ रहते है और उन्हें जलाने की कोशिश करते है।
  • इस तरह के अफेयर ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं।
  • ऐसी स्थिति में व्यक्ति स्वयं को महत्वपूर्ण महसूस कराना चाहता है। वह इस तरह का अफेयर चलाकर अपने एक्स पार्टनर के मन में अपने प्रति ख़्वाहिश जाग्रत करना चाहता है।
  • ऐसे अफेयर्स में ज्यादातर पार्टनर्स एक दूसरे को किसी ना किसी बात पर छोटा दिखाना चाहते हैं और छोटा बता कर वो खुश हो जाते हैं।
  • प्यार के रिश्ते में बराबरी सबसे अहम् होती है इसमें अगर छोटा बड़ा जैसी भावना आ जाए तो इस तरह के रिश्ते से बैकऑउट कर जाना हीं बुद्धिमानी होती है।

लस्ट अफेयर

  • ऐसे अफेयर में पार्टनर एक-दूसरे साथ केवल शारीरिक संबंध बनाने पर ही जोर देते हैं।
  • प्रेम दरअसल दो आत्माओं का मिलन माना जाता है, पर इस तरह अफेयर्स में प्रेम को संकीर्ण बना कर इसे दो शरीर का मिलन बना दिया जाता है।
  • इस अफेयर में पार्टनर्स के बीच में प्यार सच्चा नहीं होता है ये केवल टाइम पास के लिए ही प्यार करते हैं।
  • ज्यादातर इस तरह के अफेयर्स मॉडर्न लाइफस्टाइल के लोगो के बीच ज्यादा देखे जाते है।
  • यह अफेयर्स केवल कुछ समय के लिए ही बनाये जाते है।
  • ऐसे अफेयर्स में One Nite Stand का भी चलन होता है। इसके अंतर्गत पार्टियों में दो लोग मिलते हैं एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक पूरी रात एक दूसरे के साथ बीता देते हैं।

एक्सट्रामैरिटल अफेयर

  • Extramarital Affair को विवाहेतर संबंध के नाम से भी जाना जाता है। इस सम्बन्ध को समाज में सही नहीं माना जाता है क्योंकि एक तरह से यह सम्बन्ध नाजायज भी कहलाता है।
  • इसमें शादीशुदा लोग अपने शादी के बाद चोरी छुप कर रिश्ते बनाते हैं, ये रिश्ता भी लस्ट अफेयर की तरह हीं होता है।
  • इसमें आप अपने लीगल पार्टनर को धोखा दे रहे होते हैं।
  • ऐसे अफेयर्स बनाने से बचना चाहिए।

आज इस लेख में आपने पढ़ा अफेयर्स के अलग अलग प्रकारों के बारे में। आपको ये लेख अपने जिंदगी और अफेयर्स को सुधारने में ज़रूर लाभ पहुंचाएगा।

Loading...

You may also like...