Tired After Sex: जाने सम्भोग के बाद क्यों थक जाते हैं पुरुष?

अक्सर ऐसा देखा जाता है की सम्भोग के बाद महिलाओं की अपेक्षा पुरुष जल्दी थक जाते है, और इस थकावट के कारण पुरुषों को नींद भी आ जाती है।

आपको बता दे की ऐसा ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स के कारण होता है जो की पुरुषों में सम्भोग के दौरान बढ़ जाता है। जिसके कारण उनको आराम करने का मन करता है और वह सो जाते है।

व्यायाम करने से शरीर में थकान आ जाती है और शरीर को आराम की आवश्यकता होती है ठीक वैसे ही सम्भोग करने से शरीर का व्यायाम हो जाता है जिसके कारण आराम के लिए नींद की आवश्यकता होती है।

थकान के कई अन्य कारण भी हो सकते है जैसे तनाव, चिंता, अनियमित भोजन, अनियमित जीवन शैली आदि। आप इन्हे जानकर अपनी समस्या का निदान कर सकते है और अपनी सेक्स लाइफ को खुशहाल बना सकते है। इसके लिए जानते है Tired After Sex के बारे में।

Tired After Sex: जाने इसके कारण और उपाय

Tired After Sex

थकान के कुछ ऐसे कारण भी होते है जिसे बहुत ही कम लोग जानते है जो इस प्रकार है।

समय का प्रभाव

  • थकान और नींद का आना आपके सम्भोग के समय पर भी निर्भर करता है।
  • यदि आप रात के समय सम्भोग करते है तो नींद का आना सामान्य होता है। दिन भर के काम के बाद थकान आ जाती है।
  • रात को सम्भोग करने से नींद अच्छी आती है साथ ही तनाव भी दूर हो जाता है।
  • इस कारण ही पुरुष सम्भोग के बाद जल्दी सो जाते है।

ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन

  • वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पुरुषों में थकान का कारण उनके हार्मोन भी होते है।
  • आपको बता दें की पुरुषों में ऑक्सिटोसिन और प्रोलेक्टिन नामक हार्मोन्स पाए जाते है।
  • जब भी पुरुष सम्भोग करते है तो इन हार्मोन्स के स्तर में वृद्धि हो जाती है।
  • यह हार्मोन आराम महसूस कराता है इसी कारण पुरुषों को जल्दी नींद आ जाती है।

कैलोरी की मात्रा का ज्यादा व्यय होना

  • कैलोरी की मात्रा अधिक खर्च होने के कारण भी शरीर में थकान आ जाती है। जिसके कारण नींद आती है।
  • सम्भोग के दौरान महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में कैलोरी ज्यादा खर्च होती है । जिसके कारण वह जल्दी थक जाते है और उनको नींद आने लगती है । जिस कारण वह सो जाते है।

ऑक्सीजन की कमी के कारण

  • सम्भोग के दौरान बहुत से लोग कुछ देर के लिए समय समय पर अपनी सांसे रोक लेते है। जिसके कारण उनके नाड़ी की गति तेज हो जाती है।
  • और शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिसके कारण उन्हें आराम करने की आवश्यकता होती है।

थकान होने के कारण

  • सम्भोग के दौरान पुरुष जल्दी थक जाते है जिसके कारण उनके शरीर को आराम की आवश्यकता होती है और वह सो जाते है।
  • यही कारण होता है की पुरुष महिला से जल्दी थक जाते है।

सोच भी करती है प्रभावित

  • इसका कारण आपकी सोच पर भी निर्भर करता है।
  • ऐसा देखा गया है की महिलाओं की अपेक्षा पुरुष सम्भोग के बारे मे ज्यादा सोचते है और उत्साहित रहते है ।
  • उनके इस प्रकार अधिक उत्साहित होने से भी शरीर की ज्यादा कैलोरी खर्च हो जाती है। जो की नींद आने का कारण बनती है।

चेतन का कम होना

  • जब भी पुरुष संभोग करते है और जब वह संभोग की चरम स्थिति में पहुंचते है तो उनका चेतन मन कार्य करना बंद कर देता है जिसके कारण भी उन्हें नींद आने लगती है।
  • ऐसे में इसका असर आपकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है।
  • महिलाएं इससे संतुष्ट नहीं हो पाती है और न ही अपने पार्टनर को समझ पाती है।
  • कई बार ऐसा होने से रिश्तों में दरारें भी आ जाती है।
  • साथ ही स्खलन के कारण भी पुरुष के मूड में बदलाव आता है जिसके कारण नींद आती है।

थकान को दूर करने के उपाय

  • यदि आप चाहते है की सम्भोग के दौरान आपको नींद की समस्या न हो तो उसके लिए सम्भोग से पहले आप कॉफी पी सकते है।
  • कॉफी पीने से थकान और नींद नहीं आती है, और आप देर तक आसानी से जग सकते है।
  • लेकिन इसे अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए। क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है। जिससे शरीर को हानि होती है।

अंगूर का सेवन

  • आप जागने के लिए अंगूर का सेवन भी कर सकते है। पर यह तब ही नींद पर असरकारक होंगे जब यह ठंडे होंगे, इसके लिए आप इन्हे फ्रीज में रख सकते है।
  • आपको बता दे की इनका भी एक उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

बीच में ब्रेक दे

  • यदि आप सम्भोग के दौरान थकान से बचना चाहते है तो इसके लिए आप सम्भोग के समय थोड़ा थोड़ा ब्रेक ले सकते है।
  • ऐसा करने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आपको नींद भी नहीं आएगी । साथ ही आपकी सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है।

आवश्यक जानकरी

नींद आना कोई समस्या नहीं

  • सम्भोग के बाद नींद आना कोई बीमारी या फिर कोई बुरा कारण नहीं है। इसलिए नींद के विषय में आप कोई गलत धारणा ना पाले।
  • आपको बता दे कि सम्भोग के बाद नींद का आना अच्छा होता है।
  • नींद आने का तात्पर्य होता है की आप के शरीर में कोई समस्या नहीं है और आप पूरी तरह से स्वास्थ्य है। यह दर्शाता है की आप सेक्‍स संबंधित किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं है।

तनाव दूर करे

  • यदि आपको तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो रही है तो सम्भोग के बाद नींद आने से आपको राहत मिलती है आपका तनाव दूर हो जाता है। शरीर में होने वाली थकान भी दूर हो जाती है। उठने के बाद आप फ्रेस महसूस करते है। आपका मन तरोताजा हो जाता है।
  • यदि आपको सिरदर्द हो रहा है तो वह भी दूर हो जाता है।यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखे और इनको अपना कर अपनी सेक्स लाइफ को खुशहाल व बेहतर बनायें और अपने पार्टनर के साथ जीवन का आनंद लें ।

नोट – सम्भोग करने से आपको कई लाभ भी प्राप्त होते है। साथ ही यह दो लोगों के मध्य के संबंधों में विश्वास और मजबूती की भावना भी लाता है। इससे आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते है।

Loading...

You may also like...