Food for Lean Body: दुबले होने में मदद करने वाले बेस्ट आहार

क्या आप अपने दोस्तों के साथ प्लान की गयी ट्रिप में मॉडर्न आऊटफिट्स पहनना चाहते है, ताकि आप अच्छे अच्छे पिक्स कैप्चर कर सके और इसके लिए आपने मेहनत भी करना शुरू कर दी|

आप रोज जिम में 1 घंटा पसीना बहा रहे है, लेकिन क्या आप जानते है इसके बावजूद भी आपको वो सक्सेस ना मिले जो आप चाहते है| अपने गोल तक पहुंचने के लिए आपको लीन डाइट भी लेनी होगी|

अब आप ऐसा सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा क्यों? हम आपको बता दे की भले ही आप दिन में 1 घंटे व्यायाम कर रहे है लेकिन आपके बचे हुए 23 घंटे आपका वजन बढ़ाने के लिए काफी है| और तो और यदि आपने उस दिन चिप्स से भरा एक पैकेट और दोस्तों के बड़े का केक भी खा लिया तो आपके 1 घंटे की मेहनत बेकार गयी समझो|

इसलिए अपने वेट लॉस की एक्वेशन को बैलेंस करने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरुरी है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है Food for Lean Body.

Food for Lean Body: चर्बी जलाने में मदद करने वाले आहार

कॉफी

  • कॉफी शब्द पढ़ते ही आप सोच रहे होंगे, आपने तो हमेशा यह सुना है की चाय कॉफी पीने से वजन बढ़ता है|
  • तो हम आपको बता दे यहां आपको फुल मिल्क विथ क्रीम वाली कॉफ़ी नहीं पीना है| आपको ब्लैक कॉफ़ी पीना है वो भी बिना शुगर के|
  • कॉफी मेटाबॉलिज्म को बूस्‍ट करने में मदद करती है, यदि आप इसे एक्सरसाइज से पहले पीते है तो आपको हैवी वर्कआउट करने में भी मदद मिलती है|

मछली

  • क्या आप जानते है की आपके शरीर को भोजन को पचाने के लिए भी एनर्जी की जरूरत होती है|
  • साथ ही कार्बोहाडड्रेट व फैट के मुकाबले प्रोटीन को पचाने में ज्यादा मेहनत लगती है।
  • इसलिए यदि आप अपनी डाइट में मछली याने की प्रोटीन का उच्च स्त्रोत रखेंगे तो उसे हजम करने के लिए आपकी बॉडी का मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा|
  • मेटाबोलिज्म बढ़ने से आपके शरीर में फैट कम जमा होगा और जो पहले से जमा फैट है उसका भी इस्तेमाल होने लगेगा।
  • Lean Muscle Protein के लिए मछली का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ग्रीन टी

  • इस बारे में तो पूरी दुनिया ही जान गयी है की ग्रीन टी वजन घटाने में मदद करती है|
  • और अब तो आप भी जान गए तो फिर देरी कैसी आज से ही अपनी रोज वाली दूध की चाय को रिप्लेस कर ग्रीन टी पीना शुरू करदे|

अंडे

  • पुराने लोगो का कहना होता है कि अंडा गर्म होता है इसलिए यह चर्बी को जलाने में मदद करता है|
  • और यह सही भी है अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है| इसलिए इसे डाइजेस्ट करने के बॉडी फैट इस्तेमाल होता है और आपके शरीर की चर्बी कम होती है|

खरबूजा

  • जो लोग लीन बॉडी बनाना चाहते है उन लोगों के लिए खरबूजा एक बहुत ही अच्छा पदार्थ होता है।
  • खरबूजे में फ्रुक्टोज की मात्रा भी काफी कम होती है इसलिए डाइटिंग में इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
  • यह उन फ्रूट्स में आता है जो की बॉडी में काफी जल्दी पच जाते है।
  • वर्कआउट के बाद खरबूजे का सेवन कर सकते है यह उन फ्रूट्स में आता है जो कि वर्कआउट के बाद खाने से फायदा पहुंचाते है।

पालक

  • पालक ग्लूटामाइन का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • जो लोग भी वर्कआउट करते है एक अच्छी बॉडी पाने के लिए उन्हें अपनी बॉडी में मसल्स को शेप प्रदान करने के लिए ग्लूटामाइन की जरूरत होती है।
  • इसी के साथ पालक में एमिनो एसिड भी मिल जाता है जो लीन बॉडी बनाने के लिए मसल्स की ग्रोथ में सहायक होता है।

एप्पल

  • एप्पल में पॉलीफेनोल्स पाए जाते है जो की मांसपेशियों को ताकत प्रदान करने में मदद करते है।
  • साथ ही थकान होने से भी बचाते है, जिससे आप लम्बे समय के लिए वर्कआउट कर सकते है।
  • इसके अलावा भी शोध में पता चला है कि पॉलीफेनोल्स फैट बर्न करने में भी काफी मददगार होते है।
  • इसलिए आप एप्पल का सेवन वर्कआउट के पहले भी कर सकते है यह आपको लीन बॉडी देने में भी फायदेमंद होगा।  

Lean Muscle Diet: सैंपल डाइट चार्ट लीन बॉडी पाने के लिए

डाइट चार्ट 1

  • सुबह के समय छह उबले अंडे (जर्दी निकालकर), एक कटोरी ओट्स और आधा गिलास संतरे का रस पहले मिल में खाएं।
  • आप रस में कोई भी मौसमी रस का भी सेवन कर सकते है या फिर एक कटोरी मिक्स्ड फ्रूट्स भी ले सकते है।
  • दूसरी मील में आप 200 ग्राम चिकन ब्रैस्ट, एक मीडियम साइज के आलू को उबालकर और साथ में थोड़ा सलाद ले सकते है।
  • दिन के तीसरे मील में आपको वाइट प्रोटीन शेक का सेवन करना चाहिए।
  • चौथी मील में 200 ग्राम ब्रैस्ट चिकन, थोड़े चावल और सलाद खाएं।
  • पांचवी मील में 200 ग्राम मछली या फिर बकरे का मीट या जो मीट आपको खाना पसंद हो वो ले सकते है। इसी के साथ एक कटोरी फल या सलाद या फिर ओट्स का सेवन करें।
  • लास्ट मील में आपको वाइट प्रोटीन शेक का सेवन करना चाहिए।
  • इस डाइट में आप ऊपर दिए आहारों का सेवन भी कर सकते है।

डाइट चार्ट 2

  • नाश्ते में चार अंडे के सफ़ेद हिस्से का सेवन करें, इसी के साथ एक कटोरी ओट्स लें, ग्रीन टी पियें।
  • चाहे तो ओट्स की जगह पर आप दलिया का भी सेवन कर सकते है।
  • स्नैक्स में प्रोटीन शेक का सेवन करें।
  • लंच में आपको 300 ग्राम चिकन ब्रैस्ट का सेवन करना चाहिए। इसके साथ सलाद लें और चावल लें।
  • स्नैक्स में एक कटोरी उबले काले चने का सेवन करें। इसके साथ छाछ का सेवन करें।
  • डिनर में 300 ग्राम चिकन व मछली का सेवन करें इसी के साथ एक कटोरी पास्ता या दलिया और सलाद ले सकते हैं।  
  • सोने से पहले रात को प्रोटीन शेक जरूर लें।

ऊपर इस लेख में दिए आहार और डाइट चार्ट को फॉलो कर आपको लीन बॉडी बनाने में काफी हद तक मदद मिलेगी और साथ ही यह आपके लिए काफी फायदेमंद भी साबित होंगे।

Loading...

You may also like...