Foods to Never Put in The Refrigerator: इन फल और सब्जियों को फ्रिज में न रखें

आमतौर हम बाजार से फल सब्जी ख़रीद कर लाते है और उसे फ्रिज में रखते है और सोचते है कि फ्रिज में रखी हर चीज महफूज होती है। लेकिन क्या आप जानते है हर चीज़ फ्रिज में नहीं रखनी होती है?यह नुक़सानदेह भी हो सकता है।

कुछ चीज़ो को फ्रिज में रखने से उसमे मौजूद पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। हम बड़ा सा तरबूज ले आते है और उसे आधा खाकर फ्रिज में रख देते है। लेकिन तरबूज व खरबूज को काटकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इनमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। इसलिए यदि आपके यहाँ फैमिली मेंबर कम है तो छोटा तरबूज लाये।

इसके अलावा अन्य फल जैसे केला, आलूबुखारा, आम आदि को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कम होने लगते है। इसलिए फलो को हमेशा उतनी ही मात्रा में खरीदना चाहिए, जितना आप फ़ौरन खा सके।

कई मसाले भी फ्रिज में रखने से अपनी सुगंध खोने लगती है। आज हम आपको Foods to Never Put in the Refrigerator की लिस्ट बता रहे है। बहुत सारी बातें जानकर तो आप सरप्राइज हो जायेंगे।

Foods to Never Put in the Refrigerator: फ्रिज में ना रखे ये खाद्य पदार्थ

Foods to Never Put in the Refrigerator

बहुत सारे ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हे हम ख़राब होने के डर से फ्रिज में रख देते है। लेकिन ये पदार्थ फ्रिज में और ख़राब हो जाती है। साथ ही सेहत के लिए भी नुकसानदायक भी होती है। इसलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए। जानते है कौन सी चीजों को फ्रिज में नहीं रखना (What Not to Put in Fridge) चाहिए।

केला

  • आपने देखा होगा की फ्रिज में रखने पर केले बहुत जल्दी काले पड़ जाते है।
  • दरअसल केले की डंडी से इथाईलीन गैस निकलती है जो केले और उसके आसपास के फलो को बहुत जल्दी पका देती है।
  • इसके अलावा केला फ्रिज के बाहर पोषक तत्वों को बेहतर बनाए रखता है।

आलू

  • आलू में बहुत मात्रा में स्टार्च होता है। यदि इसे ठंडी जगह पर लंबे समय तक रखा जाये तो यह स्टार्च चीनी में बदल जाता है।
  • मधुमेह में वैसे ही आलू मना होता है। लेकिन फ्रिज में रखने के बाद तो यह डायबिटीज और मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए और भी ज्यादा नुकसानदायी होता है।
  • यहाँ जानिए और भी कई Worst Foods for Diabetes. आलू के लिए 45 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है।

प्याज

  • बहुत से लोगो का सोचना है की प्याज को फ्रिज से दूर रखने की वजह उसकी गंध है।
  • लेकिन नेशनल ओनियन एसोसिएशन के अनुसार प्याज की मैक्सिमम लाइफ के लिए उसे हवा की जरुरत पढ़ती है जो उसे फ्रिज में नहीं मिलती।
  • इसलिए फ्रिज में रखने पर प्याज नमी से खराब होने लगता है और गल जाता है।

सेब

  • सेब को भी फ्रिज में रखने से उसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ख़तम होने लगते है।
  • यदि फिर भी आप इसे फ्रिज में रखना चाहते हैं तो इसे कागज में लपेट कर रखे।
  • इसे आपके फ्रिज में नीचे फल सब्जी के लिए बने शेल्फ में ही रखना चाहिए।

आलूबुखारा

  • बीज वाले फल जैसे की आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
  • कम तापमान में इनमें मौजूद एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और यह फल बहुत ही जल्दी पक जाते है।

टमाटर

  • बहुत से लोग टमाटर को फ्रिज में रखते है क्योंकि उन्हें लगता है की फ्रिज में टमाटर ख़राब नहीं होते है।
  • टमाटर फ्रिज में रखने से वह जल्दी गल जाते है और ख़राब हो जाते है साथ ही उनका रंग भी बदल जाता है। इसलिए टमाटर को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

निम्बू और संतरा

  • निम्बू और संतरे जैसी चीजों को भी लोग अक्सर फ्रिज में रखने की गलती करते है।
  • आपको बता दे की यह फल खट्टे होते है क्योंकि इनमे सिट्रिक एसिड होता है जिसके कारण यह ठंढक को सह नहीं पाते है।
  • अपने देखा होगा की फ्रिज में रखने के बाद इनके छिलको में दाग पड़ने लगते है। यह इसी के कारण होता है। साथ ही उनका स्वाद भी बदल जाता है और वह खाने में भी अच्छे नहीं लगते है।

खीरा

  • लोग गर्मी के मौसम में खीरे को खाना पसंद करते है और उसे भी फ्रिज में रख देते है ताकि वह ठंडा रह सके और खाने में भी ठंढक मिल पाए।
  • लेकिन आपको बता दे की खीरे को यदि आप फ्रिज में रखते है तो यह एक या दो दिन से ज्यादा नहीं रह पाते है।
  • इसलिए इन्हे फ्रिज में रखना हानिकारक होता है।

Storing Food in Fridge

  • उपरोक्त आहार को फ्रिज में रखने की गलती ना करे। साथ ही कटे हुए फल जैसे की तरबूज और खरबूज को भी फ्रिज में रखना गलत होता है। इनमें ऐसे तत्व पाए जाते है जो की फ्रिज की ठंढक से प्रतिक्रिया करते है और वह सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। इसलिए जब भी आपको इन फलो को खाना हो तो खाने से थोड़ी देर पहले ही फ्रिज में रखकर इसे निकाल लें।
  • लहसुन को भी फ्रिज में रखना सही नहीं है यह फ्रिज में रखने से अंकुरित हो जाता है। साथ ही यह ढीले भी हो जाते है इसलिए लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
  • ब्रेड को भी एक या दो दिन में खा कर ख़त्म कर देना ही अच्छा होता है इसे भी ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखना सही नहीं है।
  • इसके अलावा शहद को भी फ्रिज में ना रखे यह फ्रिज में रखने से जम जाता है और उपयोग में नहीं आ पाता है। इसलिए इसे भी फ्रिज से दूर ही रखे।

उपरोक्त आहार को आप फ्रिज में कभी भी नहीं रखे। ऐसा करने से इनके पोषक तत्व ख़त्म हो जाते है। हमें आहार ऐसा करना चाहिए जिनसे हमें पोषक तत्व प्राप्त हो सके लेकिन यदि आप इन्हे फ्रिज में रखते है तो आप इनके पोषक तत्व को प्राप्त नहीं कर सकते है साथ ही यह आपको हानि भी पहुंचा सकते है। इसलिए अपनी और अपने परिवार वालो के सेहत का ख्याल रखे और उन्हें एक सुरक्षित आहार प्रदान करे। इस बारे में जानकारी रख कर ही आप अपने परिवार वालो को सेहतमंद और स्वस्थ रख सकती है। इसलिए सेहत से जुड़ीं बातों की जानकारी ज़रुर रखे और उन्हें अपने दैनिक जीवन में शामिल करे।

Loading...

You may also like...