Fried Rice Recipe in Hindi: बच्चो को टिफिन में बनाकर दें Special Fried Rice

फ्राइड राइस आज कल के दौर की सबसे पसंदीदा शामिल व्यंजनों में से एक है। पहले फ्राइड राइस भारत में इतने प्रचलन में नही थे परन्तु जब से चाइनीज़ खाने का दौर आया है तब से फ्राइड राइस सभी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश बन गयी है। फ्राइड राइस को आप कई तरीको से बना सकते है। फ्राइड राइस को बनाना बहुत ही आसान होता है और इसे घर पर भी बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। हमारे शहरो में फ्राइड राइस हर चाइनीज़ बनाने वालो के पास मिल जाते है। जहां से आपने बहुत बार खाए भी होंगे परन्तु कई बार आप सोचते है पता नही इसमें किस तरह का सामान उपयोग किया होगा। ऐसे कई सवाल सोचने में आते है बारिश या गर्मी के मौसम में आप अपने बच्चो को भी बाहर का कुछ खिलने में परहेज करते है पर कई बार बच्चे नही मानते।

तो अब आपको इन सब बातो की फ़िक्र करने की जरुरत नही है क्यूँ की आज हम आपको फ्राइड राइस की बहुत ही आसान सी विधि बताने वाले है जिसे देखकर आप भी अपने घर में स्वादिष्ट वाले फ्राइड राइस बनाकर अपने बच्चो को खिला सकते है और उनकी फरमाइश भी पूरी कर सकते है। जब आप फ्राइड राइस घर में बनायेंगे तो आप सभी ताजी सब्जियों का उपयोग करेंगे जिससे आपको बच्चो के स्वास्थ्य को लेकर भी कोई चिंता नही रहेगी।

फ्राइड राइस एक चाइनीज़ रेसिपी है। Fried Rice Recipe को बनाने में गाजर, मटर, शिमला मिर्च, बिन्स, पत्ता गोभी आदि कई तरह की सब्जियों का उपयोग किया जाता है। क्यूँ की फ्राइड राइस सब्जियों का इस्तेमाल करके बनता है इसलिए ये सभी के लिए हेल्थी भी होता है। फ्राइड राइस को घर में बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है।

Easy Fried Rice Recipe को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज्यादा तीखा रख सकते है। फ्राइड राइस को आप मंच्यूरियन या चाइनीज़ भेल के साथ भी सर्व कर सकते है मंच्यूरियन में साथ भी फ्राइड राइस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। फ्राइड राइस सर्व करते समय आपको उसके ऊपर टोमेटो सॉस डालकर उसे सर्व करना चाहिए इस तरह फ्राइड राइस खाने में बिलकुल बाज़ार की तरह लगते है। फ्राइड राइस बनाने के लिए आपको कई तरह की सब्जियों के साथ टोमेटो सॉस, चिली सॉस और सोया सॉस की आवश्यकता होती है। ये सभी बाज़ार में बहुत ही आसानी से मिल जाते है। आप एक बार इन सभी सॉस को छोटी बोटल खरीद के रख लीजिये जिससे ये आपको बहुत समय तक बनाने के काम में आते रहते है। जानते है Fried Rice Recipe in Hindi.

Fried Rice Recipe in Hindi: जाने कैसे बनाए घर पर फ्राइड राइस

Fried Rice Recipe in Hindi

Easy Rice Recipes को आप अपने बच्चो के टिफिन में भी बनाकर रख सकते है अगर आपके बच्चे पराठे-सब्जी से बोर हो गये है तो फ्राइड राइस टिफिन में एक बहुत अच्छा विकल्प होता है और आप इसे सुबह जल्दी से भी रेडी कर सकती है।

Course Side Dish
Cuisine Chinese
Prep Time 15 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 35 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Fried Rice Recipe: फ्राइड राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 कप चावल [पके हुए]
  • 2 हरी प्याज [बारीक़ कटी हुई]
  • 2 शिमला मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप पत्ता गोभी [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1/2 कप गाजर [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप मटर के दाने
  • 1 प्याज [बारीक़ कटी हुई]
  • 1-2 हरी मिर्ची [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1/2 कप पनीर [छोटे टुकड़े किए हुए]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1 tbsp सोया सॉस [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp चिली सॉस [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp टमाटर सॉस [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp सिरका
  • 2-3 लहसुन [कलिया]
  • अदरक [एक टुकड़ा]
  • 3 tbsp तेल

Instructions

Fried Rice Recipe: फ्राइड राइस बनाने की आसान विधि

  1. Simple Fried Rice Recipe बनाने के लिए सबसे पहले कढाई में खिले हुए चावल बनाकर रख लीजिये। ध्यान रहे फ्राइड राइस बनाने के लिए चावल बिलकुल खिले हुए होने चाहिए। चावल अगर गिले होंगे तो फ्राइड राइस का टेस्ट अच्छा नही आएगा।

  2. अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये।

  3. एक कढाई में तेल डालकर उसे गरम कीजिये। उसमे पनीर के टुकड़े डालकर उसे हल्का ब्राउन कर लीजिये। पनीर को अगर आप तलना नही चाहते है तब भी पनीर को बिना तले डाल सकते है।

  4. पनीर को निकाल कर रख लीजिये अब कढाई में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालिए। अब इस पेस्ट को अच्छे से भुन लीजिये।

  5. अब इसमें पत्ता गोभी और मटर मिलाइये। मटर को नरम होने तक कुछ देर के लिए ढक दीजिये।

  6. मटर के दाने नरम होने के बाद उसमे प्याज और गाजर मिला दीजिये और अच्छे से चलाइए।

  7. अब इसमें शिमला मिर्च और हरी प्याज मिलाइये और 5 मिनट के लिए सभी सब्जियों को हल्का सा नरम होने दीजिये।

  8. अब इन सब्जियों में सोया सॉस, चिली सॉस और टमाटर सॉस मिला दीजिये और अच्छे से इसे मिक्स कीजिये।

  9. अब इसमें सिरका और 1/2 चम्मच चीनी(अगर आप चाहे तो) मिला दीजिये।

  10. अब इसमें लाल मिर्च मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  11. अब पके हुए चावल मिलाइए और चमचे से इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  12. चावल में आवश्यकतानुसार नमक मिला लीजिये।

  13. अगर आप चाहे तो इसमें फ्राइड राइस मसाला भी मिला सकते है।

  14. अब फ्राइड राइस में कटी हुई धनिया पत्ती डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  15. गरमागरम फ्राइड राइस बनकर तैयार है इसे किसी बर्तन में निकल लीजिये और गरमागरम ही प्लेट में सर्व कीजिये। फ्राइड राइस खाते समय अगर आप चाहे तो ऊपर से थोडा सा टोमेटो केचप मिला सकते है। गरमागरम फ्राइड राइस खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते है।

Recipe Notes

  • फ्राइड राइस बनाने में अगर आप पनीर का उपयोग नही करना चाहते है तो भी आप फ्राइड राइस बना सकते है।
  • फ्राइड राइस में आप अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है अगर आप मटर, बिन्स नही भी उपयोग करना चाहते तब भी चल सकता है।
  • फ्राइड राइस बनाने में आप बाज़ार का फ्राइड राइस मसाला मिलाना नही चाहते तो भी बिना फ्राइड राइस मसाले के आप इतने ही स्वादिष्ट फ्राइड राइस बना सकते है।
  • अगर आप लहसुन प्याज का उपयोग नही करते तो आप बिना इनके इस्तेमाल किए हुए भी फ्राइड राइस बना सकते है।

इस आसन सी विधि को देखकर आप आज ही अपने घर में स्वादिष्ट और लाजवाब फ्राइड राइस बनाकर खाइए।

Loading...

You may also like...