Gajak Recipe in Hindi: अपने घर पर बनाए कुरकुरे और स्वादिष्ट गजक

ठंड के दिनों में ज्यादातर लोग गजक खाना पसंद करते हैं । यह ना केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद होती है। गजक एक स्वादिष्ट मिठाई है जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक सब पसंद करते है। इसकी ख़ासियत यह है की यह बड़ी ही आसानी से बन जाती है। मार्केट में कई प्रकार के फ्लेवर की गजक मिलती है। यह गजक के फ्लेवर गुड़ और चीनी दोनों में आते है। इसके अलावा तिल के साथ चॉकलेट, गुड़ मेवे की गजक, मूंगफली की गजक आदि भी मिलते हैं ।

ठंड के दिनों में गजक की खुशबू और कुरकुरे गजक को खाने का मज़ा हीं कुछ अलग होता है। गजक वैसे तो काफी आसानी से मार्केट में मिल जाती है। लेकिन इसको घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। गजक के सभी फ्लेवर को काफी लोग पसंद करते है इसके अलावा गजक में और भी वेराइटी आते हैं इसमें किसी में पीसी हुई तिल का इस्तेमाल किया जाता है और किसी में साबूत तिल का इस्तेमाल किया जाता है।

छोटे बच्चे दिन भर कुछ ना कुछ खाने के लिए माँगते रहते है ऐसे में आप उन्हे गजक खाने के लिए दे सकते है, इसमे बाहर मिलने वाले फास्ट फुड की तरह कोई नुकसान की चीज़ नही होती है। गजक को कभी भी खाया जा सकता है इसे खाने के साथ भी परोसा जा सकता है और साथ ही इसे मेहमानो को नाश्ते में देना भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। मिठाई के तौर पर इससे किसी का मुंह भी मीठा करवाया जा सकता है।  

आज के लेख में हम आपको बता रहे है Gajak Recipe in Hindi. इसे बनाने के बाद आप घर पर आए सभी मेहमानों का मुह मीठा कर सकते है। साथ ही यदि आपके घर में छोटे बच्चे है तो फिर तो आपको इसे बनाना ज़रूर सिख लेना चाहिए। तो चलिए जानते है इसे बनाने की विधि।

Gajak Recipe in Hindi: जाने गजक को घर में हीं बनाने की आसान विधि

Gajak Recipe

गजक ठण्ड के ही दिनों में सबसे ज्यादा खाई जाती है। गुड़ और शक्कर से बनी गजक तिल के साथ मिक्स हो कर बेहद ही स्वादिष्ट लगती है। तिल की गजक को बच्चे और बड़े सभी लोग खाना पसंद करते है इसे मिठाई, स्नैक्स, नाश्ते और खाने के तौर पर भी परोसा जा सकता है। 

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 40 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 4 People

Ingredients

तिल की गजक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप तिल
  • 1 कप चीनी
  • 2-3 tbsp घी
  • 20-25 काजू
  • 7-8 छोटी इलायची
  • 1 tbsp पिस्ते

गुड़ तिल की गजक बनाने के लिए सामग्री

  • ¾ कप गुड़
  • 1 कप तिल
  • 2 tbsp घी
  • ½ tbsp इलायची पाउडर

Instructions

Til Gajak Recipe in Hindi: तिल की गजक बनाने की विधि

  1. गजक स्वीट बनाने के लिए सबसे पहले काजू और पिस्ते के छोटे छोटे टुकड़े करके रख ले। इसके बाद इलायची के दाने भी निकाल दे।

  2. आप जिस भी प्लेट में गजक बनाना चाहते है उसके उपर घी लगाकर उसे चिकना कर लीजिए।

  3. अब एक अच्छे तले वाली कढ़ाई लीजिए, तिल को कढ़ाई में डालिए और भुन लीजिए।

  4. आपको तिल के फूलने तक उसे भुनना है। जैसे ही तिल भुन जाएगी उसका रंग हल्का सा बदल जाएगा।

  5. भुने हुई तिल को अलग से प्लेट में निकाल कर रख दे।

  6. अब एक कढ़ाई में तेल डालकर उसमे घी को पिघला ले और चीनी डालकर मीडियम गैस पर गर्म होने दे।

  7. जैसे ही चीनी पिघल जाए, गैस को बंद कर दे और उसमे भूनी हुई तिल, कटे हुए काजू, पिस्ता और इलायची के दाने डालकर सारी चीज़ो के आपस में मिल जाने तक मिक्स कर ले।

  8. जब आप चीनी को पिघलने के लिए रखेंगे तब उसे कम गैस पर ही रखे वरना चीनी जल सकती है।

  9. अब तिल के मिश्रण को प्लेट में डाले। एक बेलन पर घी लगाकर मिश्रण को पतला कर ले।

  10. चाकू की सहायता से मनचाहे शेप में निशान लगा दे और गजक को ठंडी होने के लिए रख दे।

  11. जैसे ही गजक ठंडी हो जाए तब उसके टुकड़े कर ले और प्लेट में निकाल कर रख ले।

  12. आपकी मनपसंदीदा गजक अब बन कर तैयार है इसे 1 घंटे के लिए खुली हवा में छोड़ दे।

Gur Til ki Gajak: गुड़ तिल की गजक बनाने की विधि

  1. Gur ki Gajak बनाने के लिए सबसे पहले तो सारी सामग्री को एक कर ले।

  2. सब कुछ एक करने के बाद एक पैन में तिल को धीमी आँच पर भुने।

  3. गुड को आधे कप पानी के साथ गर्म करे और शिरा तैयार कर ले।

  4. भुने हुए तिल को गुड के सिरे में मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।

  5. अब एक कढ़ाई में घी डालकर भुने हुए मिश्रण को फैलाए।

  6. ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट ले।

  7. इस प्रकार आपकी तिल की गजक तैयार है।

Recipe Notes

  • तिल से बनी गजक में आप अपने पसंद के अनुसार सूखे मेवे डाल सकते है। यदि आपको ज़्यादा पसंद है तो ज़्यादा सूखे मेवे डाले और कम पसंद है तो कम सूखे मेवे डाले।
  • तिल को भुनते वक्त ध्यान दे, यदि आप इसे ज़्यादा भुन लेते है तो इनका स्वाद कड़वा हो जाता है।
  • यही आपको चासनी बनाते वक्त भी करना है, इसलिए शक्कर के पिघलने के बाद तुरंत गैस बंद कर दे, चासनी को और पकाने के बाद वो कड़वी भी हो सकती है।
  • गजक को और आकर्षक बनाने के लिए इसके तैयार होने पर इसमें चांदी की बर्क भी लगा सकते है और इसके साथ डेकोरेट करने एक लिए सूखे मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस गजक को आप अपने हिसाब से आकार दे सकते है। चाहे तो रोल करके डेकोरेट करे और फिर सर्व करे।

उपर आपने जाना Gajak Recipe in Hindi. आप 1 महीने तक गजक को खा सकते है बशर्ते आप इसे एयर टाइट कंटेनर में रखे। आप इसे गरम या ठंडा कैसे भी खा सकते है। ठण्ड के दिनों के लिए एक बहुत ही अच्छी मिठाई है । ऊपर दिए तरीके से आप आसानी से सिंपल तिल के गजक को अपने घर  खुद से बना सकते है।

Loading...

You may also like...