Best Hair Oil in Hindi: अपने बालोंं को स्वस्थ रखने के लिए करें सही तेल का चुनाव

बाल अगर स्वस्थ और अच्छे होते है तो व्यक्ति की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। बालों का खूबसूरत होना बेहद ज़रुरी होता है आज कल के प्रदूषित वातावरण में बालों की देखभाल करना बेहद ज़रुरी है। वरना आजकल जिसे देखो वो अपने बालों के अस्वस्थ होने के कारण परेशान रहता है।

अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए ज़रुरी है की आप अपने बालों का खास ध्यान रखे, जब कभी भी बाहर जाए तो अपने बालों को कवर करे जिससे की उसमे धूल मिट्टी धुंआ आदि ना लगे। इसके अलावा बालों की समय समय पर ऑइलिंग करनी भी काफी ज़रूरी होती है।

ऑइलिंग के लिए आयल बहुत ही अच्छा चुनना चाहिए। वैसे तो आजकल मार्किट में कई सारे ऑप्शंस मौजूद है आयल के और कई प्रकार के आयल मिलते है लेकिन ध्यान रखे आपके बालों की क्वालिटी और क्वांटिटी के अकॉर्डिंग ही तेल का चुनाव करे।

इस लेख में आज हम आपको बता रहे अलग अलग प्रकार के हेयर आयल के बारे में जिनको लगाने से आपको काफी फायदा मिलेगा और यह आपके बालों को स्वस्थ रखने में भी सक्षम होंगे। इस लेख में पढ़े Best Hair Oil in Hindi.

Best Hair Oil in Hindi: जाने आपके बालों को कौन सा हेयर आयल रखेगा स्वस्थ

Best Hair Oil in Hindi

Castor Oil for Hair: अरंडी का तेल

  • अरंडी के तेल को बहुत ही जाता प्रभावशाली बताया जाता है।
  • Best Oil for Hair Growth होने के साथ साथ यह असरकारी भी है। इससे अपने बालों का नियमित रूप से मसाज करना चाहिए।
  • अरंडी के तेल में विटामिन ई होने के साथ साथ फैटी एसिड और ओमेगा 9 जैसे तत्व भी होते है।
  • अरंडी के तेल में पाए जाने वाले ये तत्व बालों को चमकाने और बढ़ाने में काफी मददगार होते है।
  • इस तेल को बराबर मात्रा में नारियल के तेल के साथ मिलाना चाहिए। इसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों में लगा लें।
  • अगर नारियल का तेल इस्तेमाल नहीं करना है तो इसकी जगह पर जैतून का तेल या फिर बादाम का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस अरंडी के तेल के मिश्रण को अपने बालों में कम से कम 45 मिनट के लिए लगा कर रखे और इसके बाद शैम्पू से बाल को धो लें।

अवोकेडो का तेल

  • अवोकेडो वैसे तो अपने गुणों के लिए काफी प्रचलित है।
  • इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, डी और इ बालों के लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होते है।
  • इस अवोकेडो के तेल में एमिनो एसिड भी होता है जो बालों को चमक प्रदान करने का काम करता है।  
  • अवोकेडो का तेल बालों को कंडीशनिंग करने का काम करता है।
  • इस तेल से अपने बालों का मसाज करना बेहद ही लाभदायक होता है।
  • यह बालों में सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक होता है।
  • साथ ही इस तेल से अपने सर पर मसाज करने से बालों के नीचे मौजूद मांसपेशियों में रक्त सही तरीके से पहुँचता है।
  • अवोकेडो का तेल बालों को पूरा पोषण प्रदान करता है। यह एक बहुत ही अच्छा Hair Growth Oil माना जाता है।

Coconut Oil for Hair: नारियल का तेल

  • इस तेल का तो कोई जवाब हीं नहीं होता है बालों को स्वस्थ रखने में । यह काफी ज्यादा प्राचीन समय से इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • इस तेल को बालों के लिए कई जगह पर आज भी इस्तेमाल किया जाता है साथ ही कई कंपनी है जो नारियल तेल बेचती है।
  • बालों को स्मूथ और चमकदार बनाये रखने के लिए यह तेल बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • इस तेल में कार्बोहायड्रेट, विटामिन्स के साथ साथ और भी कई प्रकार के तत्व मौजूद होते है।
  • इसका नियमित रूप से इस्तेमाल बालों के झड़ने की समस्या में भी लाभ पहुँचाता है।
  • इस तेल का इस्तेमाल शैम्पू में मिलाकर भी किया जा सकता है।
  • इसी के साथ चाहे तो शैम्पू करने के एक रात पहले इसे अपने बालों में लगाए। बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे।

भृंगराज का तेल

  • भृंगराज का तेल बालों के लिए काफी प्रभावशाली माना जाता है।
  • भृंगराज के तेल का इस्तेमाल करने से बालों का गिरना कम होता है।
  • इसी के साथ यह असमय आई बालों की सफेदी को भी कम करता है।
  • इससे नियमित मसाज करने पर बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही बाल तेज़ी से बढ़ते है।

जोजोबा का तेल

  • जोजोबा का तेल काफी ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है ।
  • इसलिए कई लोग इसके पौष्टिक तत्वों से वंचित रह जाते है।
  • लेकिन जोजोबा का यह तेल काफी फ़ायदेमंद  होता है।
  • बालों पर इसके रोज़ाना इस्तेमाल से बालों की कई प्रकार की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
  • इसका इस्तेमाल बालों में हो  रही रुसी की समस्या को दूर करता है।
  • साथ ही इस तेल से मसाज ब्लड का फ्लो भी सही कर देता है।
  • बालों की झड़ने की समस्या भी इस को लगाने से धीरे धीरे कम हो जाती है।
  • इस तेल को चाहे तो दूसरे तेल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
  • यह फ्रीज़ी हेयर के लिए एकदम ही बेहतरीन तेल है जो इस तरह के बालों को पोषण प्रदान कर के स्वस्थ रखता है।  
  • यह एक Best Hair Oil for Men है।

तिल का तेल

  • इस तेल को मेडिकल दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है। खास कर के आयुर्वेदिक मेडिसिन में।
  • इस तिल के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो की बालों के स्कैल्प से इन्फेक्शन दूर करने में फ़ायदेमंद साबित होते है।
  • यह बालों में हो रहे फंगल इन्फेक्शन से भी मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।
  • यह तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और बालों को पोषण प्रदान करता है। यह बेहतरीन Hair Oil for Hair Growth माना जाता है।
  • इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है। जो बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है।

Argan Oil for Hair: ऑर्गन आयल

  • यह तेल भी बालों के लिए काफी फ़ायदेमंद माना जाता है।
  • यह बालों को हाइड्रेट रखने में सक्षम होता है जिससे की बालों में नमी बनी रहती है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण डैमेज बालों को ठीक करने का काम करते है।
  • ऑर्गन आयल में विटामिन ई और ऍफ़ होता है जो की बालों को घना बनाता है।
  • इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी तरह से होती है।
  • इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल दोमुंहे बालों की समस्या को भी ठीक करता है।
  • इस तेल को कई लोग लिक्विड गोल्ड के नाम से भी जानते है।
  • इस तेल से बालों को काफी फायदा मिलता है।

Olive Oil for Hair: जैतून का तेल

  • जैतून का तेल बहुत ही लाभकारी साबित होता है बालों के लिए।
  • यह बालों को जड़ो से मजबूत बनाता है और बढ़ने में मदद करता है।
  • इस तेल से रोज़ाना मसाज करने पर बाल स्वस्थ रहते है और हमेशा उनमे चमक बनी रहती है।
  • यह बालों पर एक अच्छे कंडीशनर का काम करते है।
  • इससे स्कैल्प पर ब्लड फ्लो सही तरीके से सर्कुलेट होता है।
  • इस तेल को अरंडी के तेल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए दोनों तेलों को बराबर मात्रा में लें और थोड़ा गुनगुना कर के इस्तेमाल करे।
  • फिर कम से कम 10 मिनट तक मसाज ज़रूर करे जिससे बालों को पोषण मिल सके।
  • फिर चाहे तो बालों को धो लें।

कुसुम का तेल

  • कुसुम का तेल बालों को नमी प्रदान करता है और साथ ही बालों का टूटना कम करता है।
  • कुसुम का तेल नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर यह रूखे और बेजान बालों को पोषण प्रदान कर के स्वस्थ बनाता है।
  • इस तेल की 5 बूंदो को बालों में लगाए और मसाज करे। यह Best Hair Oil for Hair Fall है।
  • फिर 1 घंटे बाद अपने बालों को पानी से धो लें।

इस ऊपर दिए लेख में आज अपने जाना की बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाये रखने के साथ साथ इसका बढ़ाने के लिए कौन कौन से तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऊपर दिए सभी तेल बालों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है और साथ ही इन्हे दूसरे तेलों के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़े समय तक के लिए इन सभी तेलों का नियमित रूप से इस्तेमाल करे फायदा आप खुद देखेंगे।

Loading...

You may also like...