Green Apple Benefits In Hindi: हरे सेब के सेवन से करें अपना वज़न कम

आज के समय में हर व्यक्ति वजन को कम करने की जद्दोजहद में लगा रहता है। वजन कम करने के लिए कुछ लोग तो खाना पीना तक छोड़ देते है और वजन कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते है। जिम जाना, योग करना, रनिंग, साइकलिंग आदि तमाम उपायों का उपयोग लोग करते रहते हैं ताकि उनका वज़न कम हो जाए और वे पहले की तरह पतले और फुर्तीले हो जाएँ।

Weight Loss करने के कई तरीके होते है आजकल तो डाइट प्लान भी बनाये जाते हैं जिससे वजन को कम किया जा सकता है। साथ ही आधुनिक युग में कुछ तकनीकी उपकरण भी बनाये गए हैं जिनके प्रयोग से वजन को कम करने में मदद मिलती है।

लोग व्यायाम और योग को भी अपना रहे है। परन्तु क्या आपको पता है कि हमारी प्रकृति में भी कुछ चीजें ऐसी है जो वजन को नियंत्रित रखने में हमारी मदद करती है। हमें केवल जरुरत है उसके लाभ के बारे में जानने की। आपने हरे सेब यानि ग्रीन एप्पल के बारे में तो सुना ही होगा।

क्या आप जानते है कि हरे सेव (Green Apple) के सेवन से आप अपने वजन को कम कर सकते है? जी हाँ हरे सेव का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। आइये जाने कैसे Green Apple Benefits In Hindi.

Green Apple Benefits In Hindi: हरा सेब कैसे होता है वजन को कम करने में सहायक?

Green Apple For Weight Loss

Green Apple Health Benefits: हरा सेब क्यों है लाभकारी?

  • हरे सेब में कई पोषक तत्व होते है जो की स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।
  • हरे सेब में पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज़ और जिन्क भरपूर मात्रा में होते हैं, जो की वजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • सेब में पाया जाने वाला आयरन रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और मेटाबोलिक स्तर में भी वृद्धि करता है।
  • हरा सेब बेली फैट को भी कम करने में सहायक होता है।

हरे सेब में फाइबर की मात्रा होती है अधिक

  • आपको बता दे की फाइबर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को ख़त्म करने में मदद करता है, और Green Apple Fruit में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।
  • फाइबर अवशोषण करने में सक्षम होता है, जिसके कारण कैलोरी कम होती है।
  • डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में भी फाइबर मदद करता है।
  • फाइबर की मदद से पेट से सम्बंधित परेशानियां जैसे दस्त, एसिडिटी और कब्ज दूर हो जाती है।

ऑर्गेनिक एसिड जो करे भूख को कंट्रोल

  • वजन को कम करने के लिए भूख को कंट्रोल करना ज़रुरी होता है।
  • हरे सेब का सेवन करने से उसमे मौजूद ऑर्गेनिक एसिड भूख को नियंत्रित करने में सहायता करता है।
  • और इसी Green Apple Benefits की वजह से यह वजन को कम करने में मदद करता है।

हरा सेब कम वसा वाला होता है

  • हरे सेब में वसा की मात्रा कम होती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है।
  • यदि आप जिम या फिर डाइट प्लान करते है तो हरे सेब का सेवन ज़रूर करें।
  • हरा सेब हृदय के लिए भी फ़ायदेमंद होता है, इसके सेवन से हृदय आघात होने की संभावनाएं कम हो जाती है।

देर तक भूख नहीं लगती

  • हरे सेब का सेवन करने से आपको लम्बे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है।
  • पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व हरे सेब में पाए जाते है, जो पेट को देर तक भरा रखते है।
  • इनकी मदद से शरीर में कैलोरी की मात्रा में कमी आती है, और वजन तेजी से घटने लगता है।
  • पेट और बेली पेट के वजन को कम करने के लिए हरा सेब बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • हरे Apple for Weight Loss बहुत कारगर माने जाते हैं।

पॉलिफेनॉल्स जो वजन को करे कम

  • हरे सेब में पॉलिफेनॉल्स भी पाया जाता है जो की अतिरिक्त वसा को कम करने का कार्य करता है।
  • पॉलिफेनॉल्सल एंटीऑक्सीडेंट्स के सामान कार्य करता है, और यह कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है।

वजन के अतिरिक्त हरे सेव के अन्य लाभ

  • हरा सेब हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही गठिया जैसे रोगों से भी निजात दिलाता है।
  • यदि आप प्रतिदिन एक हरे सेब का सेवन करते है तो इस से अल्जाइमर की समस्या भी नहीं होती है, और वृद्धावस्था में होने वाली दिमागी बीमारियों से भी ये आपको दूर रखता है ।
  • हरे सेब में विटामिन सी भी मौजूद होता है। विटामिन सी मुक्त कणों के कारण त्वचा की कोशिकाओं में होने वाली हानि को रोकने में सहायक होता है, जिसके कारण त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
  • हरा सेव ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है, जिसके कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • हरे सेब का सेवन करने से मुंहासो की समस्या भी दूर हो जाती है। चेहरे पर होने वाले फोड़े फुंसी भी चले जाते है। साथ ही यह बालों के लिए भी लाभकारी होता है। इसके सेवन से बालों की जड़ें मजबूत बनती है।

ऊपर आपको बताया गया है कि किस तरह हरे सेव के सेवन से वजन को कम किया जाता है। आपको बता दें की यदि आप हरे सेब का जूस भी पीते है तो वह भी लाभकारी होता है और इससे भी आपको कई स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ प्राप्त होते है। आप चाहे तो घर पर ही हरे सेब का जूस बना सकते है।

Green Apple Juice बनाने की विधि

सामग्री

  • 2 हरे सेब
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 10 ताज़े पुदीने के पत्ते
  • 1/2 कटोरी ग्रीन ऐपल सिरप

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले सेब के बीज निकाल लें और उसे मोटे मोटे टुकड़ों में काट लें।
  • पुदीना के पत्तों को भी तोड़ ले और मोटा मोटा काट लें।
  • अब सेब और पुदीना के पत्तों को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • इसमें ऊपर से नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप मिला कर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।
  • पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और इस जूस का सेवन करें।
  • इसे नियमित रूप से पीने पर स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

आज के लेख में आपने Green Apple Benefits Weight Loss के बारे में जाना साथ ही हरे सेब से मिलने वाले आबय स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी पढ़ा। अगर आप भी लेख में बताये गए लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हरे सेब का सेवन ज़रूर करें। आप चाहे तो हरे सेब की जूस का सेवन भी कर सकते हैं और इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Loading...

You may also like...