Hangover Remedies: घरेलू उपाय अपनाएं और अपने हैंगओवर को दूर भगाएं

हैंगओवर होना एक बहुत ही साधारण परेशानी है पर अगर आपका Hangover बहुत ज्यादा बढ़ जाये तो ये थोड़ा गम्भीर विषय बन सकता है। साधारणत: ड्रिंक करने के बाद हैंगओवर हो जाता है और ऐसा जरूरी नही होता की हर बार शराब या नशा करने के बाद आपको हैंगओवर होता ही हो। बहुत बार जब आप बहुत दिनों के बाद शराब पीते है या फिर बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी लेते है तो ऐसी स्थिति में हैंगओवर हो जाता है।

हैंगओवर को आसानी से उतारा भी जा सकता है। हैंगओवर के कारण आपको थकान, सुस्ती, तेज हृदय गति और सांसों में बदबू आदि समस्याएं महसूस होती है। हैंगओवर होने पर आपको एक अजीब सी बेचैनी का अनुभव होता है। हैंगओवर की वजह से चक्‍कर आने के साथ ही किसी काम में मन न लगना आदि चीजे आपको देखने को मिलती है। लंबे समय तक हैंगओवर बने रहना खतरनाक भी हो सकता है।

हैंगओवर में आपको उलटी, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जी मचलना आदि समस्याएं हो जाती है। हैंगओवर के समय आप ठीक से सो तक नही पाते है। आप समझ नही पाते है इस हैंगओवर से कैसे छुटकारा पाया जाये।

पर आप नही जानते है आपके आस पास आपके घर में ही ऐसी चीजे मौजूद होती है जिनका इस्तेमाल कर के आप हैंगओवर को आसानी से उतार सकते हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर हैंगओवर की समस्या से आसानी से निजात पा सकते है। जानते है Hangover Remedies के बारे में।

Hangover Remedies: इन घरेलू उपायों की मदद से उतारे अपना हैंगओवर

Hangover Remedies

आइये जानते है कौन से नुस्खे अपनाकर आप पा सकते है Hangover Relief.

निम्बू

  • निम्बू किसी भी प्रकार के नशे को कम करने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। यह एक अच्छी Hangover Recovery का काम करता हैं।
  • आपको जब भी हैंगओवर की समस्या हो जाये आप एक ग्लास पानी में एक निम्बू का रस निचोड़कर इसे पीये।
  • जब भी नशा बहुत ज्यादा हो जाये और उसकी वजह से हैंगओवर होने लगे तो निम्बू पानी के सेवन से इसे आसानी से उतारा जा सकता है।
  • अगर निम्बू को काटकर उसे कुछ देर के लिए दांतों में दबाकर उसका रस चूसा जाये तो इससे भी हैंगओवर धीरे धीरे कम होने लगता है।

केला और सेब है लाभकारी

  • अगर खाली पेट नशीली ड्रिंक ली जाये तो इससे भी हैंगओवर होना साधारण सी बात है।
  • ऐसे में सेब और केले का सेवन करना बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • बनाना शेक में एक चम्‍मच शहद मिलाकर लेना बहुत लाभकारी होता है इससे आपके हैंगओवर में आराम मिलेगा।
  • केले से शरीर के लिए जरूरी मिनरल पौटेशियम भी मिलता है साथ ही अगर सेब का जूस लिया जाये तो इससे भी आसानी से हैंगओवर को उतारा जा सकता है।
  • जहाँ तक संभव हो सिमित मात्रा में ही शराब का सेवन करे, इससे आप हैंगओवर जैसी समस्याओं से बच सकते है।

टमाटर

  • टमाटर का सूप बनाकर के पीना हैंगओवर में फ़ायदेमंद होता है। हैंगओवर होने पर आप टमाटर का जूस निकालकर या इसका सूप बनाकर इसमें नींबू मिलाकर पीये।
  • यह आपको हैंगओवर की समस्‍या में निजात दिला देगा। टमाटर के जूस से आसानी से नशे को कम किया जा सकता है।

ओटमील

  • हैंगओवर के समय ओटमील को खाना बहुत लाभकारी होता है।
  • ओटमील को पचाना भी आसान होता है साथ ही इसे खाने से हैंगओवर में होने वाली सुस्ती से भी बचा जा सकता है।
  • इसके सेवन से हैंगओवर से निजात मिलने के अलावा मूड भी अच्छा हो जाता है।

स्पोर्ट्स ड्रिंक

  • स्पोर्ट्स ड्रिंक में नमक की मात्रा होती है जो तरल नशे को सोख लेता है।
  • इसलिए अगर आप हैंगओवर के समय स्पोर्ट्स ड्रिंक पीते है तो ये धीरे धीरे आपके हैंगओवर को कम कर देता है।

नारियल पानी

  • नारियल पानी पीने से भी हैंगओवर को जल्दी से उतरा जा सकता है।
  • हैंगओवर के दौरान दिन में तीन से चार बार इसका सेवन करें।
  • इससे यूरिन द्वारा सारे टॉक्सिक बाहर निकल जाते है और हैंगओवर की समस्या में आराम मिलता है।

खट्टे फलो का जूस

  • फ्रूट जूस पूरी तरह विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होते है जो पेट की सारी गंदगी को यूरिन के द्वारा बाहर निकालने का काम करते हैं।
  • हैंगओवर के दौरान अगर खट्टे फलो का जूस लिया जाये तो इससे आसानी से हैंगओवर को उतारा जा सकता है।
  • इसके अलावा जूस पीना सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद साबित होता है।

अदरक

  • अदरक के इस्तेमाल से भी इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
  • पानी में अदरक के टुकड़े डालकर इसे उबाल लें और स्वादानुसार हल्का सा नमक और नींबू मिलाएं।
  • अदरक का एंटी-ऑक्सीडेंट फॉर्मूला इस समस्या का सबसे अच्छा इलाज है।
  • इससे बहुत जल्दी ही हैंगओवर को खत्म किया जा सकता है।

शक्कर और नमक का घोल

  • शक्कर और नमक का घोल बनाकर पीना हैंगओवर को जल्दी ठीक करता है।
  • जब भी आपको हैंगओवर की परेशानी हो आप तुरंत ही नमक और शक्कर के घोल को पिए।
  • अगर आपके पास इलेक्ट्रोल हो तो आप उसे भी पी सकते है, इसे पीने से आपको तुरंत ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा और आप जल्दी ही हैंगओवर की समस्या से आराम पा लेंगे।

कॉफी

  • एक से दो कप कॉफी हैंगओवर की सुस्ती और सिर दर्द को आसानी से दूर करने के काम आ सकती है।
  • यह आपके पेट को भी राहत देता है। कॉफी के सेवन से मेटाबोलिज्म रेट भी बढ़ता है और शराब का नशा जल्दी दूर हो जाता है।
  • हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए ब्लैक कॉफी को पीना भी अत्यंत फ़ायदेमंद होता है।

अंडे का सेवन है लाभदायक

  • अगर आपको शराब पीने के बाद बहुत ज्यादा थकान या आलस महसूस हो रहा है तो आपके लिए अंडे का सेवन बहुत लाभप्रद होगा।
  • अंडा शरीर के लिए स्वास्थ्य वर्धक होता है इसका प्रयोग आप उबालकर या कोई भी अंडा रेसिपी बनाकर कर सकते है।
  • इसके सेवन से भी हैंगओवर को कम किया जा सकता है।

ज्यादा मात्रा में पानी पीना होता है लाभकारी

  • पानी बॉडी के सारे टॉक्सिक्स को बाहर निकालने का काम करता है साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।
  • हैंगओवर के समय ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए इससे बार बार यूरिन होने से हैंगओवर से जल्दी ही आराम मिलता है।

उपरोक्त Best Hangover Cure के जरिये आप हैंग ओवर को आसानी से उतार सकते है।

Loading...

You may also like...