Home Remedies for Ear Pain: इन घरेलू उपायों से पायें कानोंं के दर्द से जल्द राहत

एक समय के बाद शरीर के सभी पार्ट्स में दर्द बना रहता है लेकिन कानों का दर्द एक ऐसा दर्द होता है जो उम्र के मुताबिक नहीं होता है यह किसी को भी हो सकता है चाहे फिर बच्चे हो या बड़े सभी को।

कानों का दर्द किसी भी मौसम में हो सकता है। इसका कोई निश्चित समय नहीं होता की ये एक ही मौसम में हो यह कभी भी हो सकता है। कानों के दर्द में कानों का बहना, कानों का बंद होना जैसी समस्या अक्सर लोगो को काफी परेशान कर देती है।

अगर आपको सही प्रकार से कानों के दर्द का इलाज करना है तो पहले इस दर्द का कारण जानना ज़रूरी है। कानों के संक्रमणों को जान कर समझ कर फिर इलाज करना चाहिए। चाहे तो कानों के दर्द की इस समस्या के लिए घरेलू उपचार भी कर सकते है।

इस लेख हम आपको बता रहे की किस तरह आप अपने घर पर की कानों के दर्द से राहत पाने के लिए उपचार कर सकते है। अपने कानों के दर्द को कभी भी नज़र अंदाज़ ना करे। इस लेख में पढ़े Home Remedies for Ear Pain.

Home Remedies for Ear Pain: जाने कानों के दर्द से राहत पाने लिए घरेलु उपाय

Home Remedies for Ear Pain

तुलसी का इस्तेमाल

  • तुलसी एक ऐसा पौधा है जो बहुत सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
  • उपचार के लिए इसका इस्तेमाल वैसे लगभग सभी प्रकार की बीमारियों में किया जाता है।
  • तुलसी में मौजूद गुण कानों के दर्द को ठीक करने और संक्रमणों से बचाने में मददगार साबित होते है।
  • कानों के दर्द के उपचार हेतु तुलसी को निचोड़कर इसका रस निकाल ले।
  • इस रस को काफी ध्यान से अपने कान के ऊपरी हिस्से और आसपास के हिस्सों में इस्तेमाल करे।
  • यह कानों में संक्रमणों को दूर करने में सहायक होता है।

शलजम का इस्तेमाल

  • शलजम कानों के इलाज के लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन होती है।
  • शलजम के ताज़े टुकड़ो को सरसों के तेल में गर्म करे।
  • इसके बाद तेल के ठंडा होने पर तेल की कुछ बूँदें अपने कानोंं में डाल लें।
  • इससे कानों में होने वाले दर्द से काफी राहत मिलती है।

नमक का इस्तेमाल

  • नमक तो काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है कानों के दर्द में।
  • यह आसानी से हर घर में भी मिल जाता है।
  • नमक को 5 मिनट के लिए गर्म कर लें और फिर एक कपड़े में बांध लें।
  • अब इस गर्म नमक की पोटली से अपने कान पर सिकाई करे।
  • यह आपके कानों के दर्द को कम करने में काफी ज्यादा मददगार होगा।

पुदीने का इस्तेमाल

  • पुदीने के पत्ते और इसका तेल दोनों हीं कानों के दर्द में काफी असरकारी होते है।
  • इसके लिए आप पुदीने के पत्तों का रस निकाल लें और इस रस को अपने दर्द वाले कान में डाले।
  • ध्यान रखे की रस ताज़ा ही होना चाहिए।
  • पुदीने के तेल का इस्तेमाल कानों के आसपास भी कर सकते है।
  • चाहे तो पुदीने के तेल का इस्तेमाल जैतून के तेल के साथ मिलाकर भी कर सकते है।

लहसुन का इस्तेमाल

  • लहसुन में काफी सारे तत्व होने के साथ साथ एंटीबायोटिक और दर्द नाशक गुण भी मौजूद होते है।
  • लहसुन को कानों के दर्द में इस्तेमाल करने के लिए गर्म तिल के तेल में छोटे छोटे लहसुन के टुकड़ो को डालें।
  • अब इसे ठंडा होने के बाद छान लें और फिर इस तेल की दो से तीन बूंदो को अपने दर्द होते हुए कानों में डाल लें।
  • अगर चाहे तो लहसुन की कुछ कली का रस निकाल कर अपने कानों में डाल लें, यह भी फायदा पहुँचाता है।

मुलेठी का इस्तेमाल

  • मुलेठी का इस्तेमाल एक जड़ी बूटी के रूप में कई वर्षो से किया जाता आ रहा है।
  • मुलेठी का कानों के दर्द में इस्तेमाल करने के लिए इसे मक्खन के साथ गर्म कर लें।
  • और इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने दर्द वाले कान में बाहर तक लगाए।
  • ऐसा तब तक करे जब तक की आपके कान के दर्द में सुधार ना हो।

जैतून के तेल का इस्तेमाल

  • जैतून के तेल को कई तरह के इलाजो के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह काफी ज्यादा फ़ायदेमंद और गुणकारी होता है जो बीमारियों में कई प्रकार से मददगार होता है।
  • अगर आपको अपने कानों में दर्द के साथ गूंज की अनुभूति होती है तो भी यह तेल आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।
  • कानों के दर्द से राहत पाने के लिए इस तेल की 3 से 4 बूंदो को कानों में डालें।
  • इसके बाद कानों में रुई लगा लें।
  • इसी तरह से आप सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

प्याज का इस्तेमाल

  • प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक तत्व होते है।
  • प्याज में पाए जाने वाले यह दोनों तत्व कान के दर्द को सही करने में काफी फ़ायदेमंद साबित होते है।
  • आप 2 से 3 प्याज लें और उसका रस अपने कानों में डालें।
  • इसका असर 10 मिनट में ही शुरू हो जाएगा और कान के दर्द में ज़रूर आराम मिलेगा।

गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल

  • गर्म पानी की बोतल कान के दर्द के लिए काफी लाभकारी होती है।
  • इस गर्म पानी की बोतल को कान में जहाँ दर्द है वहां लगाए।
  • इससे दर्द में राहत मिलेगी और और यह उपाय आप कभी भी कर सकते है।

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

  • यह अक्सर तब इस्तेमाल किया जाता है जब कानों में नमी होती है।
  • जब कभी कानों में नामी हो तो तौलिये से पोछने की जगह इस नमी को हेयर ड्रायर से सूखने की कोशिश करे।

अदरक का इस्तेमाल

  • अदरक में काफी शक्तिशाली जलनरोधी गुण होता है। जो कई प्रकार के संक्रमणों से लड़ने के लिए फ़ायदेमंद होते है।
  • इसी के साथ यह दर्द निवारक कार्य भी करते है।
  • अदरक का रस निकाल ले और इसे अपने कानों में डालें इससे कानों में आई सूजन, दर्द और जलन सभी से राहत मिलेगी।

आज ऊपर दिए इस लेख के माध्यम से आपने जाना की कानों में दर्द के निवारण हेतु घर पर किस प्रकार के उपचार करना चाहिए। यह किस तरह से आपके लिए फ़ायदेमंद है और कानों के दर्द से घर पर आप आसानी से कैसे राहत पा सकते है।

Loading...

You may also like...