Home Remedies For Swollen Feet: पैरो का फूलना या सूजन दूर करें इन घरेलू नुस्खों से

आज कल के ज़माने में बहुत से लोग Swollen Foot की समस्या की शिकायत करते है। वैसे तो यह किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है, लेकिन लंबे समय तक पैरो में सूजन की समस्या का बने रहना अच्छी बात नहीं होती है। जब यह समस्या लगातार बनी रहती है तो इसके कारण कई तरह की दूसरी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है।

जहाँ तक बात Swollen Feet की परेशानी के होने के कारणों की करें तो इसके होने के कई अलग अलग कारण हो सकते है, जैसे लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से, गर्भावस्था की वजह से, किसी सर्जरी के चलते, हार्ट प्रॉब्लम की वज़ह से, व्यायाम ना करने आदि से।

मधुमेह की बीमारी भी इस परेशानी का एक मुख्य‍ कारण हो सकता है। इसके अतिरिक्त ठंड के मौसम में अत्यधिक ठंढ के कारण भी कभी कभी पैरो में सूजन की समस्या देखने को मिल जाती है। अब आप What Causes Swollen Feet? का जवाब समझ गए होंगे की इस समस्या के होने की कोई एक मुख्य वजह नहीं है। यह अलग अलग वजहों से अलग अलग लोगों में होता है।

बहुत सारे लोग ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर के पास चले जाते हैं पर शुरूआती स्तर पर इसका इलाज आप खुद भी कर सकते हैं। यदि आप भी पैरों की सूजन से परेशान है तो कुछ घरेलू नुस्खे इसमें आपकी मदद कर सकते है। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आपके पैरो की सूजन आसानी से खत्म हो जाती है। आइये आज के लेख में जानते हैं Home Remedies for Swollen Feet.

Home Remedies for Swollen Feet: पैरो से सूजन दूर करने के आसान घरेलू उपाय

Home Remedies For Swollen Feet

कॉन्ट्रास्ट हाइड्रोथेरेपी

  • वैसे तो पैरों की सूजन दूर करने के कई Swollen Feet Treatment मौजूद है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावी कॉन्ट्रास्ट हाइड्रोथेरेपी है। इसे करना भी आसान है।
  • इस थेरेपी में ठंडा और गर्म दोनों तरह का पानी लिया जाता है। गर्म पानी रक्त का संचार बढ़ाता है वही ठंडा पानी स्वेलिंग को दूर करने में मददगार साबित होता है।
  • इस थेरेपी के लिए दो अलग अलग टब में आपको पानी लेना है। एक टब में गर्म पानी ले और दूसरे टब में ठंडा।
  • पहले 3 से 4 मिनट के लिए अपने पैरों को गर्म पानी में डाले और इसके तुरंत बाद 2 से 3 मिनट के लिए ठंडे पानी में डालें।
  • कॉन्ट्रास्ट हाइड्रोथेरेपी की इस प्रक्रिया को 15 से 20 बार तक दोहराएं। इस प्रक्रिया को कई दिनों तक करे। आप चाहे तो इसे दिन में दो बार भी कर सकते है।

नींबू पानी

  • नींबू पानी पीने से आपके शरीर से अतिरिक्त तरल और विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है।
  • यदि पानी के प्रतिधारण के चलते आपके शरीर के हिस्सो में सूजन आ गयी है तो वो निम्बू पानी से कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त नींबू पानी आपके शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में भी मदद करता है।
  • प्रयोग के लिए गर्म पानी के कप में 2 बड़े चम्मच नींबू के रस को मिलाएं।
  • यदि आप इसे ऐसे ही पी सकते है तो पी ले या फिर शहद मिलाकर भी इसे पी सकते हैं।
  • इसे आप हमेशा पी सकते है। सूजन यदि नहीं भी हो तो यह आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

व्यायाम करे

  • एक जैसा बैठे रहने से हमारे शरीर में बिलकुल भी रक्त संचार नहीं हो पाता है।
  • यदि आप सूजन की समस्या को दूर करना चाहते है तो थोड़ा बहुत व्यायाम करना भी बहुत ज़रुरी है। व्यायाम में आप दौड़ना, तैरना, रस्सी कूदना आदि कर सकते है।
  • इसके लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन 30 मिनट तक व्यायाम ज़रूर करना चाहिए।

योग

  • योग हमारे स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद है यह बात तो हम सभी जानते है। लेकिन क्या आप जानते है योग की मदद से आप पैरो की सूजन को भी दूर कर सकते है।
  • दरअसल जब हम योग करते है तो शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है और बॉडी फिट होने लगती है।
  • इससे सूजन और उसके वजह से होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
  • लेकिन यदि आप गर्भवती हैं तो योग करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह ले लेना चाहिए।

गर्म पानी में एप्‍सम सॉल्‍ट डालकर पैर की सिकाई

  • एप्‍सम सॉल्‍ट में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होता। गर्म पानी में एप्‍सम सॉल्‍ट डालकर पैरो की इससे सिकाई करने से सूजन कम होती है और दर्द में आराम मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम सल्फेट भी मौजूद होता है जो मांशपेशियों के दर्द को दूर करने में मददगार है।
  • इसके प्रयोग के लिए एक बाल्टी में गरम पानी ले, पानी इतना ज्यादा गर्म ना ले की पैर जल जाये। गर्म पानी में आधा कप नमक मिला दें। इसमें बीस मिनट तक पैरो को रखें। जल्‍द आराम पाने के लिए इस क्रिया को दिन में दो बार ज़रूर करें।

तेल की मालिश

  • पैरो में तेल की मालिश करने से भी इनकी सूजन की समस्या दूर हो जाती है।
  • मालिश के लिए आप जैतून या सरसो, दोनों में से कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते है।
  • दरअसल मालिश करने से रक्त का संचार बढ़ता है और पैरो को आराम मिलता है।
  • इसके प्रयोग के लिए पहले तेल को हल्का गर्म करे। फिर इस तेल को हाथों में लेकर अपने पैरो पर लगाए और मालिश करे।

कम्प्रेशन मोज़े

  • आप स्थानीय दवा या किराने की दुकान से कम्प्रेशन मोज़े खरीद सकते है।
  • यह मोज़े आपको पावों में होने वाले दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
  • यह आपके पैर, टखनों और पैरों में तरल संग्रह को रोकते हैं।

वजन घटाए

  • वजन घटाकर भी आप अपने पैरो की सूजन को दूर कर सकते है क्योंकि यह भी एक महत्वपूर्ण Causes of Swollen Feet माना जाता है।
  • वजन कम करने से इस समस्या से निजात पाने के साथ साथ आपकी ओवरआल हेल्थ भी सुधरती है।

आज के इस लेख में आपने जाना Home Remedies for Swollen Feet. बताये गए सभी तरीको से आप अपने पैरों की सूजन को दूर कर सकते है। यदि फिर भी सूजन लम्बे समय तक बनी रहती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए क्योंकि कई बार थॉयरॉइड के चलते भी यह दिक्कत होती है।

Loading...

You may also like...