Home Workout in Hindi: जाने कौन से घर पर किये जाने वाले एक्सरसाइज आपको रखेंगे फिट

आजकल मनुष्य अपने जीवन की भागादौड़ी में बहुत अधिक व्यस्त रहते हैं। वे इस भागादौड़ी में इतने ज्यादा व्यस्त होते है की वे अपने शरीर का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं। इसकी वजह से उनका शरीर जल्दी थक जाता है और धीरे धीरे ताकत खत्म होने लगती है। यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो इसके लिए आपको अपना शरीर भी स्वस्थ बनाए रखना चाहिए।

लोग अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्या करे इसे लेकर काफी चिंतित है। वह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तरह तरह प्रयास करते है जैसे बहुत से लोग शरीर को फिट रखने के लिए जिम जाते है, योग करते है, रोज सुबह शाम घूमने जाते है, तरह तरह की डाइट को फॉलो करते है।

जो लोग जिम जाते है वो आसानी से अपने शरीर का ध्यान रखते है। लेकिन इसके अलावा जो लोग जिम नहीं जाते है या आलस के कारण जिम नहीं जाते है उनके लिए शरीर को फिट बनाए रखना मुश्किल होता है। पर ऐसे लोग चाहे तो Home Workout यानी घर पर ही व्यायम करके खुद के शरीर की देखभाल कर सकते है।

अगर आप जिम जाकर बॉडी बनाने से कतराते हैं और टाइम न मिल पाने की वजह से घर पर ही बॉडी बनाने का सोच रहे है तो आप बिलकुल सही सोच रहे है। ऐसा ज़रुरी नहीं की जिम के बिना आप अपने शरीर का ध्यान नहीं कह सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Home Gym Workouts बताएंगे, जिसको आप घर पर आसानी से करके अपने शरीर को फिट रख सकते है। आइये जानते है Home Workout in Hindi.

Home Workout in Hindi: घर पर एक्सरसाइज कर के बनाए रखें अपनी फिटनेस बरकरार

Home Workout in Hindi

Home Workout in Hindi

ऐसा ज़रुरी नहीं की जिम में जाकर और वजन उठाकर ही आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बातएंगे की कौन कौन से एक्सरसाइज करके आप खुद हो फिट बनाए रख सकते है। आपको Exercise at Home करने के लिए किसी मशीन का इक्विपमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते है-

पुश अप: Push up

  • पुश अप सबसे पुरानी और अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। पुश अप के बिना कई एक्सरसाइज अधूरी मानी जाती है।
  • यह जरूरी इसलिए है क्योंकि इसका असर शरीर के अधिकतर हिस्से में होता है। यह आपको फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा मदद करता है।
  • यह आपकी शरीर की मसल्स को मजबूत बनाता है। इसका सबसे ज्यादा असर कंधे, हाथों और कलाई पर होता है। आप रोज सुबह 10- 10 के सेट करके इसकी शुरुआत कर सकते है।

स्क्वाट्स: Squats

  • अगर आप अपने शरीर को फिट रखना चाहते है तो स्क्वाट्स भी आपके शरीर के लिए ज़रुरी है।
  • स्क्वाट्स करने के लिए आप अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाए और अपने पूरे शरीर को एक दम सीधा कर लें।
  • अब अपने घुटनों के बल कुर्सी की पोजीशन तक जा कर सीधे खड़े हो जाएं। इस तरह आप बार बार इसको को दोहराएं।
  • इसे करने पर शुरुआत में आपके पैरों की मसल्स में दर्द होगा। लेकिन स्क्वाट्स आपके पैर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। आप रोज सुबह 10-20 करके शुरुआत कर सकते है।

रस्सी कूदना

  • रस्सी कूदने का व्यायाम एक बहुत ही अच्छा कार्डिओ व्यायाम है। यह पूरे शरीर के लिए प्रभावी होता है।
  • यदि आप जिम जाए बिना मोटापा कम करना चाहते है तो राशि कूदना एक अच्छा विकल्प है। रस्सी कूद कर आप जल्दी मोटापा कम कर सकते है।
  • रस्सी कूदना दौड़ने के बराबर होता है। रस्सी कूदने में शरीर के लगभग सभी अंगो का प्रयोग हो जाता है।
  • इसमें आपके पैर, पेट की मसल्स, कंधे और कलाइयाँ, हार्ट और अंदर के अंगो का भी व्यायाम होता है। रस्सी कूदना Best at Home Workout माना जाता है।

एब्स व क्रंचेस

  • यदि पेट की चर्बी को जल्दी कम करना चाहते है तो एब्स एक्सरसाइज से अच्छा कोई और विकल्प नहीं है।
  • जिस तरह से हम पुश अप्‍स कई विधियों से कर सकते हैं ठीक उसी तरह से हम क्रंच भी कई विधियों से कर सकते हैं।
  • आप लोवर एब्‍स और साइड फ्लैब के लिये अलग अलग वेरियेशन कर सकते हैं। एब्स लगाने से आपके पेट की चर्बी कम होती और पेट की मांसपेशियाँ मजबूत बनती है।

बर्पीज

  • बता दें की बर्पीज एक्सरसाइज आपके हाथों और सीने के लिए बहुत अच्छा व्यायाम माना जाता है।
  • इसके अलावा यह शरीर को स्ट्रेंथ देने और चर्बी घटाने के लिए प्रभावी होती है।
  • इसको करने के लिए आपको हवा में उछलते हुए दोनों हाथों को ऊपर ले जाए और फिर नीचे आते हुए एक पुश अप लगाकर वापस ऊपर आना है।
  • इस तरह इसे 8 -10 बार दोहराये। यदि आप इसको नियमित करेंगे आपकी बॉडी जल्द शेप में आ जायगी।

प्लांक्स

  • कोर मसल्स को मजबूत प्रदान करने के लिए प्लैंक बहुत ही फ़ायदेमंद एक्सरसाइज है। प्लैंक आपके हाथ, कंधे और पैरों को मज़बूती प्रदान करते हैं।
  • प्लैंक थोड़ा थोड़ा पुश अप की तरह ही होता है। पेट की मांसपेशियाँ इससे मजबूत बनती है और एब्स के लिए भी प्लैंक बहुत ज़रुरी है।
  • प्लैंक करने के लिए अपनी हथेलियों को कंधों के ठीक नीचे ज़मीन पर रखें। शरीर के निचले हिस्से का भार पंजों पर टिकाएं।
  • अब कमर, कूल्हों और कंधों को एक सीध में रखें। थोड़ी देर ऐसे ही रहें। आप जितनी देर इस तरह इस अवस्था में रहेंगे आपको उतना फायदा होगा।
  • शुरू में आप 15 सेकंड तक प्लैंक करने की कोशिश करे फिर धीरे धीरे बढ़ाये।
  • Home Workouts करके वजन कम करना चाहते है तो प्लैंक करना बहुत ज़रुरी है।

वॉकिंग लंजेज

  • यदि आपको अपने पैरों और कंधो को मजबूत बनाना है तो इसके लिए वॉकिंग लंजेज बहुत ज़रुरी है।
  • इस व्यायाम को करने से आपके हाथों को मज़बूती मिलती है तो आपके पैरो के जोड़ों को ये स्थिर रखता है।
  • इसे करने के लिए अपने बायें पैर को आगे की तरफ रखें और दायें पैर को उसी जगह रखते हुए दायां घुटना जमीन पर रखें।
  • इस तरह फिर दायां पैर आगे ले जाये और बायें पैरों के घुटने को ज़मीन पर रख दें। इस तरह बारी बारी करते रहे।

इसके अलावा भी कई सारी एक्सरसाइज करके आप शरीर को फिट रख सकते है। शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के योगा भी किये जाते है। अगर आप ये एक्सरसाइज नियमित करते हैं तो आपको शरीर पर जल्दी फर्क आता नज़र आएगा। लेकिन ध्यान रखें इस नियमित व्यायाम के साथ एक अच्छी डाइट लेना भी ज़रुरी है। डाइट के बिना एक्सरसाइज का करने का कोई फायदा नहीं है। आज हमने इस आर्टिकल में आपको बताया किस तरह घर पर एक्सरसाइज कर सकते है।

Loading...

You may also like...