Lungs Ko Healthy Kaise Rakhe: जानिये फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय

हम सभी जानते है की जीवित रहने के लिए सांस लेना ज़रूरी है| यदि कोई व्यक्ति 3 मिनट तक सांस ना ले तो उसके ब्रेन के सेल्स डेमेज होने लगते है|

सांस लेने के लिए फेफड़ो का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है| इससे ही आप समझ सकते है की फेफड़े हमारे शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंग  हैं।

जिस तरह आप अपने वेट का ख्याल रखते है| या फिर चेहरे का ध्यान रखते है| उसी तरह आपको अपने फेफड़ो की भी सही देखभाल करनी होती है| इससे जिंदगी भर यह सही तरह से कार्य करते है|

आज के लेख में हम आपको बता रहे है Lungs Ko Healthy Kaise Rakhe जिससे आप अपने फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। क्योंकि यदि फेफड़ो का स्वास्थ्य सही न रहे तो हृदय रोधगलन और सांस की समस्या जैसे रोग हो सकते हैं।

Lungs Ko Healthy Kaise Rakhe: इस तरह रखें फेफड़े का ख्याल

How to Keep Your Lungs Healthy

भरपूर मात्रा में पानी पीजिये

  • यदि आप फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते है तो भरपूर मात्रा में पानी पीना जरुरी है।
  • दरहसल पानी पिने से फेफड़े हाइड्रेट रहते हैं और गीलेपन की वजह से फेफड़ों की गंदगी बाहर निकल पाती है|
  • फेफड़ो के सेहतमंद बने रहने के लिए हर मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए|

धूम्रपान की लत हो तो छोड़ दे

  • धूम्रपान करने से फेफड़ो पर बहुत बुरा प्रभाव पढता है|
  • चाहे आप कम धूम्रपान करे तब भी यह आपके लिए अच्छा नहीं है|
  • इसके अलावा आप जितना ज्यादा धूम्रपान करते है आपको फेफड़ों का कैंसर का खतरा उतना ही बढ़ जाता है|
  • और केवल धूम्रपान ही नहीं पाइप या सिगार भी आपके फेफड़ों के लिए उतना ही नुकसानदायक है|

योग का अभ्यास करे

  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग का अभ्यास भी बेहतर उपाय है|
  • योग आपकी छाती की मांसपेशियों को मज़बूत करता है जिससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और आप बेहतर तरीके से ऑक्सीजन ले सकते हैं।
  • योग में आप मत्स्यासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, योग मुद्रा और सर्वांगासन आदि कर सकते है|

अन्य तरीके इन्हें भी जानिए:-

  1. एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ फेफड़ो के लिए बहुत अच्छे होते है| इसलिए होने आहार में सेब, ब्रोकली आदि शामिल करे|
  2. प्रदूषण, फेफड़ों के कैंसर का सबसे बढ़ा कारण है| इसलिए जब भी बाहर जाए तो मुँह पर मास्क लगाना ना भूले|
  3. ब्रीदिंग एक्सरसाइज को रोजाना करने से फेफड़े मजबूत होते है| आपको इसके लिए रोज केवल 10 मिनट देने होंगे|
  4. इसके अलावा घर में लकड़ी, कंडे या कोयले को जला कर खाना ना पकाये|

हर साल विश्व में सैकड़ों लाखों लोग फेफड़ों के कैंसर से मृत्यु को प्राप्त हो जाते है| इसलिए अपनी जीवन शैली को उचित रखकर और धूम्रपान मुक्त वातावरण बनाकर इस गंभीर बीमारी को दूर रखा जा सकता है|

Loading...

You may also like...