Hula Hoop Exercise: पेट और हिप्स की चर्बी घटाए, बॉडी को शेप में लाये हूला हूप एक्सरसाइज

ख़राब जीवनशैली और अनियमित खानपान के चलते लोगो में मोटापा जल्दी से बढ़ता है। इसका खास असर लोगो के पेट और हिप्स पर देखने को मिलता है। इसी कारण से लोग इस मोटापे को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते है, व्यायाम करते है। घंटो दौड़ते है, जिम में जाकर घंटो कसरत करते है। पर मोटापे को कम करने के लिए कसरत करना काफी नहीं है। इसके लिए सही व्यायाम और सही खानपान भी आवश्यक है।

पेट की चर्बी को कम करने और बॉडी को शेप में लाने के लिए कई व्यायाम किये जाते है। जिनमे से एक सबसे प्रचलित और प्रभावी व्यायाम हूला हूप है। Hula Hoop उन लोगो को पसंद है जिन्हे एरोबिक और डांस करना बहुत अच्छा लगता है। हूला हूप व्यायाम एक खेल की तरह है जिसका उपयोग हम शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए करते है। यह कैलोरी कम करने का सबसे आसान तरीका है। हूला हूप को आप एक फन एक्टिविटी की तरह भी कर सकते है, इसमें Hula Hoop Ring का इस्तेमाल किया जाता है। जो की चर्बी कम करने के साथ साथ कई अन्य लाभ भी देता है। यह तनाव को दूर कर आपको ऊर्जा से भर देता है जिसके चलते आप आनन्दित रहते है। हूला हूप शुरुआत में करने पर थोड़ा कठिन लग सकता है परंतु इसके निरंतर अभ्यास से आप इसे आसानी से कर पाएंगे। बस आवश्यकता होती है संयम के साथ इसका नियमित अभ्यास करने की ।

हूला हूप व्यायाम कमर को पतला, खुद को फिट रखने और अपने शरीर की चर्बी को कम करने का सबसे प्रभावशाली व्यायाम है। इसका हर रोज 15 से 20 सेट करना पर्याप्त होता है। हूला हूप करने से हमारे शरीर की 100 कैलोरी के लगभग कम की जा सकती है। जो अन्य व्यायामों की तुलना में बहुत अच्छा है।

हूला हूप व्यायाम को करने के कई लाभ है, इसे शरीर के किसी भी भाग पर किया जा सकता है। हूला हूप करने से आपके पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। तो चलिए आज के इस लेख में जानते है Hula Hoop Exercise के अन्य फ़ायदों के बारे में।

Hula Hoop Exercise: जाने हूला हूप व्यायाम को कैसे करते है और इसके फायदे क्या है?

Hula Hoop Exercise

हूला हूप करने का सही तरीका: Exercise Hoop

  • हूला हूप एक्सरसाइज का पूर्ण फायदा तभी होता है जब इसे सही तरीके से किया जाए।
  • हूला हूप करने के लिए सबसे पहले कमर को धीरे धीरे दाए से बाए घुमाते हुए थोड़ा आगे और पीछे करते हुए वर्कआउट प्रारम्भ करे।
  • ध्यान रहे की आपको अपने कमर को गोल घुमाना है इसके लिए आप दाए से बाए की तरह घुमाए।
  • यह भी याद रहे की कमर पर दोनों ओर से दबाव देना जरूरी होता है।

हूला हूप करने के फायदे: Hula Hoop Dance

एब्स की टोन को और मजबूत करने के लिए

  • हूला हूप व्यायाम को रोजाना करने से हमारे एब्स तो मजबूत होते ही है, साथ ही ये टोन होकर कमाल के शेप में भी आ जाता है।
  • अगर आप हूप करते समय चलते है तो पैरों से लेकर कंधे तक के मांसपेशियों को फायदा पहुँचता है।
  • खासतौर पर यह कमर के ज्यादा लाभदायक है। ये कमर को बेहतर शेप देता है।
  • इसलिए यह फ़िल्मी कलाकारों के बीच ज्यादा प्रचलित है।

हिप्स को शेप में लाये

  • लगातार बैठकर काम करने से हिप्स का शेप बिगड़ जाता है। इससे आपका मोटापा भी बढ़ जाता है साथ ही आपकी रीढ़ की हड्डी को भी नुकसान पहुँचता है।
  • बैठे रहने से पेट, कमर और हिप्स में चर्बी जम जाती है। हूला-हूप व्यायाम करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है।
  • जो लोग सही तरीके से और रोजाना हूला हूप व्यायाम करते है, उनका बैलेंस दूसरे लोगों की अपेक्षा बेहतर होता है और वे मानसिक तौर पर शांत भी रहते है।

कम्प्लीट बॉडी वर्कआउट: Complete Body Workout

  • हूला-हूप एक्सरसाइज केवल पेट, कमर और हिप्स को शेप में नहीं करता बल्कि इसके द्वारा कम्प्लीट बॉडी वर्कआउट हो जाता है।
  • हूला-हूप एक्सरसाइज में 12 से 14 अलग अलग प्रकार की एक्सरसाइज होती है जिसमे शुरुआत पेट से की जाती है और बाद में शरीर के लगभग सभी हिस्से कवर कर लिए जाते है।

चर्बी को घटाकर शरीर को लचीला बनाये

  • अव्यवस्थित जीवनशैली और अनियमित खानपान से आपके शरीर में चर्बी बढ़ जाती है।
  • हूला-हूप एक्सरसाइज के अभ्यास से कमर का सारा फैट बहुत ही कम समय में ही ख़त्म हो जाता है।
  • जब हम हूला हूप करते हुए कमर को रोटेट करना शुरू करते हैं तो कमर पर तनाव उत्पन्न होता है और मांसपेशियों पर भी कार्य होता है साथ ही कमर सुडौल बनती है।
  • नियमित अभ्यास करने से शरीर लचीला भी बनता है और संतुलन भी अच्छा होता है।

एकाग्रता में वृद्धि

एब्स को मजबूत बनाये

  • हूला हूप का नियमित अभ्यास करने से एब्स मज़बूत होते है।
  • जब आप इसके मूव करना शुरू करते हैं तो कंधे से लेकर पैरों तक की मसल्स को फायदा होता है।

हूला हूप के फायदे

  • आप कुछ ही हफ्तों में इस व्यायाम के परिणाम देख सकते है, क्योंकि यह 1 घंटे में 450 कैलोरी को जलाता है।
  • हूला हूप एक मजेदार और उत्साही व्यायाम है। यह आप में एकाग्रता बढ़ाता है और आपको सकारात्मक बनाये रखने में मदद करता है।
  • यह मानसिक तनाव से लड़ने में आपकी मदद करता है।

हूला हूप व्यायाम और अन्य व्यायाम में अंतर्

  • विशेषज्ञों के अनुसार हूला हूप व्यायाम कैलोरी को जलाने में बहुत उपयोगी है। आप इससे 420 से 450 तक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
  • कूलबॉक्सिंग और बूट शिविर के अलावा हूला हूप व्यायाम तीसरा कैलोरी बर्नर है। यह पूरे शरीर को टोन करता है साथ ही आपके दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

हूला हूप करते समय कुछ सावधानियां बरते

  • जब आप पहली बार हूला हूप करे तो उसे कम समय तक करे। प्रारम्भ में 2 से 4 मिनिट तक करे, फिर धीरे धीरे आपकी सुविधा के अनुसार करे।
  • फिर इसका समय बढ़ाये। प्रारम्भ में हल्का हूला हूप ख़रीदे। हूला हूप करने से पहले थोड़ी से हलकी शुरुआती कसरत करे।

अन्य जानकारियां

  • हूला हूप रिंग अलग अलग शेप के लोगो के लिए अलग अलग साइज की होती है।
  • कई जानी मानी हस्तियां भी इस वर्कआउट को पसंद करती है। जिसमे मिशेल ओबामा, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा आदि शामिल है।

तो ये थी हूला Hoop Dance एक्सरसाइज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां। इसका नियमित अभ्यास करें और हमेशा स्वस्थ रहें।

Loading...

You may also like...