Kayakalpa Yoga: एजिंग प्रोसेस को धीमा कर जवां बनाये रखने में मदद करे कायाकल्प योग

कायाकल्प योग एक बहुत ही प्रचलित योग है। आप इसके नाम से ही समझ सकते है की यह आपके शरीर के लिए कितना फ़ायदेमंद होता है। काया का अर्थ होता है शरीर, और कल्प का अर्थ होता है रूपांतरण, इसका तात्पर्य यह है की इस योग के माध्यम से आपके शरीर का कायाकल्प अर्थात परिवर्तन हो जाता है।

कायाकल्प योग से मिलने वाला सबसे पहला और सबसे अच्छा लाभ बढ़ती उम्र की गति को धीमा करना होता है। इसे करने से बढ़ती उम्र के लक्षण जल्द नहीं दिखाई देते हैं और इसकी गति बेहद धीमी हो जाती है।

कायाकल्प योग को करने से हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और सिर्फ इतना ही नहीं इसे करने पर संभोग शक्ति और आत्मशक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। आपको जानकारी दे दें की कायाकल्प योग दरअसल योग करने की एक प्राचीन तकनीक है।

इसका प्रयोग दक्षिण भारत के संतो द्वारा जीवन में शक्तियों को बढ़ाने के लिए किया जाता था। आज के समय में भी इस योग से परिचित लोग एनर्जी को बढ़ाने के लिए इसका अभ्यास कर रहे हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है Kayakalpa Yoga के बारे में।

Kayakalpa Yoga: जानिए कायाकल्प योग को करने की विधि और इससे प्राप्त होने वाले लाभ

Kayakalpa Yoga

कायाकल्प योग की विधि: Kayakalpa Yoga Steps

  • कायाकल्प योग में सांस लेने वाले व्यायाम और गतिविधियाँ शामिल है।
  • इससे पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह होता है और इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • कायाकल्प योग विश्राम, श्वास और ऊर्जा नियंत्रण पर जोर देती है।
  • कायाकल्प मुद्रा एक आरामदायक स्थिति में बैठकर किया जाता है।
  • कायाकल्प साँस लेने की प्रक्रिया के साथ साथ साँस लेने की संरचना पर भी ज़ोर देती है।
  • जब आप धीरे-धीरे अंदर और बाहर श्वास लेते है और बाद में मुंह के माध्यम से बलपूर्वक श्वास छोड़ते है।
  • इस तकनीक से फेफड़े साफ़ होते है और उनको आराम मिलता है।
  • भस्त्रिका कायाकल्प की एक और तकनीक है।
  • जिसमें आपको नाक के माध्यम से सांस लेना है और फिर एक नथुने के माध्यम से सशक्त रूप से सांस को बाहर निकालना है, इस दौरान एक नथुना बंद रहेगा।
  • कायाकल्प में मालिश और हर्बल उपचार भी शामिल है।
  • एक संरक्षक की देखरेख में ही यह अभ्यास किया जाना चाहिए।

कायाकल्प योग से मिलने वाले लाभ: Kayakalpa Yoga Benefits

लम्बी उम्र तक जवान बनाये रखे

  • हर कोई चाहता है की वह हमेशा जवान दिखता रहे। इसके लिए कायाकल्प योग का नियमित अभ्यास करना बहुत अच्छा होता है।
  • यह प्राकृतिक तरीके से एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है जिससे आप लम्बी उम्र तक जंवा बने रहते है।
  • इसके कारण शरीर में ऊर्जा बनी रहती है साथ ही यदि आपकी त्वचा में झुर्रियों की समस्या है तो भी आप कम उम्र में बूढ़े लगने लगते है।
  • इसके लिए यह योग झुर्रियों को भी दूर करने में मदद करता है जिसके कारण आपकी त्वचा जवान दिखती है।

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

  • ऐसा नहीं है की काया कल्प योग के जरिये आप सुन्दर बन सकते है यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फ़ायदेमंद होता है।
  • यह केवल सुंदरता के साथ साथ स्वास्थ्य सुधार कर व्यक्ति की आयु बढ़ाता है।

मोटापा कम करे

  • मोटापा को कम करने के लिए भी यह योग बहुत ही असरकारी होता है। इसका उपयोग कर व्यक्ति पतला हो सकता है।
  • कायाकल्प योग में फिजिकल एक्टिविटी शामिल है जिससे आजकल की बहुत की सामान्य मोटापे की समस्या कम करने में मदद मिलती है।
  • यदि आप भी अपने वजन को कम करना चाहते है तो नियमित रूप से इस योग को कर सकते है और इसका लाभ ले सकते है।

मानसिक रूप से रखे स्वस्थ

  • शारीरिक फायदे पहुंचाने के अलावा यह मानसिक और आध्यात्मिक संतुष्टि भी प्रदान करता है।
  • इसका अभ्यास करने से मन शांत रहता है। आप ख़ुशी का अनुभव करते है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करे

जीवन शैली को सुधारे

  • अनियमित जीवन शैली और अस्वास्थ्यकर आदतों के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसके लिए इनमे सुधार करने की आवश्यकता होती है। यदि आप कलाकल्प योग का अभ्यास करते है तो यह अस्वास्थ्यकर आदतों को सुधारने और जीवनशैली को बदलने में मदद करता है।

कायाकल्प योग के अन्य लाभ

  • उपरोपत लाभों के अतिरिक्त भी यह योग वंशानुगत समस्याओं के दुष्प्रभावों की संभावना को कम करता है। इससे आपकी कई तरह की घातक बीमारियों से दूरी बनी रहती है।
  • महिलाओ के लिए भी यह योग बहुत ही लाभकारी होता है यह योग महिला की प्रजनन प्रणाली को मजबूत करता है साथ ही इसके अभ्यास से मासिक धर्म चक्र से जुड़ी जटिलताओं को रोकने में मदद मिलती है।
  • कायाकल्प योग मधुमेह, अस्थमा, त्वचा रोग और पाइल्स जैसी बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करता है साथ ही तंत्रिका तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • तनाव और चिंता के कारण भी कई समस्याएं होती है इसलिए इसे दूर करना भी ज़रुरी होता है।
  • यदि आप इस योग का अभ्यास नियमित रूप से करते है तो आपको तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

कायाकल्प योग को करते समय ध्यान रखने योग्य सावधानियां

कायाकल्प योग को करने से लाभ प्राप्त होते है। लेकिन इसे करने से पहले कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भी ज़रुरी होता है जैसे की-

  • गर्भवती महिलाओ को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए साथ ही अन्य योग के लिए भी अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और उनके अनुरूप ही योग करना चाहिए।
  • इसके अलावा बच्चों को भी इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए उपयुक्त नहीं होता है।

कायाकल्प योग करने में आसान होता है लेकिन यदि आप इसे पहली बार कर रहे है तो इसे आप किसी कुशल प्रशिक्षक की उपस्थिति में ही करे ताकि आपको इसे करने का सही तरीका और उसके बारे में पता चल सकेगा साथ ही शुरुआत में इसे आप थोड़ी देर ही करे फिर अभ्यास होने के बाद इसका समय बढ़ा सकते है। इस योग का नियमित अभ्यास करे तभी आप इसके अद्भुत फ़ायदों का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इसे करने से शरीर स्वस्थ रहता है और आप अपने जीवन को सही तरीके से जीने में सक्षम हो सकेंगे। इस लिए इस योग को अपने दैनिक जीवन में ज़रूर शामिल करे।

Loading...

You may also like...