Matar Mushroom Recipe in Hindi: बनाये पोषक तत्वों से भरपूर मटर मशरूम रेसिपी

मटर मशरूम की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है इसे किसी भी खास मौके पर बनाया जा सकता है। मशरूम की सब्जी को आप कई तरीके से बना सकते है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है क्योंकि मटर और मशरूम दोनों ही हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते है इसलिए मटर मशरूम की सब्जी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है। मटर मशरूम की सब्जी पूरी तरह वेज सब्जी होती है। मशरूम में पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है जो आपके रक्तचाप को भी संतुलित रखता है। मशरूम में विटामिन डी भी शामिल होता है इसलिए इसे खाना और भी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।

वैसे तो आज कल हर तरह की सब्जी हर मौसम में उपलब्ध रहती है। परन्तु मटर और मशरूम दोनों ही ठंड के दिनों में विशेष रूप से बाजारों में मिल जाते है। मटर और मशरूम दोनों ही बहुत आसानी से और बहुत ही सस्ती रेट पर मिलने वाली सब्जियों में शामिल होती है। मशरूम को बहुत तरीके से बनाया जा सकता है। अगर आप मशरूम को बिना मटर के बनाना चाहते है तब भी आप इसे बना सकते है। मशरूम हर तरह से खाने में अच्छा होता है।

मटर मशरूम को ख़ास कर के शादियों और पार्टियों में भी बनाया जाता है। स्पेशल ग्रेवी के साथ बनी हुई मटर मशरूम बहुत ही लाजवाब लगती है। मटर मशरूम खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है की आपका हमेशा इसे बनाने का मन करता है। अगर आप मटर मशरूम को किसी शादी या स्पेशल मौके के लिए बना रहे हो तो आप इसकी ग्रेवी में काजू और खोये (मावा) का भी उपयोग कर सकते है। कई बार बहुत से लोगो को मशरूम का टेस्ट पसंद नही आता है, पर अगर मटर मशरूम को अच्छे से ग्रेवी के साथ बनाया जाये तो ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

जब भी आप घर पर एक तरह की सब्ज़ियाँ बनाकर बोर हो जाते हो तब आप मटर मशरूम बना सकते है। ये एक बहुत ही डिफरेंट तरह की सब्जी हो जाएगी आपके खाने में। Matar Mushroom Recipe को घर पर बनाना बिलकुल भी कठिन नही होता, इसे घर पर बहुत ही सरलता से बनाया जा सकता है और मटर मशरूम बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नही लगता है। मशरूम की सब्ज़ियाँ बनाने के अलावा आप मशरूम का जूस और सूप भी बना सकते है साथ ही मशरूम की करी भी बनाई जा सकती है। मशरूम की करी भी खाने में लजीज होती है। मशरूम से अत्यधिक मात्र में पोषण मिलता है इसलिए ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। जानते है Matar Mushroom Recipe in Hindi.

Matar Mushroom Recipe in Hindi: ठंड के दिनों में बनाये लजीज मटर मशरूम की रेसिपी

Matar Mushroom Recipe in Hindi

मटर मशरूम की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।अगर आप भी एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी के साथ हेल्दी सब्जी भी खाना चाहते है तो अपने घर पर मटर मशरूम ज़रुर बनाकर खाए। आईये जानते है की Healthy Mushroom Recipes के लिए किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है।

Course Matar Mushroom, Matar Mushroom Recipe, Matar Mushroom Recipe in Hindi
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 4 People

Ingredients

मटर मशरूम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

  • 250 Gm मशरूम [8-10]
  • 1/2 कप मटर [150 ग्राम]
  • 4-5 टमाटर
  • 3 प्याज
  • 3 कलिया लहसुन
  • अदरक [आधा छोटा इंच टुकड़ा]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप ताजी मलाई या क्रीम
  • 1 कप काजू
  • हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 3 tbsp तेल/घी
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp कसूरी मैथी
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

मटर मशरूम बनाने की विधि: Matar Mushroom Banane ki Vidhi

  1. मटर Mashroom ki Sabji बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को बीच में से 4-5 टुकड़े करते हुए काट लीजिये।

  2. मशरूम को किसी बर्तन में थोड़ा पानी डालकर नरम होने तक पका लीजिये।

  3. जब तक अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट बना लीजिये और काजू को भिगो कर रख दीजिये।

  4. साथ ही टमाटर और प्याज का भी अलग अलग पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये। काजू और क्रीम का भी पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये।

  5. एक पैन में तेल गरम होने के लिए रखिये। तेल गरम होने के बाद उसमे हिंग डालिए फिर उसमे जीरा और राई डालकर उसे तड़का ले।

  6. अब इसमें अदरक का पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए चम्मच से चला लीजिये।

  7. अब इसमें प्याज का पेस्ट डालिए उसे भूनिए।

  8. अब इसमें टमाटर की प्यूरी मिला दीजिये।

  9. अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी इसमें मिला दीजिये।

  10. सभी मसालों को अच्छे से भूनिए जब तक मसाले के ऊपर तेल नही दिखने लगे।

  11. अब इसमें मटर के दाने डाल दीजिये और फिर ढककर नरम होने तक पकने दीजिये।

  12. मटर के दाने सिजने के बाद अब इसमें काजू और क्रीम का पेस्ट डालिए और इसे अच्छे से मिलाइये और अब इसमें मशरूम डाल दीजिये।

  13. अब आप सब्जी को जितना पतला करना चाहते है उतना पानी उसमे डाल दीजिये। आप सब्जी की ग्रेवी को अपनी इच्छानुसार गाढ़ा या पतला कर सकते है।

  14. अब सब्जी को ढककर कुछ मिनट के लिए पकने दीजिये जब तक पानी में अच्छे से उबाल नही आ जाता।

  15. सब्जी में उबाल आने पर उसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिला दीजिये।

  16. सब्जी को ढककर कुछ देर के लिए अच्छे से पकने दीजिये।

  17. अब सब्जी में धनिया पत्ती काट कर डाल दीजिये। गरमागरम मटर मशरूम की सब्जी बनकर तैयार हो गयी है। मटर मशरूम की सब्जी को आप चपाती या पराठे किसी के भी साथ सर्व कीजिये।

  18. ये सब्जी खाने में बहुत ही जायकेदार और स्वादिष्ट लगेगी। आप मटर मशरूम की सब्जी को अपने घर में बनाकर जरुरखाएं ये बहुत ही सरलता से आपसे बन जाएगी।

Recipe Notes

  • Mutter Mashroom की सब्जी में अगर आप खोया (मावा) डालना चाहते है तो आप मावे का उपयोग कर सकते है। शादियों में बनी हुई मटर मशरूम की सब्जी में मावे को भी ग्रेवी बनाने में उपयोग किया जाता है।
  • मशरूम की सब्जी को आप अपने हिसाब की ग्रेवी बनाकर तैयार कर सकते है। अगर आप प्याज लहसुन का इस्तेमाल नही करते है तो बिना प्याज और लहसुन के प्रयोग के भी ग्रेवी बनाई जा सकती है। ये ग्रेवी भी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।
  • मशरूम की सब्जी को आप बिना ग्रेवी के भी बना सकते है।
  • मशरूम को काटते वक्त आप इसे पहले पानी से अच्छे से धो ले। धोने के बाद ही मशरूम को काटना चाहिए।

तो आज के लेख में आपने मटर मशरूम रेसिपी बनाना सीखा। इसे आज ही अपने किचन में ट्राय करें और अपने परिवार को सरप्राइज दें।

Loading...

You may also like...