Sambar Recipe In Hindi: बनाये पौष्टिक सब्जियों को मिलाकर स्वादिष्ट सांभर की रेसिपी

सांभर साउथ इंडियन डिश का एक हिस्सा होता है, ज्यादातर साउथ इंडियन खाने को आप बिना Sambar Recipe के कल्पना नही कर सकते हैं। चाहे इडली हो या उत्तपम या फिर मसाला डोसा हो या फिर मेंदू वड़ा हो बिना सांभर के इन्हें नही खाया जा सकता। साउथ में चावल में भी सांभर को मिलाकर खाया जाता है। बिना सांभर के ये सभी फूड खाने में अधूरे ही लगते है। सांभर को बनाना बहुत ही आसान होता है। सांभर की जो महक होती है उसकी बात ही कुछ अलग होती है। सांभर को अगर आप चावल या चपाती के साथ खाना चाहते है तब भी आप इसे खा सकते है।

Sambar को तुअर (अरहर) की दाल और बहुत सारी सब्जियों को मिला कर बनाया जाता है। सांभर को बनाने में सांभर मसाले का इस्तेमाल प्रमुख रूप से होता है। सांभर में अगर इमली डाली जाती है तो उसकी बात ही अलग होती है। सांभर को मीठा नीम डालकर तड़का दिया जाता है जो इसकी महक को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। सांभर खाने में स्वास्थ्य के लिए भी हेल्थी होता है इसमें प्रोटीन और पोषण भी भरपूर रहता है क्योंकि ये बहुत सी हरी सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है।

सांभर में आप अपने पसंद की सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते है। सांभर बनाते समय आप सांभर मसाला बाज़ार से लाकर भी इस्तेमाल कर सकते है और अगर आप सांभर मसाला घर में बनाना चाहते है तब इसे घर पर भी बना सकते है। सांभर मसाला बनाने के लिए आपको घर के ही मसालों का उपयोग करना होता है। जब भी आप बाहर जाकर इडली या मसाला डोसा खाते है तो आप सोचते होंगे की ये इसका सांभर कितना स्वादिष्ट लगता है इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है। आपको लगता होगा सांभर को घर पर बनाना मुश्किल होता है या हो सकता है आपने घर पर कभी सांभर बनाया हो पर उसका टेस्ट बाज़ार के सांभर की तरह नही आया हो तो आज हम आपको जो सांभर की रेसिपी बतायेंगे उसे फॉलो करके आप बिलकुल बाज़ार की तरह सांभर घर में ही तैयार कर सकती है।

वैसे आजकल बाज़ार में इंस्टेंट बनने वाले सांभर भी मिलते है पर वो बहुत कम पड़ जाते है और हर जगह आसानी से मिल भी नही पाते है। परन्तु अब आपको घर पर कोई भी साउथ इंडियन डिश बनाने से पहले नही सोचना पड़ेगा क्योंकि आप कोई भी साउथ इंडियन डिश के लिए सांभर घर पर ही तैयार कर पाओगे वो भी बहुत ही कम समय में। आप जो सांभर घर में बनायेंगे वो बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और लाजवाब बनेगा। जानते है Sambar Recipe In Hindi.

Sambar Recipe In Hindi: जाने कैसे बनाये हेल्थी और स्वादिष्ट सांभर की रेसिपी

Sambar Recipe In Hindi

सांभर अच्छी स्वाद प्रदान करने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। यह बहुत सी सब्जियों को मिला कर बनाया जाता है। आईये जानते है यह किन चीजों से मिलकर बनता है और Sambhar Banane ki Vidhi के बारे में।

Course Main Course
Cuisine South Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 45 minutes
Total Time 1 hour
Servings 4 People

Ingredients

Easy Sambar Recipe के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप तुअर दाल [अरहर]
  • 3 टमाटर [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • अदरक [आधा छोटा इंच टुकड़ा]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 100 Gm हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 कप लौकी [बारीक़ कटी हुई]
  • 2 सुर्जना फली [टुकडो में कटी हुई]
  • 50 Gm कद्दू [टुकडो में कटा हुआ]
  • 2 tbsp इमली का पल्प
  • 3 tbsp तेल
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp सरसों के दाने [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 6-7 मीठा नीम [पत्ते]
  • 1 tbsp कसूरी मैथी
  • 3 tbsp सांभर मसाला [बड़े चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

सांभर बनाने की विधि: South Indian Sambar Recipe in Hindi

  1. सांभर बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में पानी डालकर 5-6 सिटी आने तक पकने के लिए रख दीजिये।

  2. सब्जियों को किसी बर्तन में पानी डालकर नरम होने तक ढककर उबलने रख दीजिये।

  3. सब्जियों को बीच बीच में चेक करते रहिये सब्ज़ियाँ अच्छे से नरम हो जानी चाहिए और कच्ची नही रहनी चाहिए। जब सब्ज़ियाँ अच्छे से नरम हो जाए तब गैस बन्द कर दीजिये।

  4. कुकर में सिटी आने के बाद दाल का गैस बन्द कर दीजिये।

  5. अब एक कढाई में तेल गरम होने के लिए रखिये।

  6. तेल गरम होने के बाद उसमे हिंग, राइ, सरसों और जीरा डालकर उसे तड़काइये।

  7. अब कढाई में मीठा नीम और हरी मिर्च डालिए।

  8. अब अदरक का पेस्ट डालिए और उसे भूनने दीजिये।

  9. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सांभर मसाला मिला दीजिये और सभी मसालों को अच्छे से भूनने दीजिये।

  10. अब सांभर में दाल को अच्छे से मैश करके मिला दीजिये और सभी उबली हुई सब्जियों को मिला दीजिये और इसे अच्छे से चलाइए।

  11. आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये। सांभर को बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला न करे उसे मीडियम ही रहने दे।

  12. अब सांभर में गरम मसाला, कसूरी मैथी, इमली का पल्प मिला दीजिये।

  13. सांभर में स्वादानुसार नमक मिलाइए। सांभर को उबाल आने तक धीमी आंच पर पकने दीजिये।

  14. 4-5 मिनट बाद सांभर का गैस बन्द कर दीजिये और उसमे कटी हुआ धनिया पत्ती मिला दीजिये।

  15. गरमागरम सांभर बनकर तैयार है। इसे आप किसी भी साउथ इंडियन डिश के साथ सर्व कीजिये।

  16. घर पर बना हुआ सांभर बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा और आपको सभी की वाहवाही लूटने का मौका मिलेगा

  17. सांभर बनाने और उसकी तैयारी करने में लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है।

Recipe Notes

  • सांभर बनाने में अगर आप बैंगन, टेंसी या फिर अपने पसंद को जो भी सब्जी डालना चाहते है आप उसका इस्तेमाल कर सकते है।
  • सांभर बनाने में अगर आप थोड़ी चीनी डालना चाहते है तो आप अपने टेस्ट के हिसाब से खट्टा-मिट्ठा टेस्ट रख सकते है।
  • सांभर बनाते समय अगर आप लहसुन, प्याज का उपयोग करना चाहते है तो कर सकते है।
  • अगर आप तुअर दाल और सभी सब्जियों को एक साथ कुकर में उबालना चाहते है तो सभी को एक साथ भी उबाला जा सकता है।  

तो ये थी स्वादिष्ट सांभर बनाने की विधि।  तो अब देर किस बात की है आज ही इस रेसिपी को बनाइये और अपने परिवार को कुछ हेल्दी खिलाइये।

Loading...

You may also like...