Noni Fruit In Hindi: कई फ़ायदों से भरपूर होता है नोनी फ्रूट, जाने इसके लाभकारी गुण

आजकल हर व्यक्ति अपने शरीर को लेकर चिंतित है। वह अपने शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहा है। यह सारी खनिज की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है।

प्रकृति ने हमें कई जीवनरक्षक औषधियां उपहार स्वरूप दी है, जिनके गुणों से अंजान होने के कारण हम उनका उपयोग नहीं कर पाते है। भारत में तरह तरह की फल और सब्ज़ियाँ मिलती है। बहुत सारे ऐसे फल और सब्ज़ियाँ होते हैं जिनमे बहुत से पोषक तत्व पाएं जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। यही फल और सब्ज़ियाँ हमारे शरीर को कई सारे रोग होने से बचाती है। आज हम आपको बताने जा रहे है नोनी फल के बारे में।

Noni Fruit आलू के आकार का होता है और दक्षिण भारत तथा मध्य-उत्तर भारत के पहाड़ी इलाक़ो में पाया जाता है। नोनी फल को कई जगह अलग अलग नामो से जाना जाता है। जैसे- हॉग एप्पल, चीज फल, आक आदि। इसका रंग सफेद, पीला व हरा भी हो सकता है। इस फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। इस अकेले फल में कई औषधिय गुण होते हैं। इस फल का प्रयोग कई तरह की दवाइयों को बनाने के लिए भी किया जाता है। ताकि इससे बीमारियों का उपचार किया जा सके।

नोनी फल प्राकृतिक गुणों से भरपूर है जो कई खतरनाक बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। इस फल में विटामिन, प्रोटीन और नुट्रिशन की अच्छी मात्रा होती है। नोनी के फल के साथ साथ इसका जूस भी बहुत लाभकारी होता है। आइये आज हम बात करते है नोनी फल के गुणों की और इसके क्या स्वास्थ लाभ है। आइये जानते है Noni Fruit In Hindi.

Noni Fruit In Hindi: नोनी फल का उपयोग कई तरीकों से स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है

Noni Fruit In Hindi

आइये जानते हैं नोनी फल का किस तरह उपयोग कर के हम कौन कौन से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं Noni Fruit Benefits.

नोनी का जूस: Health Benefits of Noni Juice

  • नोनी का फल खाने के साथ साथ इसके जूस का भी सेवन किया जाता है। जब आप इसका जूस पीते है तो यह ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।
  • नोनी जूस का नियमित सेवन हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह निरंतर बना रहता है।

नोनी चाय: Noni Tea

  • इसके पत्तों से चाय बनती है वो भी हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है।
  • यह पाचन समस्याओं के लिए भी फ़ायदेमंद होती है और दस्त, उल्टी और आंतों की समस्याओं के इलाज के रूप में काम करती है ।

नोनी के पत्तियां: Noni Leaves

  • किसी प्रकार की दर्द आदि में प्रभावित क्षेत्रों के आसपास नोनी की पत्तियों को लपेटने से लाभ मिलता है।
  • यह गठिया, दर्द और सूजन, जोड़ों की समस्या, और सिरदर्द आदि को आसानी से ठीक कर सकता है।
  • कच्चे फल और पत्तियों का मिश्रण त्वचा के संक्रमण जैसे फोड़े, और चोट लगने का यह इलाज है।
  • बहुत सी आयुर्वेदिक दवा बनाने के लिए इसकी पत्तियों का उपयोग होता है।

नोनी फल के लाभ: Noni Benefits

इस फल में विटामिन ए, इ, बी1, बी 2 और कैरोटीन होता है। इसकी के साथ साथ इसमें
एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं। इन सभी पोषक तत्व के कारण यह हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आइये जानते है नोनी फल और जूस के फायदे –

इम्यून सिस्टम के लिए:

  • नोनी फल कई पोषक तत्व विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते है।
  • इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण होते है जो बैक्टीरिया से लड़ते है और शरीर को गंदे बैक्टीरिया से बचा के रखते है।

अस्थमा

  • जिन लोगो को सांस लेने में दिक्कत होती है या अस्थमा से पीड़ित लोगो के लिए नोनी का जूस रामबाण का काम करता है।
  • इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो अस्थमा के संक्रमण को जड़ से खत्म करने में मदद करते है।

जोड़ों के दर्द के लिए

  • जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए नोनी का जूस बहुत लाभकारी होता है।
  • जीन लोगो को जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस (गठिया) की समस्या हो तो वे भी इसके इलाज के लिए नोनी का जूस औषधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसलिए रोज सुबह- शाम इसके जूस का सेवन करें।

कैंसर से बचाता है:

  • एक शोध से पता चला के नोनी के फल में एंटी कैंसर और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण अच्छी मात्रा में होते है, जो फेफड़ों, लिवर, किडनी के कैंसर की रोकथाम कर सकते है।
  • यह शरीर में कैंसर के कण को बनने से रोकता है।

दिल के स्वास्थ के लिए:

  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए नोनी फल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
  • यह कोशिकाओं की दीवारों के भीतर चिकनी मांसपेशियों की कोशिकाओं को आराम दिलाता है जिसके कारण धमनियों में रक्त का बेहतर प्रवाह होता है।

मधुमेह रोगियों के लिए:

  • नोनी फल का सेवन आपके शरीर में टाइप 2 मधुमेह के खतरे को कम देता है।
  • यह हमारे शरीर में ग्‍लाइकोसाइलेटेड हीमोग्‍लोबिन और गंदे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।
  • यह हमारे शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकता है।

बालों के लिए:

  • बाल झड़ने व टूटने की समस्या में नोनी फल का रस सेवन और बालों पर इसे लगाने से समस्या से तुरंत छुटकारा पाने में मदद मिल जाती है।
  • यह बालों से डैंड्रफ हटाने में भी मदद करता है और बालों को जड़ से मजबूत बनाता है।

एड्स के लिए:

  • नोनी का जूस पीने से एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है।
  • नोनी में ऐसे पोषक तत्व होते है जो एड्स के संक्रमण को खत्म कर देते है।
  • नोनी फल महिलाओं के बांझपन को भी दूर करता है।

पेट की बीमारी के लिए:

  • यह पेट संबंधित हर तरह की बीमारियों जैसे- गैस, दस्त, पेट दर्द आदि से निजात दिलाता है।
  • नोनी फल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो कब्ज जैसी समस्या को दूर रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए:

  • नोनी फल विटामिन सी, पोटेशियम, एंटीफंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स में उच्च होता है जो त्वचा को को संक्रमण से मुक्त रखने में सहायक होता है।
  • चेहरे पर मुहांसे और फुंसियों के लिए भी यह बहुत कारगर इलाज होता है। यह खून को साफ़ करता है जिससे हमारी त्वचा साफ़ रहती है।

इसके अलावा भी Noni के सेवन के कई सारे फायदे है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते है तो नियमित रूप में इसका सेवन जरूर करें।

Loading...

You may also like...