Sagar Choti Hairstyle: भारतीय पार्टी समारोहों के लिए बेस्ट चॉइस है सागर चोटी स्टाइल

खूबसूरत बाल चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते है यही वजह है की लड़कियाँ उन्हें कई प्रकार से सजाती संवारती है। बालों को सँवारने के लिए कई तरह की हेयरस्टाइल होती है। आप छोटे से बड़े बालों के लिए कई तरह की Hairstyle ऑनलाइन सर्च कर सकती है।

कुछ हेयर स्टाइल बनाने में काफी आसान भी होती है जिन्हे आप बिना किसी की मदद से बना सकते है। आज हम भी आपको एक ऐसी ही Easy Hairstyle बताने जा रहे है जो बनाने में ज्यादा कठिन भी नहीं है और दिखने में भी बहुत खूबसूरत होती है।

भारतीय परिधानों के साथ अक्सर लड़कियाँ और महिलाएं इसे बनाती है। जी हाँ हम बात कर रहे है सागर चोटी हेयर स्टाइल की। इसे कुछ लोग फ्रेंच चोटी हेयरस्टाइल भी कहते है और यह बहुत आकर्षक भी होती हैं।

यह Sagar Choti Hairstyle आपके रोज की साधारण चोटी जैसी ही बनाई जाती है पर उससे थोड़ी अलग होती है। इसे आप मीडियम हेयर लेंथ और लॉन्ग हेयर लेंथ में आसानी से बना सकते है और इसे बनाने के लिए ज्यादा समय की जरुरत भी नहीं होती है।

Sagar Choti Hairstyle: जानिए सागर स्टाइल छोटी बनाने की आसान विधि

Sagar Choti Hairstyle

सागर चोटी: Sagar Choti

  • सागर चोटी बनाने में बहुत ही आसान होती है साथ ही बहुत ही आकर्षक भी दिखती है। सागर चोटी घरों में बनायीं जाने वाली सिंपल चोटी जैसी ही होती है लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है।
  • इसी कारण से यह बहुत ही सुन्दर लुक देती है। सागर चोटी को आप हर तरह की ड्रेस पर बना सकती है। यह इंडियन और वेस्टर्न हर तरह की ड्रेस पर अच्छी लगती है।
  • इसकी ख़ासियत यह है की यदि आप इसे एक बार बना लेती है तो यह बहुत लम्बे समय तक ख़राब नहीं होती है। भले ही आप इसे बनाकर रात में सो भी जाए तब भी आपको अगले सुबह यह वैसी ही बनी बनाई मिलेगी।
  • इसलिए यदि आप कभी लम्बे टूर पर जा रही है तो इस सागर चोटी हेयर स्टाइल को बना सकती है।

चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाता है ये हेयर स्टाइल और इसके लिए क्या क्या चीजें लगती है।

इसे बनाने के लिए आपको क्या क्या चाहिए?

  • सागर चोटी को बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की आवश्यकता नहीं होती है आप इसे बहुत ही कम चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकती है।
  • इसे बनाने के लिए आपके केवल दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक कंघी और दूसरा रबर बेंड।
  • हां लेकिन यदि आपको बालों को सजाना भी है तो मोती या बिड्स से इसे सजाकर और खूबसूरत बना सकती है।
  • बालोंं को सजाने के लिए आप फ्रेश फूलों का भी उपयोग कर सकती है यह भी सागर चोटी में बहुत ही सुन्दर लगते है।
  • फूलों का चुनाव करने के लिए छोटे छोटे सफ़ेद रंग के फूल ऐसे बालोंं पर बहुत ही अट्रेक्टिव लगते है।

सागर चोटी बनाने का तरीका

  • सागर चोटी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और एक बार यदि यह आपको अच्छे से आ जाती है तो आप कुछ कुछ ही सेकंड में सागर चोटी को बना सकती है।
  • इसके लिए आपके बाल धुले हुए होने चाहिए क्योंकि यदि आपके बाल अच्छे से धुले नहीं होंगे तो आपकी चोटी चिपकी चिपकी लगेगी और आपका लुक भी अच्छा नहीं आएगा। यहाँ देखे अच्छे से बाल कैसे धोये?
  • सबसे पहले अपने बालोंं को अच्छी तरह से सुलझा ले ताकि वह उलझे नहीं क्योंकि उलझे हुए बालोंं में चोटी सही तरीके से नहीं बन पाती और उलझे बालोंं में बालोंं के टूटने का भी खतरा रहता है। जो आपकी बालों को ख़राब लुक दे सकते है।
  • अब सागर चोटी की शुरुआत करने के लिए अपने सर के ऊपरी हिस्से से बालों को दो भागों में विभाजित कर ले।
  • इसके बाद राइट साइड से थोड़े बाल लेकर उसे लेफ्ट में ले जाइये और छोड़ दीजिये।
  • ठीक उसी तरह लेफ्ट के थोड़े बालोंं को राइट में ले जाना है और फिर छोड़ देना है।
  • फिर राइट, मिडिल और लेफ्ट के 3 हिस्सों को गूथ कर नार्मल चोटी बनाइये।
  • ऐसा करने के लिए थोड़े थोड़े बाल ऐड करती जाइये।
  • इस तरह ये तब तक रिपीट कीजिये जब तक बालों की पूरी लेंथ कवर न हो जाये।
  • इसके बाद लास्ट में जो थोड़े बाल बचेंगे आप उन्हें रबर बेंड की सहायता से बांध सकती है।
  • अगर आपको सर के ऊपरी बालों को गुथने में दिक्कत आ रही हो तो स्टार्टिंग में आप अपने बालोंं को हेयर पिन से टाई कर सकती है। इससे आपको बालोंं को बनाने में आसानी होगी।

चोटी बनाते वक्त यह बाते रखे ध्यान

  • इस स्टाइल में चोटी बनाने वक्त आप जितना चाहे बालोंं को टाइट करने की कोशिश करे क्योंकि आपके बाल जितने टाइट रहेंगे चोटी उतनी ही अच्छी दिखेगी।
  • चोटी जितना ज्यादा टाइट रहेगी तो आसानी से खुलेगी नहीं और यह लम्बे समय तक बनी रहेगी।
  • इस हेयरस्टाइल को टाइट बनाने से अगर आप रात को सो भी जाते है तो सुबह तक चोटी वैसे ही रहेगी।
  • चोटी को और सजाने के लिए आप हेयर स्प्रे का भी उपयोग कर सकते है। या अपने मन पसंद क्लिप्स या हेयर बेंड और फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसे आप कई प्रकार से बना सकती है। जैसे सागर चोटी को आप चाहे तो अपने फेस के साइड पोर्सन से भी बना सकती है यह भी आकर्षक लुक देता है।
  • चोटी को बनाने के लिए आपके बालोंं का स्वस्थ्य होना भी ज़रुरी होता है यदि आपके बाल स्वस्थ्य है और टूटते नहीं हैं तो आप अपने बालोंं पर आकर्षक हेयरस्टाइल आसानी से बना सकती है। इसलिए बालोंं की देखभाल भी बहुत ज़रुरी है। बालोंं का ख्याल रखे ताकि आपकी सागर चोटी अट्रेक्टिव और अच्छी दिख सके।

आज के इस लेख में आपने जाना Sagar Choti Hairstyle बनाने का तरीका। तो अगर आप भी वही पुरानी स्टाइल करके बोर हो गयी है तो आप इसे जरूर ट्राई कीजिये। इससे आपको एक नया लुक मिलेगा और साथ ही साथ आप फ्रेश फील करेंगी। यह स्टाइल आपके अधिकतर ड्रेस पर सूट करेंगी। आप चाहे तो किसी पार्टी और फंक्शन में भी इस हेयस्टाइल को कर सकती है जिसमे आप अट्रेक्टिव लगेंगी और आपको फ्रेश लुक भी मिलेगा। इस चोटी को आप अपने सम्बन्धियों पर भी ट्राय कर सकती है। उन्हें ही आपकी यह हेयर स्टाइल बहुत पसंद आएगी

Loading...

You may also like...